शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 07:44 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 19,067 व्यूज

500-इंच तक की डिस्प्ले वाला 4K लेजर प्रोजेक्टर हुआ लॉन्च, घर में मिलेगा सिनेमा का एक्सपीरियंस

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 07:00 PM IST
500-इंच तक की डिस्प्ले वाला 4K लेजर प्रोजेक्टर हुआ लॉन्च, घर में मिलेगा सिनेमा का एक्सपीरियंस

Epson Korea ने दो नए 4K लेजर होम सिनेमा प्रोजेक्टर EH-LS7000 और EH-LS5000 लॉन्च किए हैं। Epson ने लॉन्च किए 4K लेजर होम सिनेमा प्रोजेक्टर, मिलेगा 500 इंच का शानदार अनुभव Epson ने दो नए 4K लेजर प्रोजेक्टर लॉन्च किए। ये प्रोजेक्टर 500 इंच तक की डिस्प्ले देते हैं।

AI सुपर स्केल और HDR10 जैसे फीचर्स शामिल हैं। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Epson Korea ने दो 4K लेजर होम सिनेमा प्रोजेक्टर EH-LS7000 और EH-LS5000 लॉन्च किए हैं।

ये दोनों प्रोजेक्टर 500 इंच की डिस्प्ले ऑफर करते हैं, जो 4K (3,840 x 2,160) मॉडल हैं, जो लेजर लाइस सोर्स के साथ आता है। EH-LS7000 प्रोजेक्टर 3,600 ISO लूमिन्स और EH-LS5000 प्रोजेक्टर 2,500 ISO लूमिन्स ऑफर करता है। Epson Korea के EH-LS7000 प्रोजेक्टर की लूमिन्स 3,600 ISO और कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 5,000,000:1 है।

इसके साथ ही EH-LS5000 प्रोजेक्टर की लूमिन्स 2,500 ISO और कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 3,000,000:1 है। Epson का कहना है कि नॉर्मल मोड में प्रोजक्टर 20,000 घंटे लाइट ऑफर करने के लिए डिजाइन कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी का दावा है कि कलर ब्राइटनेस और कलर गौमट सिंगल चिप DLP प्रोजेक्टर के मुकाबले तीन गुना बेहतर है।

इन प्रोजेक्टर में लोवर रेजोल्यूशन कंटेंट की डिटेल को शार्प करने के लिए AI Super से स्केल किया जा सकता है। इसके साथ ही AI PQ Scene 2. 0+, AI कॉन्ट्रास्ट, और MEMC मोशन कॉम्पेन्सेशन दिया गया है, जो फिल्म से सीन को नेचुरल दिखाता है।

इसके साथ ही गेम और स्पोर्ट्स के फुटेज स्मूद करता है। प्रोजेक्टर में HDR10, HLG, और डायनमिक टोन मैपिंग का सपोर्ट मिलता है। इन प्रोजेक्टर में कंपनी ने HDMI पोर्ट के साथ eARC मिलते हैं।

इन प्रोजेक्टर के स्क्रीन साइज को 40 इंच (102 cm) से 500 इंच (1,270 cm) तक सेट किया जा सकता है। इनका थ्रो 1. 1 मीटर से 14.

7 मीटर है। इन प्रोजेक्टर को लीविंग रूम में सिनेमा सेटअप एक्सपीरियंस किया जा सकता है। इस प्रोजेक्टर के सेंटर लेंस को वर्टिकल 59 प्रतिशत और 21 प्रतिशत हॉरिजेंटल शिफ्ट किया जा सकता है।

यानी बिना चेसिस को मूव किए इमेज को संरेखित किया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी सीलिंग माउंट और दूसरे एक्सेसरीज भी ऑफर करती है। इस प्रोजेक्टर के फैन का साउंड नॉर्मल मोड में 25 dB है, जो पिछले मॉडल से 10 dB कम है।

इको मोड में नॉइस 22 dB है। यूजर्स प्रोजेक्टर से हेडफोन या साउंडबार कनेक्ट कर सकता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Vivo लॉन्च करेगा वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन, 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले के साथ फ्लैगशिप कैमरा सेटअप से होगा लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

11,000mAh बैटरी वाला रेडमी का अपकमिंग टर्बो स्मार्टफोन, 7-इंच डिस्प्ले से होगा लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OnePlus भारत में लॉन्च करेगा सस्ता स्मार्टफोन, फ्लैट पैनल और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Redmi K100 सीरीज का अपकमिंग फ्लैगशिप फोन, Snapdragon 8 Elite Gen 6 और ट्रिपल 50MP कैमरा से होगा लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

डेवलपर्स और क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP का पावरफुल AI लैपटॉप, इतनी है कीमत

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

विदेश यात्रा के दौरान इंटरनेट की सुविधा को आसान बनाएगा WhatsApp! जल्द मिल सकता है नया Travel eSIM फीचर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

झाड़ू-पोछा करने के साथ खुद अपने मॉप को धोकर सुखाएगा भी ये रोबोट! Haier ने भारत में लॉन्च किया नया वैक्यूम क्लीनर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल