शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 06:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 15,566 व्यूज

Vivo लॉन्च करेगा वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन, 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले के साथ फ्लैगशिप कैमरा सेटअप से होगा लैस

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 05:30 PM IST
Vivo लॉन्च करेगा वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन, 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले के साथ फ्लैगशिप कैमरा सेटअप से होगा लैस

Vivo वाइड स्क्रीन नॉन-फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जो 2027 तक लॉन्च हो सकता है। वीवो ला रहा वाइड स्क्रीन कैमरा फोकस्ड स्मार्टफोन जानें खासियतें जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo को लेकर खबर है कि कंपनी वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन पर काम कर रही है।

यह फोन कैमरा फोकस डिवाइस होगा। डिजिटल चैट स्टेशन ने वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी शेयर की है। यह फोन कंपनी X या S सीरीज के तहत लॉन्च किया जाएगा।

वीवो के इस फोन में वाइड डिस्प्ले मिलेगी। लेकिन, यह फोन फोल्डेबल नहीं होगा। कंपनी इस फोन को 2027 तक लॉन्च कर सकती है, जिसमें 6.

5 इंच डिस्प्ले दी जा सकती है। वीवो के अपकमिंग फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोटोग्राफी, कंटेट क्रिएशन और व्यूइंग के लिए लाया जाएगा। इस फोन का आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 का होगा।

91Mobiles ने टिपस्टर Digital Chat Station के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह फोन फ्लैगशिप लेवल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा। इसके साथ बताया जा रहा है कि फोन में टॉप एंड कैमरा स्पेक्स दिये जा सकते हैं, जिन्हें कंपनी आमतौर पर अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज में ऑफर करती है।

कंपनी के लिटेस्ट Vivo X500 Pro Max में 200MP ZEISS टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 400mm-टेलीफोटो एक्सटेंडर को सपोर्ट करता है। वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन में कैमरा सेटअप कैसे काम करेगा इसे लेकर फिलहाल कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है। Huawei ने कुछ दिनों पहले ही चीन में वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन Pura X View लॉन्च किया है।

यह नॉन-फोल्डिंग स्मार्टफोन 6. 39-इंच की OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:9. 5 है।

इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 7000mAh की बैटरी के साथ आता है। वीवो के साथ-साथ ओप्पो और ऑनर जैसे ब्रांड भी अपने वाइड स्क्रीन नॉन फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि वनप्लस का अपकमिंग फ्लैगशिप OnePlus 17 को भी वाइड स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

11,000mAh बैटरी वाला रेडमी का अपकमिंग टर्बो स्मार्टफोन, 7-इंच डिस्प्ले से होगा लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OnePlus भारत में लॉन्च करेगा सस्ता स्मार्टफोन, फ्लैट पैनल और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Redmi K100 सीरीज का अपकमिंग फ्लैगशिप फोन, Snapdragon 8 Elite Gen 6 और ट्रिपल 50MP कैमरा से होगा लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

डेवलपर्स और क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP का पावरफुल AI लैपटॉप, इतनी है कीमत

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

विदेश यात्रा के दौरान इंटरनेट की सुविधा को आसान बनाएगा WhatsApp! जल्द मिल सकता है नया Travel eSIM फीचर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

झाड़ू-पोछा करने के साथ खुद अपने मॉप को धोकर सुखाएगा भी ये रोबोट! Haier ने भारत में लॉन्च किया नया वैक्यूम क्लीनर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

गूगल की पारदर्शिता रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: भारत में 65 हजार से ज्यादा कंटेंट आइटम हटाने की मांग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल