Amul-Mother Dairy Price Hike: छठ का पकवान इस बार रह सकता है फीका। अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी किया है मिल्क और मिल्क प्रोडक्ट की कीमतों में बढोतरी का ऐलान। नवंबर के त्यौहारी सीजन और खासकर छठ-पूजा से ऐन पहले गुजराज को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फ़ेडेरेशन यानी कि अमूल ने पहले ही दूध की प्रति लीटर कीमतों में 4-5 फिसदी तक बढा दिया था।
अब मदर डेयरी ने भी दूध और अन्य उत्पादों की कीमतों में 2-4 रुपये तक इजाफे का ऐलान कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर के लिए यह डबल झटका है क्योंकि यहाँ दोनों प्रमुख कंपनियों के डेयरी-उत्पादों के दाम बढ जाएंगे। इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निवासियों और खासकर छठ-पूजा करने वालों का बजट प्रभावित होगा।
आपको बताते चलें कि दिल्ली-एनसीआर में पूर्वांचल के लोग भारी तादाद में रहते हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत यूपी-बिहार में इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। सरकार और प्रशासन स्तर पर व्रतियों की सुविधा के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।
दिल्ली सरकार ने भी 16 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। लेकिन इस बीच आम आदमी की रसोई और त्योहारी बजट को एक बड़ा झटका लगा है। देश के दो सबसे बड़े डेयरी ब्रांड्स - अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दामों में ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है।
नई दरें 12 नवंबर, 2026 से लागू हो रही हैं। छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला ऐसा लोकपर्व है, जिसमें शुद्धता, पवित्रता और खास पकवानों का विशेष महत्व होता है। व्रत के दौरान बनने वाले पारंपरिक प्रसाद जैसे ठेकुआ, खीर, रसिया और विभिन्न पकवानों में दूध, घी और खोए का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है।
ऐसे समय में जब घर-घर में मेहमानों का आना-जाना और पूजा की तैयारियां चल रही हैं, अचानक दूध के दाम बढ़ना आम परिवारों के मासिक और त्योहारी बजट को बिगाड़ने के लिए काफी है। The Gujarat Co-operative Milk Marketing Federation (GCMMF), marketer of milk and milk products under the brand name Amul, has increased the prices of fresh pouch milk by approx.
4-5% in major milk-selling variants/packs in our markets across India, effective from 12th Nov 2026. The price of our largest-selling Amul Taaza toned milk with 3% milk fat has been increased by only Rs 2 per litre (3. 3% increase) and Amul Gold Milk with 6% milk fat by Rs 4 per litre (5.
5% increase). अमूल और मदर डेयरी ने ताजा दूध (Fresh Pouch Milk) के विभिन्न वेरिएंट्स की कीमतों में 2. 5% से लेकर 4% तक की वृद्धि की है।
अमूल ताजा (Toned Milk): कीमत में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अमूल गोल्ड (Full Cream Milk): अब ₹4 प्रति लीटर महंगा हो गया है। मदर डेयरी वेरिएंट्स: दिल्ली-एनसीआर समेत प्रमुख बाजारों में मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध, टोंड दूध और काऊ मिल्क भी संशोधित दरों पर मिलेगा, जिससे उपभोक्ताओं को प्रति लीटर ₹2 से ₹4 तक अधिक चुकाने होंगे।
भैंस के फुल क्रीम दूध और विशेष कैटेगरी के उत्पादों पर यह बढ़ोतरी ₹6 तक भी पहुंच गई है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं