बुधवार, 11 नवंबर 2026 09:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
स्पेशल Ayodhya 19,746 व्यूज

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit: सपा चीफ पर क्यों नाराज़ साधु-संत? 12 दिसंबर से पहले मांगे माफी, वरना नो एंट्री

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 08:22 PM IST
Akhilesh Yadav Ayodhya Visit: सपा चीफ पर क्यों नाराज़ साधु-संत? 12 दिसंबर से पहले मांगे माफी, वरना नो एंट्री

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit: समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के अयोध्या यात्रा को लेकर अब एक नया विवाद शुरु हो गया है। अयोध्या के साधु-संतों ने अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर तीखा हमला बोला है। सपा मुखिया पर बिफरे रामजन्मभूमि के साधु संतों ने कहा है कि अखिलेश पहले माफी मांगे अन्यथा वे लोग उन्हें अयोध्या में घुसने तक नहीं देंगे।

आपको बताते चलें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वतंत्र पत्रकार शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर कहा था कि वे जल्द ही सपरिवार अयोध्या जाएंगे। उसके बाद सपा से जुडे सूत्रों ने बताया कि अखिलेश यादव आगामी 12 दिसंबर को अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा होगा। इस प्रस्तावित यात्रा के सामने आने के बाद से ही धार्मिक और राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। इस बीच इस बात की चर्चा जोर-शोर से चल रही है कि आखिर अखिलेश से साधुओं की किस बात पर नाराज़गी है और क्यों अयोध्या के साधु-संतों ने सपा प्रमुख के दौरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

अखिलेश यादव से जब लखनऊ में प्रेस-कंफ्रेंस में अगामी अयोध्या दौरे के बारे में पूछा गया तो वे इसका सीधा जवाब देने के बदले यह कर टाल दिया कि भगवान सबके हैं। मौके पर अखिलेश यादव ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उनके घर में शिव (शिवपाल) और राम (गोपाल) दोनों हैं। मणिरामदास छावनी में संतों ने इस मुद्दे पर बैठक कर अपनी नाराजगी जताई है।

संतों का तर्क है कि जब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया था, तब सपा नेतृत्व ने उसमें शामिल होने से दूरी बनाई थी। अब राजनीतिक नफा-नुकसान को ध्यान में रखकर यह दौरा किया जा रहा है। संतों ने साफ शब्दों में कहा है कि अयोध्या आने से पहले उन्हें उन कारसेवकों के परिवारों और संतों से माफी मांगनी चाहिए, जिनके परिजनों को मुलायम सिंह सरकार में गोलीकांड का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढें: Noida Metro Extension: अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक दौड़ेगी मेट्रो, ₹2390Cr खर्च होंगे, कहां 5 नए स्टेशन बनेंगे? अभी तक भारतीय जनता पार्टी के नेता अखिलेश यादव के अयोध्या नहीं आने पर निशाना साधते थे। अब उनके संभावित अयोध्या दौरे पर बीजेपी ने भी तीखा हमला बोला है।

भारतीय जनता पार्टी और अन्य सहयोगी दलों के नेताओं का कहना है कि चुनाव नजदीक आते ही विपक्षी नेताओं को धार्मिक यात्राओं की याद आती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले इस मुद्दे पर सूबे की सियासत गर्माती जा रही है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों इस पर आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Noida

Noida Metro Extension: अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक दौड़ेगी मेट्रो, ₹2390Cr खर्च होंगे, कहां 5 नए स्टेशन बनेंगे?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Kulgam Terror Attack: मीर बाजार में अंधाधुंध फायरिंग कर भागे आतंकी, CRPF के 3 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन तेज

स्पेशल • New Delhi

Jagdeep Dhankhar Hospitalized: पूर्व-उपराष्ट्रपति धनखड़ अचानक गिरे, AIIMS में भर्ती, 17 माह में 4 बार बेहोश

स्पेशल • अखिल भारतीय

चित्रकूट के मेले में 72,000 में बिका 'चंकी पांडे' गधा, अमिताभ-शाहरुख को छोड़ा पीछे, एक्टर का मजेदार रिएक्शन

स्पेशल • New Delhi

Jagdeep Dhankhar Hospitalized: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अचानक गिर पड़े, AIIMs में भर्ती-क्या है वजह?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Strait of Hormuz में बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान का दावा- जहाज में लगी आग

स्पेशल • अखिल भारतीय

Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला! CRPF नाके पर फायरिंग-3 जवान घायल, हमलावर फरार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल