Kulgam Terror Attack: दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को एक बार फिर निशाना बनाया है। कुलगाम के मीर बाजार इलाके के नौपोरा अखरान क्षेत्र में एक सुरक्षा नाका पर मोटरसाइकिल सवार आतंकवादियों ने अचानक अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस कायराना हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हमला बुधवार दोपहर करीब 2 बजकर 15 मिनट पर हुआ। सीआरपीएफ की 46वीं बटालियन के जवान मीर बाजार के पास एक नियमित नाके पर तैनात थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने अचानक सुरक्षाकर्मियों पर ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी।
हमले को अंजाम देने के बाद आतंकवादी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनंतनाग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकीय सूत्रों , घायल तीन जवानों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसके पेट में गोली लगी है; जबकि अन्य दो जवानों को अपेक्षाकृत कम गंभीर चोटें आई हैं।
बताया गया है कि एक जवान के हाथ पर गोली छूकर निकली और दूसरे के पैर में चोट आई है। अस्पताल सूत्रों , असम के रहने वाले कॉन्स्टेबल - जेनेरल ड्युटी राकेश दास के पैर में गोली लगी है। चिकित्सकों उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
वहीं कॉन्स्टेबल - जेनेरल ड्युटी संतोष चंद्रु जो कि पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, उनके पेट और रीढ़ की हड्डी में गोलियां लगी हैं। उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उनका फिलहाल ऑपरेशन थिएटर (OT) में इलाज जारी है। मध्य प्रदेश के रहने वाले हेड कॉन्स्टेबल जीडी सोमवीर सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी है।
उनकी हालत भी खतरे से बाहर और स्थिर बताई जा रही है। #WATCH | J&K | Two CRPF personnel injured after unidentified motorcycle-borne assailants opened fire on security personnel deployed at a naka in Kulgam district this afternoon. The injured personnel were shifted to a hospital in Anantnag district for treatment.
(Visuals from the area, deferred by unspecified time; no live operational details disclosed) यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा एक आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुलगाम जिले में ही मौजूद थे। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिस जगह यह आतंकी हमला हुआ, वीवीआईपी रूट उससे सुरक्षित दूरी पर था, फिर भी इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की चुनौतियों को उजागर कर दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए. पूरे इलाके को चारों तरफ से सील (कॉर्डन) कर दिया गया है। हमलावरों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों ने एक व्यापक संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक 'शूट-एंड-स्कूट'प्रकार का सरप्राइज हमला था, जिसका उद्देश्य इलाके में अशांति का संदेश देना है। हालांकि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के इस नापाक मंसूबे को नाकाम करने के लिए पूरे दक्षिण कश्मीर में घेराबंदी तेज कर दी है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं