बुधवार, 11 नवंबर 2026 09:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
स्पेशल अखिल भारतीय 14,300 व्यूज

चित्रकूट के मेले में 72,000 में बिका 'चंकी पांडे' गधा, अमिताभ-शाहरुख को छोड़ा पीछे, एक्टर का मजेदार रिएक्शन

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 06:38 PM IST
चित्रकूट के मेले में 72,000 में बिका 'चंकी पांडे' गधा, अमिताभ-शाहरुख को छोड़ा पीछे, एक्टर का मजेदार रिएक्शन

Chunky Panday: बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे इन दिनों एक अनोखी वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बार चर्चा उनकी किसी फिल्म या किरदार की नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के चित्रकूट में आयोजित गधा मेले की है। दरअसल इस मेले में 'चंकी पांडे' नाम के एक गधे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

72 हजार रुपए में बिका चंकी पांडे गधा दिलचस्प बात ये है कि ये गधा 72 हजार रुपये में बिका और मेले का सबसे महंगा जानवर बन गया। इसने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और मिथुन चक्रवर्ती जैसे स्टार्स के नाम वाले गधों को भी कीमत के मामले में पीछे छोड़ दिया। जब ये खबर असली चंकी पांडे तक पहुंची तो उनका रिएक्शन भी काफी मजेदार रहा।

गधा मेले में 'चंकी पांडे' नाम ने मचाई धूम -चित्रकूट में हर साल लगने वाले गधा मेले में दूर-दूर से व्यापारी अपने जानवर लेकर पहुंचते हैं। यहां खरीदारों का ध्यान खींचने के लिए गधों के नाम बॉलीवुड स्टार्स के नाम पर रखे जाते हैं। इसी परंपरा के तहत इस बार एक गधे को चंकी पांडे नाम दिया गया।

हालांकि इस गधे की लोकप्रियता सिर्फ उसके नाम तक सीमित नहीं रही। 72 हजार रुपये की कीमत पर बिककर ये मेले का सबसे महंगा गधा बन गया। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और मिथुन चक्रवर्ती के नाम वाले गधे भी इसकी कीमत से आगे नहीं निकल पाए।

देखते ही देखते मेले से जुड़ी ये खबर सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बन गई। जब एक्टर चंकी पांडे को इस अनोखी खबर के बारे में पता चला तो वह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने इस पूरे मामले को मजाकिया अंदाज में लिया।

एक्टर ने हंसते हुए कहा- ये तो मेरे लिए सम्मान की बात है कि लोगों ने ऐसा किया। मेरे दोस्त मुझे इस खबर की क्लिपिंग भेज रहे हैं। वैसे भी, कोई भी खबर अच्छी खबर होती है।

चंकी पांडे ने आगे बताया कि वह पिछले करीब 30 साल से इस तरह की दिलचस्प चीजें देखते आ रहे हैं। उनके मुताबिक कई जगहों पर दुकानदार और कारोबारी फिल्मी स्टार्स के नाम और उनके अंदाज का इस्तेमाल अपने प्रचार के लिए करते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि नाई की दुकानों पर अक्सर मशहूर कलाकारों के हेयरस्टाइल के नाम से प्रचार किया जाता है।

इतना ही नहीं एक बर्गर ज्वाइंट में 'चंकी पनीर पांडे' नाम का बर्गर भी मिलता है। चंकी पांडे के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1987 में फिल्म 'आग ही आग' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अपनी कॉमिक टाइमिंग तथा अलग अंदाज से दर्शकों के बीच पहचान बनाई।

चार दशक के करीब फैले फिल्मी सफर में वह कई तरह के किरदार निभा चुके हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Ayodhya

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit: सपा चीफ पर क्यों नाराज़ साधु-संत? 12 दिसंबर से पहले मांगे माफी, वरना नो एंट्री

स्पेशल • Noida

Noida Metro Extension: अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक दौड़ेगी मेट्रो, ₹2390Cr खर्च होंगे, कहां 5 नए स्टेशन बनेंगे?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Kulgam Terror Attack: मीर बाजार में अंधाधुंध फायरिंग कर भागे आतंकी, CRPF के 3 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन तेज

स्पेशल • New Delhi

Jagdeep Dhankhar Hospitalized: पूर्व-उपराष्ट्रपति धनखड़ अचानक गिरे, AIIMS में भर्ती, 17 माह में 4 बार बेहोश

स्पेशल • New Delhi

Jagdeep Dhankhar Hospitalized: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अचानक गिर पड़े, AIIMs में भर्ती-क्या है वजह?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Strait of Hormuz में बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान का दावा- जहाज में लगी आग

स्पेशल • अखिल भारतीय

Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला! CRPF नाके पर फायरिंग-3 जवान घायल, हमलावर फरार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल