बुधवार, 11 नवंबर 2026 06:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल अखिल भारतीय 5,742 व्यूज

Strait of Hormuz में बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान का दावा- जहाज में लगी आग

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 04:57 PM IST
Strait of Hormuz में बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान का दावा- जहाज में लगी आग

Strait of Hormuz Oil Tanker Caught Fire: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में एक तेल टैंकर में आग लगने की घटना सामने आई है। ईरान की सेना के मुताबिक, टैंकर एक नौसैनिक बारूदी सुरंग (नेवल माइन) से टकरा गया था, जिसके बाद उसमें आग लग गई। यह घटना बुधवार (11 नवंबर 2026) सुबह की बताई गई है।

ईरान की सरकारी मीडिया में जारी सैन्य बयान , घटना जलडमरूमध्य के पूर्वी हिस्से में एक प्रतिबंधित क्षेत्र में हुई। ईरानी सेना ने दावा किया कि संबंधित टैंकर ने निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया था। हालांकि, टैंकर की पहचान, उसमें सवार चालक दल की स्थिति और नुकसान की गंभीरता को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

इससे पहले ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने भी होर्मुज जलडमरूमध्य में एक टैंकर से जुड़ी घटना की सूचना मिलने की बात कही थी। क्या हुआ होर्मुज जलडमरूमध्य में? ईरानी नौसेना के मुताबिक, बुधवार सुबह एक तेल टैंकर प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था।

इसी दौरान वह कथित तौर पर समुद्र में बिछाई गई बारूदी सुरंग से टकरा गया। टक्कर के बाद जहाज में आग लग गई। ईरान ने जहाज को नियमों का उल्लंघन करने वाला बताया है।

यह घटना ऐसे समय हुई है, जब होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही पश्चिम एशिया के संघर्ष के कारण प्रभावित बताई जा रही है। होर्मुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। सऊदी अरब, इराक, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात और ईरान जैसे तेल उत्पादक देशों के लिए यह रास्ता वैश्विक बाजारों तक ऊर्जा संसाधन पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है।

दुनिया के समुद्री रास्तों से होने वाले तेल व्यापार का एक बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है। इसलिए यहां जहाजों की आवाजाही बाधित होने का असर अंतरराष्ट्रीय तेल आपूर्ति, माल ढुलाई और ऊर्जा बाजारों पर पड़ सकता है। अगर इस रास्ते पर सुरक्षा संबंधी खतरे बढ़ते हैं या जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक प्रभावित होती है, तो कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का जोखिम भी बढ़ सकता है।

पश्चिम एशिया में फरवरी के आखिर में युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। ईरान का जोर है कि जहाज उसके द्वारा अधिकृत समुद्री मार्गों का इस्तेमाल करें। दूसरी ओर, अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी लागू करने और इस समुद्री क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए कदम उठाए हैं।

अमेरिकी सेना इस क्षेत्र में समुद्री अभियानों के जरिए जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है। अमेरिकी सेना ने हाल में दावा किया था कि जलडमरूमध्य से सभी बारूदी सुरंगें हटा दी गई हैं। ऐसे में ईरानी सेना का ताजा दावा समुद्री मार्ग की सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े करता है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला! CRPF नाके पर फायरिंग-3 जवान घायल, हमलावर फरार

स्पेशल • Indore

Diljit Dosanjh के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, हाई कोर्ट को भी मिला ईमेल, बढ़ाई गई सुरक्षा

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sonia Gandhi Book: 'BJP नेता खुले मन से पढ़ें और सीखें', सोनिया की किताब पर दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला! CRPF नाके पर फायरिंग-2 जवान घायल, हमलावर फरार

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं काट दूंगी', Bigg Boss 20 के घर में किस पर भड़कीं माही विज? तलाक का जिक्र होते ही बौखलाईं एक्ट्रेस

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ranveer Singh के परिवार में पसरा मातम, एक्टर के 96 साल के नाना की दिवाली पर हुई मौत, कैसे गई जान?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sonia Gandhi Book Controversy: ब्लू स्टार, 1984 से मेनका व प्रनब दा तक! बिलोंगिंग के 6 बड़े विवाद, फूटा गुस्सा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल