बुधवार, 11 नवंबर 2026 03:56 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
स्पेशल अखिल भारतीय 17,529 व्यूज

'मैं काट दूंगी', Bigg Boss 20 के घर में किस पर भड़कीं माही विज? तलाक का जिक्र होते ही बौखलाईं एक्ट्रेस

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 02:55 PM IST
'मैं काट दूंगी', Bigg Boss 20 के घर में किस पर भड़कीं माही विज? तलाक का जिक्र होते ही बौखलाईं एक्ट्रेस

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो बिग बॉस 20 में रिश्तों के समीकरण लगातार बदल रहे हैं। कभी कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती देखने को मिलती है तो कभी छोटी-सी बात पर बड़ा विवाद खड़ा हो जाता है। अब घर में माही विज और लव गिल के बीच जबरदस्त टकराव होने वाला है।

शो के नए प्रोमो में दोनों के बीच तीखी बहस दिखाई गई है। इस दौरान माही के तलाक का मुद्दा भी उठता है, जिसे सुनकर एक्ट्रेस अपना आपा खो बैठती हैं। उन्होंने लव को साफ चेतावनी तक दे डाली।

माही विज और लव गिल के बीच क्यों शुरू हुई बहस? बिग बॉस 20 के आगामी एपिसोड में नॉमिनेशन के दौरान पुरानी बातों को लेकर विवाद बढ़ता नजर आएगा। दरअसल माही विज ने पहले लव गिल को होम ब्रेकर कहा था।

जब लव को माही की इस टिप्पणी के बारे में पता चला तो उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की और एक्ट्रेस को जवाब देने लगीं। लव गिल को माही विज ने दी चेतावनी -इसी बहस के बीच माही विज और उनके पति जय भानुशाली के तलाक की चर्चा भी शुरू हो गई। जैसे ही बातचीत में उनकी निजी जिंदगी का जिक्र आया, माही बुरी तरह भड़क गईं।

मेकर्स की ओर से जारी प्रोमो में वह लव पर चिल्लाती नजर आ रही हैं। माही सवाल करती हैं कि आखिर घर में उनके तलाक की बातें क्यों की जा रही हैं। प्रोमो में माही विज काफी गुस्से और भावुक अंदाज में दिखाई देती हैं।

वह लव गिल को चेतावनी देते हुए कहती हैं कि घर में उनके तलाक को लेकर कोई बात नहीं करेगा। इतना ही नहीं, माही विज अपने पति जय भानुशाली का नाम इस विवाद में घसीटे जाने पर भी नाराजगी जताती हैं। माही विज कहती हैं- जो भी मेरे पति को इस मामले के बीच में लाएगा, उसे मैं छोड़ूंगी नहीं, काट दूंगी।

अपनी बात कहने के बाद माही गुस्से में गार्डन एरिया की तरफ चली जाती हैं। इस पूरे विवाद के दौरान घर के दूसरे सदस्य भी अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई देते हैं। माही विज का गुस्सा देखकर आम्रपाली दुबे भी चुप नहीं रहतीं और लव गिल का पक्ष लेते हुए उन्हें याद दिलाती हैं कि माही ने भी लव को होम ब्रेकर कहा था, जो गलत था।

लव गिल और माही विज के बीच चल रही बहस में जब आम्रपाली दुबे ने दखल दिया तो एक्ट्रेस उनसे भी उलझती नजर आईं। प्रोमो में माही को आम्रपाली पर भी गुस्सा करते देखा जा सकता है। इस तरह एक विवाद ने घर के कई सदस्यों को आमने-सामने ला दिया है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में यs मामला किस मोड़ पर पहुंचता है और घर के बाकी कंटेस्टेंट्स किसका साथ देते हैं। विवादों के बीच हाल ही में बिग बॉस 20 के घर में दिवाली का खास जश्न भी देखने को मिला था। इस मौके पर मशहूर सिंगर जैस्मीन सैंडलस घर पहुंचीं और उन्होंने कंटेस्टेंट्स के लिए लाइव परफॉर्मेंस दी।

उनके गानों पर घरवालों ने जमकर डांस किया और त्योहार का आनंद लिया। जैस्मीन की परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुए और दर्शकों ने सिंगर की आवाज की तारीफ की। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sonia Gandhi Book: 'BJP नेता खुले मन से पढ़ें और सीखें', सोनिया की किताब पर दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला! CRPF नाके पर फायरिंग-2 जवान घायल, हमलावर फरार

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ranveer Singh के परिवार में पसरा मातम, एक्टर के 96 साल के नाना की दिवाली पर हुई मौत, कैसे गई जान?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sonia Gandhi Book Controversy: ब्लू स्टार, 1984 से मेनका व प्रनब दा तक! बिलोंगिंग के 6 बड़े विवाद, फूटा गुस्सा

स्पेशल • Mumbai

Air India Flight Hijack Threat: कोलकाता-मुंबई फ्लाइट के टॉयलेट में धमकी भरा नोट-क्या लिखा? 147 यात्री थे सवार

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sonia Gandhi Book Controversy: ब्लू स्टार, 1984 से मेनका और प्रनब दा तक! बिलोंगिंग पर 6 बड़े विवाद फूटा गुस्सा

स्पेशल • अखिल भारतीय

Vetri Laptop Scheme: छात्रों की बल्ले-बल्ले! तमिलनाडु सरकार बांटेगी मुफ्त लैपटॉप,किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल