Sonia Gandhi Book Autobiography: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर उनके दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने गर्व जताया है। उन्होंने इस किताब को सोनिया गांधी के जीवन के अनुभवों, संघर्षों और भावनाओं से जुड़ी एक खास रचना बताया। वाड्रा के मुताबिक, इस किताब को तैयार करने में करीब 12 साल लगे हैं और इसमें सोनिया गांधी के वास्तविक अनुभवों को जगह दी गई है।
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि उन्हें अपनी सास पर गर्व है। उन्होंने बताया कि सोनिया गांधी ने उन्हें किताब की एक प्रति भेंट की है, जिस पर उनके लिए प्यार भरा संदेश भी लिखा है। वाड्रा ने यह भी कहा कि उन्होंने अभी तक किताब नहीं पढ़ी है, लेकिन इसे जरूर पढ़ेंगे।
सोनिया गांधी की किताब में क्या है खास? रॉबर्ट वाड्रा के मुताबिक, 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में सोनिया गांधी के जीवन के कई पहलुओं और उनके निजी अनुभवों को शामिल किया गया है। इसमें उनके संघर्ष, फैसलों और मुश्किल परिस्थितियों से निपटने के तरीके की झलक मिलती है।
वाड्रा ने कहा कि सोनिया गांधी ने अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना किया है। इसके बावजूद उन्होंने मजबूत फैसले लिए और हर दिन आने वाली मुश्किलों से निपटने के लिए अपनी ताकत, धैर्य और ऊर्जा बनाए रखी। उन्होंने किताब को भावनाओं, प्यार और स्नेह से जुड़ी रचना बताते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने इसे अपने दिल से लिखा है।
उन, यह अच्छी बात है कि सोनिया गांधी ने अपने जीवन के अनुभवों को लोगों के साथ साझा करने का फैसला किया है। #WATCH | Delhi: On CPP chairperson Sonia Gandhis memoir, Belonging: A Journey of Love, her son-in-law, businessman Robert Vadra, says, "I would say that the BJP people should learn from Mrs Gandhi.
I would say that they should read the book with an open mind. She is like a statesman, like a mentor to many people. You dont have to be a Prime Minister for people to respect you.
You can also give up a position and people will respect you, and people will still listen to you, and understand that your vision is for the betterment of the people of the country. All these experiences that she went through are mentioned in the book and I think the way I know her, she will always speak from her heart and take decisions from her heart for the progressive position of the country.
" सोनिया गांधी की किताब पर बात करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा नेताओं को भी इसे खुले मन से पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी से कई लोग सीख सकते हैं और वह अनेक लोगों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाती हैं। वाड्रा ने कहा कि लोगों का सम्मान हासिल करने के लिए किसी बड़े संवैधानिक पद पर होना जरूरी नहीं है।
उनके मुताबिक, कोई व्यक्ति पद पर न रहते हुए भी लोगों का सम्मान पा सकता है। लोग उसकी बात सुनते हैं और उसके विचारों को समझते हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं