बुधवार, 11 नवंबर 2026 04:52 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
स्पेशल Indore 3,019 व्यूज

Diljit Dosanjh के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, हाई कोर्ट को भी मिला ईमेल, बढ़ाई गई सुरक्षा

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 03:57 PM IST

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ऑरा इंडिया टूर को लेकर सुर्खियों में हैं। दिल्ली में शानदार शो के बाद अब उनका अगला कॉन्सर्ट 15 नवंबर को इंदौर में होने वाला है। हालांकि इस कार्यक्रम से पहले सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में बम धमाका करने की धमकी दी गई है। दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में बम धमाका करने की धमकी मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच को भी धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिनमें अदालत की इमारत को निशाना बनाने की बात कही गई है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। वहीं धमकियों के बावजूद कॉन्सर्ट तय कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई है। हाई कोर्ट को मिले धमकी भरे ईमेल, कॉन्सर्ट की सुरक्षा बढ़ी -जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच को कई धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं।

इन मैसेजेस में दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर 2026 को होने वाले इंदौर कॉन्सर्ट में बम धमाका करने की धमकी दी गई है। इसके अलावा ग्वालियर हाई कोर्ट की इमारत को भी उड़ाने की बात कही गई है। धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हाई कोर्ट परिसर और स्कूलों में सुरक्षा जांच की जा रही है। साथ ही दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल पर किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बरत रही हैं।

की एक रिपोर्ट इस मामले में उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति के ईमेल अकाउंट से कई धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे। हालांकि पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने दावा किया कि उसने अपना ईमेल अकाउंट किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया था।

अब जांच एजेंसियां उसके इस दावे की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश में है कि धमकी भरे ईमेल वास्तव में किसने भेजे और इसके पीछे किसका हाथ है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

जानकारी हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले जलसा को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई थी। दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मुंबई में 27 नवंबर 2026 को प्रस्तावित उनके कॉन्सर्ट को लेकर भी बम धमाके की धमकी दी गई थी।

इसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और कार्यक्रम की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। धमकियों के बीच दिलजीत दोसांझ ने अपने फैंस से घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कही है। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि कॉन्सर्ट पहले से तय योजना के मुताबिक आयोजित किए जाएंगे।

अब सभी की नजरें 15 नवंबर 2026 को होने वाले इंदौर शो पर टिकी हैं। पुलिस जांच और सुरक्षा व्यवस्था के बीच ये देखना अहम होगा कि कार्यक्रम किस तरह संपन्न होता है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sonia Gandhi Book: 'BJP नेता खुले मन से पढ़ें और सीखें', सोनिया की किताब पर दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला! CRPF नाके पर फायरिंग-2 जवान घायल, हमलावर फरार

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं काट दूंगी', Bigg Boss 20 के घर में किस पर भड़कीं माही विज? तलाक का जिक्र होते ही बौखलाईं एक्ट्रेस

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ranveer Singh के परिवार में पसरा मातम, एक्टर के 96 साल के नाना की दिवाली पर हुई मौत, कैसे गई जान?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sonia Gandhi Book Controversy: ब्लू स्टार, 1984 से मेनका व प्रनब दा तक! बिलोंगिंग के 6 बड़े विवाद, फूटा गुस्सा

स्पेशल • Mumbai

Air India Flight Hijack Threat: कोलकाता-मुंबई फ्लाइट के टॉयलेट में धमकी भरा नोट-क्या लिखा? 147 यात्री थे सवार

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sonia Gandhi Book Controversy: ब्लू स्टार, 1984 से मेनका और प्रनब दा तक! बिलोंगिंग पर 6 बड़े विवाद फूटा गुस्सा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल