Air India Flight Hijack Threat: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बुधवार (11 नवंबर) सुबह हाईजैक की धमकी मिलने से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। विमान के उड़ान भरने से ठीक पहले केबिन क्रू को टॉयलेट के शीशे पर धमकी भरा संदेश मिला। इसके बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचना दी और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया।
सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 10:20 बजे की है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI 772 मुंबई के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी।
इसी दौरान क्रू मेंबर्स की नजर टॉयलेट के शीशे पर लिखे 'हाईजैक अलर्ट' पर पड़ी। शुरुआती जानकारी , संदेश लिपस्टिक से लिखा गया था। नोट में सुबह 11:10 बजे विमान को हाईजैक करने की धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं