बुधवार, 11 नवंबर 2026 12:05 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
स्पेशल अखिल भारतीय 3,525 व्यूज

'पहली संतान खोने का गम, घर में मिले ग्रेनेड', सोनिया गांधी की जीवनी 'Belonging' के 7 सबसे बड़े खुलासे!

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 10:38 AM IST
'पहली संतान खोने का गम, घर में मिले ग्रेनेड', सोनिया गांधी की जीवनी 'Belonging' के 7 सबसे बड़े खुलासे!

Sonia Gandhi Book: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging: A Journey of Love' इन दिनों चर्चा में है। HarperCollins India से प्रकाशित इस किताब में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी, गांधी परिवार के रिश्तों और भारतीय राजनीति के कई अनसुने किस्से साझा किए हैं।

इसमें पहली संतान को खोने का दर्द, मेनका गांधी से विवाद, आपातकाल में संजय गांधी की भूमिका और अन्ना हजारे के आंदोलन को लेकर गंभीर सवाल शामिल हैं। सोनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने रिश्तों पर भी खुलकर बात की है। सबसे दिलचस्प खुलासा 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने को लेकर है।

उन्होंने बताया है कि राहुल और प्रियंका गांधी भी नहीं चाहते थे कि वह प्रधानमंत्री बनें। आइए जानते हैं किताब के सात बड़े खुलासे। पहली संतान को जन्म के कुछ घंटों बाद ही खो दिया सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी के सबसे दर्दनाक अनुभव को पहली बार विस्तार से साझा किया है।

जनवरी 1969 में उन्होंने समय से करीब दो महीने पहले एक बेटे को जन्म दिया था। सोनिया के मुताबिक, नवजात की पहली आवाज सुनकर वह और राजीव गांधी बेहद खुश हुए थे। राजीव उन्हें बच्चे को दिखाने भी ले गए थे।

हालांकि, जन्म के कुछ घंटों बाद ही बच्चे की मौत हो गई। इस घटना ने दोनों को गहरे सदमे में डाल दिया। बाद में राजीव और संजय गांधी ने बच्चे को दिल्ली के महरौली स्थित फिरोज गांधी के फार्म में दफनाया था।

सोनिया ने अपनी देवरानी मेनका गांधी के साथ रिश्तों में आई कड़वाहट का भी जिक्र किया है। उनके मुताबिक, शुरुआत में दोनों के बीच अच्छे संबंध थे, लेकिन धीरे-धीरे परिवार में तनाव बढ़ने लगा। संजय गांधी की मौत के बाद मेनका की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को लेकर विवाद गहरा गया।

सोनिया ने लिखा कि मार्च 1981 में वरुण गांधी का पहला जन्मदिन इंदिरा गांधी की इच्छा के मुताबिक घर पर नहीं, बल्कि वसुंधरा राजे के घर मनाया गया। इससे इंदिरा गांधी को दुख पहुंचा। बाद में मेनका की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर इंदिरा से उनका विवाद हुआ और उन्हें घर छोड़ना पड़ा।

संजय गांधी इंदिरा को बताए बिना देते थे आदेश आपातकाल के दौर में संजय गांधी की बढ़ती राजनीतिक ताकत पर भी सोनिया ने कई बातें लिखी हैं। उनके मुताबिक, संजय कई बार तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को बताए बिना ही आदेश जारी कर देते थे। सोनिया ने 1978 के चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद परिवार में हुई बातचीत का जिक्र किया है।

इसमें राजीव गांधी ने संजय को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया था। इस दौरान इंदिरा गांधी ने भी संजय से कहा था कि उन्होंने कई बार उनकी जानकारी के बिना आदेश दिए। इससे पता चलता है कि संजय का दखल सरकार और पार्टी के कामकाज में कितना बढ़ गया था।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Vetri Laptop Scheme: छात्रों की बल्ले-बल्ले! तमिलनाडु सरकार बांटेगी मुफ्त लैपटॉप,किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'किसी ने पैसे नहीं दिए', Pawan Kalyan के तलाक के बीच Ex-वाइफ रेणु देसाई ने ये क्या कहा? लिखा क्रिप्टिक पोस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

'3000 के पार पहुंचा AQI, छिपा रहे आंकड़े', दिल्ली प्रदूषण पर सियासी भूचाल, AQI 400 के पार, चुप क्यों सरकार?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ranveer Singh के परिवार में पसरा मातम, एक्टर के 96 साल के नाना की दीवाली पर हुई मौत, कैसे गई जान?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Assam Train Accident: असम के दिगारू में भीषण रेल हादसा! कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे की डिटेल

स्पेशल • Bareilly

UP वोटर लिस्ट में बड़ा हेरफेर! मतदाता सूचियों में 3.38 करोड़ वोटरों का अंतर, अब क्या करेगा चुनाव आयोग?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Strait of Hormuz: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 3 तेल टैंकरों में धमाका, धूं-धूं कर जले जहाज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल