बुधवार, 11 नवंबर 2026 11:23 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
स्पेशल अखिल भारतीय 18,813 व्यूज

Ranveer Singh के परिवार में पसरा मातम, एक्टर के 96 साल के नाना की दीवाली पर हुई मौत, कैसे गई जान?

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 09:59 AM IST
Ranveer Singh के परिवार में पसरा मातम, एक्टर के 96 साल के नाना की दीवाली पर हुई मौत, कैसे गई जान?

Ranveer Singh Grandfather Death: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के परिवार से दिवाली के दिन एक दुखद खबर सामने आई है। एक्टर के नाना डॉ. राम हिंगोरानी का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है।

उन्होंने 8 नवंबर 2026 को लक्ष्मी पूजा के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी रणवीर सिंह की कजिन सौम्या हिंगोरानी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। सौम्या ने अपने नाना की पुरानी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हुए उन्हें याद किया।

खास बात ये रही कि उन्होंने उनके जाने पर शोक मनाने के बजाय उनके शानदार जीवन और जिंदादिली का जश्न मनाया। रणवीर सिंह के नाना डॉ. राम हिंगोरानी का हुआ निधन रणवीर सिंह की कजिन सौम्या हिंगोरानी ने इंस्टाग्राम पर अपने दादा डॉ.

राम हिंगोरानी के साथ बिताए खूबसूरत पलों की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए। परिवार में सभी उन्हें प्यार से 'दादू' बुलाते थे। सौम्या की पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने परिवार के कितने करीब थे और उम्र के आखिरी पड़ाव तक किस तरह जिंदगी को पूरे उत्साह के साथ जीते रहे।

सौम्या हिंगोरानी ने भावुक पोस्ट के जरिए दी जानकारी -अपने पोस्ट में सौम्या ने लिखा कि 96 साल की उम्र में भी उनके दादू किसी युवा से कम नहीं थे। उन्होंने कहा कि ये एक ऐसी शानदार जिंदगी थी, जिसका मातम मनाने के बजाय जश्न मनाया जाना चाहिए। दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर डॉ.

राम हिंगोरानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया और अपनी पत्नी के पास चले गए। सौम्या ने भावुक अंदाज में ये भी लिखा कि उन्हें यकीन है कि उनके दादा-दादी दोनों अपनी कुर्सियों पर बैठकर व्हिस्की पी रहे होंगे और परिवार को साथ देखकर खुश हो रहे होंगे। उन्होंने अपने दादू को दुनिया का सबसे अच्छा दादू बताते हुए उन्हें जिंदगीभर प्यार और खुशियां देने के लिए धन्यवाद कहा।

साथ ही मजाकिया और भावुक अंदाज में लिखा कि उनके लिए आइसक्रीम का एक स्कूप बचाकर रखें ताकि जब वो दोबारा मिलें तो फिर साथ में डांस कर सकें। रणवीर सिंह अपने नाना के बेहद करीब थे। एक्टर कई मौकों पर उनके साथ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं।

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशन के दौरान रणवीर सिंह ने एक खास वीडियो पोस्ट किया था, जिसने फैंस का खूब ध्यान खींचा था। इस वीडियो में रणवीर सिंह के नाना फिल्म के पॉपुलर गाने 'क्या झुमका' पर शानदार अंदाज में डांस करते नजर आए थे।

उस समय उनकी उम्र 93 साल थी लेकिन उनके चेहरे की खुशी और डांस करने का उत्साह देखने लायक था। उन्होंने 'टीम रॉकी' लिखी हुई टी-शर्ट भी पहन रखी थी। वीडियो में वह रणवीर सिंह के साथ मजाक करते हुए कहते सुनाई दिए थे, 'टिक्की छोड़ो, मेरे लिए टकीला लाओ।

' नाना का ये अंदाज देखकर रणवीर सिंह भी काफी खुश थे। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा था कि उनके नाना 93 साल की उम्र में भी पूरे रॉकी स्टाइल में हैं। इसी पोस्ट में उन्होंने अपने नाना को 'रॉकस्टार'भी कहा था।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'पहली संतान खोने का गम, घर में मिले ग्रेनेड', सोनिया गांधी की जीवनी 'Belonging' के 7 सबसे बड़े खुलासे!

स्पेशल • अखिल भारतीय

'3000 के पार पहुंचा AQI, छिपा रहे आंकड़े', दिल्ली प्रदूषण पर सियासी भूचाल, AQI 400 के पार, चुप क्यों सरकार?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Assam Train Accident: असम के दिगारू में भीषण रेल हादसा! कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, हादसे की डिटेल

स्पेशल • Bareilly

UP वोटर लिस्ट में बड़ा हेरफेर! मतदाता सूचियों में 3.38 करोड़ वोटरों का अंतर, अब क्या करेगा चुनाव आयोग?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Strait of Hormuz: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 3 तेल टैंकरों में धमाका, धूं-धूं कर जले जहाज

स्पेशल • अखिल भारतीय

Nisha Kumari Bhagat Death Case की CBI जांच के CM सोरेन के निर्देश, SHO हटाए गए, 2 के खिलाफ FIR

स्पेशल • Meerut

Diwali पर पटाखे जलाने को लेकर विवाद, राष्ट्रपति अंगरक्षक के जवान सौरभ तोमर के सिर में लगी गोली, हालत गंभीर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल