बुधवार, 11 नवंबर 2026 08:17 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 13,756 व्यूज

Strait of Hormuz: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 3 तेल टैंकरों में धमाका, धूं-धूं कर जले जहाज

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 07:02 AM IST
Strait of Hormuz: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 3 तेल टैंकरों में धमाका, धूं-धूं कर जले जहाज

Strait of Hormuz: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब समुद्री रास्तों पर भी दिखाई दे रहा है। इसी बीच दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में शामिल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन तेल टैंकर धमाकों की चपेट में आ गए। इन घटनाओं के बाद जहाजों में आग लग गई और उनसे काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया।

ईरान का दावा है कि तीनों टैंकर तय रास्ते के बजाय प्रतिबंधित समुद्री मार्ग से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। ईरानी सेना ने इन घटनाओं के लिए समुद्री बारूदी सुरंगों को जिम्मेदार बताया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

File Photo दो टैंकरों में पहले हुआ धमाका ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) की आधिकारिक समाचार एजेंसी 'सिपाह न्यूज' ने दोपहर करीब 2 बजे एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि दो तेल टैंकरों ने होर्मुज से गुजरने के लिए अपने नेविगेशन और पहचान से जुड़े सभी सिस्टम बंद कर दिए थे।

ईरान के मुताबिक, इनमें से एक टैंकर समुद्री बारूदी सुरंग से टकराकर फट गया। वहीं, दूसरा जहाज अमेरिकी लड़ाकू विमानों के समर्थन से प्रतिबंधित रास्ते से निकलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसमें धमाका हुआ और वह आग की लपटों में घिर गया।

ईरानी नौसेना ने रात करीब 8:30 बजे एक और बयान जारी किया। इसमें बताया गया कि मंगलवार दोपहर एक तीसरा तेल टैंकर भी अवैध समुद्री रास्ते से गुजरते समय बारूदी सुरंग की चपेट में आ गया। इसके बाद जहाज में जोरदार धमाका हुआ।

इन घटनाओं के बाद IRGC ने होर्मुज के प्रतिबंधित रास्तों को बेहद खतरनाक बताया। संगठन ने चेतावनी दी कि अमेरिकी सेना के सहयोग से इन रास्तों से गुजरने की कोशिश करने वाले जहाजों को भी इसी तरह के अंजाम का सामना करना पड़ सकता है। 🚨🇮🇷 Iran reportedly ATTACKED and HIT another tanker in the Strait of Hormuzco/F6cFJMXJBB 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के ईरान पर संयुक्त हमलों के बाद से होर्मुज में तनाव बढ़ा हुआ है।

ईरान ने इस समुद्री रास्ते पर अपनी निगरानी और नियंत्रण सख्त कर दिया है। उसने अमेरिका और इजरायल से जुड़े जहाजों की सुरक्षित आवाजाही पर भी रोक लगा रखी है। यह रास्ता दुनिया के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यहां से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल और दूसरे ऊर्जा उत्पादों का परिवहन होता है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Bareilly

UP वोटर लिस्ट में बड़ा हेरफेर! मतदाता सूचियों में 3.38 करोड़ वोटरों का अंतर, अब क्या करेगा चुनाव आयोग?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Nisha Kumari Bhagat Death Case की CBI जांच के CM सोरेन के निर्देश, SHO हटाए गए, 2 के खिलाफ FIR

स्पेशल • Meerut

Diwali पर पटाखे जलाने को लेकर विवाद, राष्ट्रपति अंगरक्षक के जवान सौरभ तोमर के सिर में लगी गोली, हालत गंभीर

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ganderbal Accident: गांदरबल में बड़ा हादसा! सड़क से फिसला टेम्पो ट्रैवलर, गुजरात-बंगाल के 8 पर्यटक SKIMS रेफर

स्पेशल • अखिल भारतीय

Amravati Welcome Gate Collapsed: निर्माणाधीन स्वागत द्वार गिरा, 4 मजदूर दबे-एक गंभीर, जिम्मेदार कौन?

स्पेशल • Mandi

कौन है रूसी पैराग्लाइडर? हिमाचल में 56 मीटर ऊंचाई पर हाईटेंशन तारों में फंसे, 3 घंटे लटके-कैसे हुआ रेस्क्यू?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं घबराई हुई, चिंतित थी', 2 बार कैंसर से लड़ी Sonia ने इमरजेंसी पर खोले Indira-Sanjay Gandhi के गुप्त राज!

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल