बुधवार, 11 नवंबर 2026 12:23 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
स्पेशल अखिल भारतीय 18,930 व्यूज

Amravati Welcome Gate Collapsed: निर्माणाधीन स्वागत द्वार गिरा, 4 मजदूर दबे-एक गंभीर, जिम्मेदार कौन?

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 10:49 PM IST
Amravati Welcome Gate Collapsed: निर्माणाधीन स्वागत द्वार गिरा, 4 मजदूर दबे-एक गंभीर, जिम्मेदार कौन?

Amravati Welcome Gate Collapsed: महाराष्ट्र के अमरावती में मंगलवार (10 नवंबर) शाम एक निर्माणाधीन स्वागत द्वार का हिस्सा गिरने से चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसा रामपुरी कैंप में 'मिठू की चक्की' परिसर के पास हुआ। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे के बचाव अभियान के बाद चारों मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया।

उन्हें इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक मजदूर की हालत गंभीर है, जबकि बाकी तीन की स्थिति स्थिर बताई गई है। हादसा किस वजह से हुआ और निर्माण में किसी तरह की लापरवाही बरती गई थी या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

क्या है पूरा मामला? महाराष्ट्र के अमरावती में रामपुरी कैंप स्थित 'मिठू की चक्की' परिसर के पास एक निर्माणाधीन स्वागत द्वार का स्लैब अचानक गिर गया। हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ।

उस समय वहां काम कर रहे चार मजदूर इसकी चपेट में आ गए और मलबे के नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही अमरावती नगर निगम के दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बचावकर्मियों ने मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।

करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद चारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायल मजदूरों को तत्काल जिला सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अमरावती नगर निगम के फायर सुपरिंटेंडेंट अजय पांढरे के मुताबिक, दमकल विभाग को शाम करीब 6:10 बजे निर्माणाधीन पिलर के स्लैब के गिरने की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की टीम रवाना कर दी गई और दो से तीन मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई। वहां चार मजदूर घायल अवस्था में मिले। तीन मजदूरों को इलाज के लिए भेजा गया, जबकि एक मजदूर का पैर स्लैब के नीचे फंसा हुआ था।

बचाव दल ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। दमकल अधिकारी के मुताबिक, बचाव अभियान करीब आधे घंटे तक चला। शुरुआती जानकारी में एक मजदूर की हालत गंभीर बताई गई, जबकि बाकी तीन की स्थिति स्थिर थी।

#WATCH | Amravati, Maharashtra: An under-construction welcome gate collapsed at the Mithu Ki Chakki premises in Rampuri Camp at around 6 PM, trapping four workers under the debris. All four workers were rescued by fire brigade personnel and police. Two sustained injuries, while the other two are reported to be stable.

All four have been admitted to the District General Hospital for treatment. The cause of the collapse is yet to be ascertained. (Visuals from the spot) इस घटना में कुल चार मजदूर घायल हुए हैं।

सभी को इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान और उनकी चोटों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। उनकी वास्तविक स्थिति का पता अस्पताल की मेडिकल जांच और आगे की जानकारी से चलेगा।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Nisha Kumari Bhagat Death Case की CBI जांच के CM सोरेन के निर्देश, SHO हटाए गए, 2 के खिलाफ FIR

स्पेशल • Meerut

Diwali पर पटाखे जलाने को लेकर विवाद, राष्ट्रपति अंगरक्षक के जवान सौरभ तोमर के सिर में लगी गोली, हालत गंभीर

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ganderbal Accident: गांदरबल में बड़ा हादसा! सड़क से फिसला टेम्पो ट्रैवलर, गुजरात-बंगाल के 8 पर्यटक SKIMS रेफर

स्पेशल • Mandi

कौन है रूसी पैराग्लाइडर? हिमाचल में 56 मीटर ऊंचाई पर हाईटेंशन तारों में फंसे, 3 घंटे लटके-कैसे हुआ रेस्क्यू?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं घबराई हुई, चिंतित थी', 2 बार कैंसर से लड़ी Sonia ने इमरजेंसी पर खोले Indira-Sanjay Gandhi के गुप्त राज!

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20: यंग डीएसए से भिड़े स्काउट ओपी, बिग बॉस ने सुनाई 4 कड़ी सजाएं, पूरे सीजन के लिए होंगे नॉमिनेट?

स्पेशल • अखिल भारतीय

पराली जलाने के मामलों में 95 फीसदी तक कमी का दावा, भाजपा पर बरसे अमन अरोड़ा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल