बुधवार, 11 नवंबर 2026 01:05 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
स्पेशल अखिल भारतीय 7,532 व्यूज

Nisha Kumari Bhagat Death Case की CBI जांच के CM सोरेन के निर्देश, SHO हटाए गए, 2 के खिलाफ FIR

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 11:33 PM IST
Nisha Kumari Bhagat Death Case की CBI जांच के CM सोरेन के निर्देश, SHO हटाए गए, 2 के खिलाफ FIR

Jharkhand Nisha Kumari Bhagat Death Case: झारखंड में आदिवासी कार्यकर्ता निशा कुमारी भगत की मौत के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने CBI जांच के आदेश दिए हैं। 6 नवंबर को फेसबुक लाइव के दौरान आत्महत्या करने का आरोप है। लाइव वीडियो में निशा ने राज्य की JMM सरकार और जमीन दलालों पर परेशान करने के आरोप लगाए थे।

हालांकि, उनकी मौत के पीछे की असल वजह और साजिश के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पिठोरिया थाने के प्रभारी सतीश कुमार पांडेय को पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है। वहीं, निशा के पिता हंडू भगत की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में FIR दर्ज की गई है।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) भी बनाया था। मुख्यमंत्री ने CBI जांच का ऐलान क्यों किया? मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि निशा भगत की मौत की जांच अब CBI करेगी।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। निशा के माता-पिता ने बेटी की मौत के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उनकी शिकायत के बाद मामला गंभीर हो गया और पुलिस ने भी शुरुआती कार्रवाई की।

रांची ग्रामीण के SP गौरव गोस्वामी ने को बताया कि निशा के पिता की शिकायत के आधार पर 7 नवंबर को ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 और 61(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

ये धाराएं आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश से संबंधित हैं। पुलिस ने पिठोरिया थाने के प्रभारी सतीश कुमार पांडेय को भी उनके पद से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है। हालांकि, पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अभी तक SHO के खिलाफ आरोपों को साबित करने वाला कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।

इसके बावजूद उन्हें जांच के दायरे में रखा जाएगा। निशा की मां देविका भगत ने आरोप लगाया कि आदिवासी नेता अजय तिर्की और उनके साथियों के दबाव और धमकियों के कारण उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। निशा ने कथित तौर पर फेसबुक लाइव के दौरान राज्य सरकार और जमीन दलालों पर भी परेशान करने के आरोप लगाए थे।

अब CBI जांच में इन आरोपों, संभावित दबाव और मौत से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने मंगलवार को मीडिया रिपोर्टों के आधार पर मामले का स्वतः संज्ञान लिया। आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) और रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जानकारी मांगी है।

आयोग ने कहा कि तय समय में जवाब नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों को स्वयं या प्रतिनिधि के माध्यम से पेश होने के लिए समन जारी किया जा सकता है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Meerut

Diwali पर पटाखे जलाने को लेकर विवाद, राष्ट्रपति अंगरक्षक के जवान सौरभ तोमर के सिर में लगी गोली, हालत गंभीर

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ganderbal Accident: गांदरबल में बड़ा हादसा! सड़क से फिसला टेम्पो ट्रैवलर, गुजरात-बंगाल के 8 पर्यटक SKIMS रेफर

स्पेशल • अखिल भारतीय

Amravati Welcome Gate Collapsed: निर्माणाधीन स्वागत द्वार गिरा, 4 मजदूर दबे-एक गंभीर, जिम्मेदार कौन?

स्पेशल • Mandi

कौन है रूसी पैराग्लाइडर? हिमाचल में 56 मीटर ऊंचाई पर हाईटेंशन तारों में फंसे, 3 घंटे लटके-कैसे हुआ रेस्क्यू?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैं घबराई हुई, चिंतित थी', 2 बार कैंसर से लड़ी Sonia ने इमरजेंसी पर खोले Indira-Sanjay Gandhi के गुप्त राज!

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20: यंग डीएसए से भिड़े स्काउट ओपी, बिग बॉस ने सुनाई 4 कड़ी सजाएं, पूरे सीजन के लिए होंगे नॉमिनेट?

स्पेशल • अखिल भारतीय

पराली जलाने के मामलों में 95 फीसदी तक कमी का दावा, भाजपा पर बरसे अमन अरोड़ा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल