मंगलवार, 10 नवंबर 2026 10:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
स्पेशल अखिल भारतीय 13,095 व्यूज

'मैं घबराई हुई, चिंतित थी', 2 बार कैंसर से लड़ी Sonia ने इमरजेंसी पर खोले Indira-Sanjay Gandhi के गुप्त राज!

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 08:50 PM IST
'मैं घबराई हुई, चिंतित थी', 2 बार कैंसर से लड़ी Sonia ने इमरजेंसी पर खोले Indira-Sanjay Gandhi के गुप्त राज!

Sonia Gandhi Book Revealed Emergency Secrets: सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में इमरजेंसी के दौर, इंदिरा गांधी की मनःस्थिति और संजय गांधी की राजनीतिक भूमिका से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने लिखा कि इमरजेंसी के दौरान संजय गांधी फैसले लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे, जबकि उनके कई राजनीतिक हस्तक्षेपों के लिए कोई संवैधानिक अधिकार नहीं था।

सोनिया के मुताबिक, इंदिरा गांधी भी धीरे-धीरे इस फैसले के परिणामों से परेशान होने लगी थीं। किताब में सोनिया ने अपने दो अलग-अलग स्वास्थ्य संकटों, कैंसर की आशंका और परिवार के मुश्किल दौर का भी जिक्र किया है। क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण में परिवार, राजनीति और निजी जीवन से जुड़े कई अनकहे पहलुओं को सामने रखा है। उनकी किताब Belonging: A Journey of Love में 1975 से 1977 के बीच लगे आपातकाल का जिक्र खास तौर पर चर्चा में है। सोनिया गांधी के मुताबिक, इमरजेंसी के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार में उनके छोटे बेटे संजय गांधी का प्रभाव काफी बढ़ गया था।

संजय के पास कोई संवैधानिक पद नहीं होने के बावजूद वे कई अहम राजनीतिक मामलों में दखल देते थे। सोनिया ने लिखा कि इमरजेंसी को लेकर इंदिरा गांधी शुरुआत से ही पूरी तरह सहज नहीं थीं। उस समय की राजनीतिक उथल-पुथल और परिस्थितियों के बीच उन्होंने यह कदम उठाया, लेकिन बाद में इसके परिणामों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया।

25 जून 1975 की रात देश में आपातकाल लागू किया गया था। अगले दिन तक विपक्ष के कई बड़े नेताओं और सरकार के आलोचकों को गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई और सार्वजनिक विरोध-प्रदर्शनों पर पाबंदियां लगा दी गईं।

सोनिया गांधी ने किताब में उस दौर को याद करते हुए लिखा कि देश में भय और दबाव का माहौल बन गया था। उनके मुताबिक, कुछ अखबारों ने तुरंत सरकारी सेंसरशिप के सामने समझौता कर लिया, जबकि कुछ ने शुरुआत में विरोध करने की कोशिश की। इमरजेंसी के दौरान नागरिक स्वतंत्रताओं पर प्रतिबंध, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी और सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई ने देश की राजनीति को गहराई से प्रभावित किया।

सोनिया गांधी ने अपने देवर संजय गांधी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की है। उन्होंने संजय को ऐसा व्यक्ति बताया जो बहुत जल्द परिणाम चाहता था और प्रशासन की धीमी कार्यप्रणाली से परेशान रहता था। सोनिया , संजय कई बार अपनी राय खुलकर रखते थे।

उनका प्रभाव इतना बढ़ गया था कि उनके राजनीतिक हस्तक्षेपों को लेकर भी सवाल उठने लगे थे। सोनिया ने लिखा कि संजय की कमियां हो सकती थीं, लेकिन वे कायर नहीं थे। वे निडर थे और कई बार उनका यही स्वभाव उन्हें लापरवाह बना देता था।

हालांकि, सोनिया ने यह भी स्वीकार किया कि इमरजेंसी के दौरान फैसले लेने में संजय की अहम भूमिका थी, जबकि उनके कुछ राजनीतिक हस्तक्षेपों के लिए कोई संवैधानिक अधिकार नहीं था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bigg Boss 20: यंग डीएसए से भिड़े स्काउट ओपी, बिग बॉस ने सुनाई 4 कड़ी सजाएं, पूरे सीजन के लिए होंगे नॉमिनेट?

स्पेशल • अखिल भारतीय

पराली जलाने के मामलों में 95 फीसदी तक कमी का दावा, भाजपा पर बरसे अमन अरोड़ा

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ladakh Hill Council Election 4 दिसंबर को, 8 दिसंबर तक पूरी होगी मतगणना, पंचायत चुनाव कब होंगे?

स्पेशल • Patna

Bihar News: छठ पर आसमान से दिखेगी पटना की खूबसूरती, 2100 रुपये में लें हेलीकॉप्टर जॉय राइड का आनंद

स्पेशल • Ujjain

उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिलेगा 4 गुना मुआवजा: CM मोहन यादव

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ramayana देखकर निराश हुए महाभारत के 'श्रीकृष्ण' नितीश भारद्वाज, रणबीर कपूर-यश की फिल्म पर लगाए गंभीर आरोप

स्पेशल • अखिल भारतीय

Mani Pehlwan कौन था? कपूरथला में दिवाली की रात घर के बाहर गोली मारकर हत्या, मर्डर के पीछे क्या वजह?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल