मंगलवार, 10 नवंबर 2026 07:22 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 1,425 व्यूज

Ramayana देखकर निराश हुए महाभारत के 'श्रीकृष्ण' नितीश भारद्वाज, रणबीर कपूर-यश की फिल्म पर लगाए गंभीर आरोप

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 06:03 PM IST
Ramayana देखकर निराश हुए महाभारत के 'श्रीकृष्ण' नितीश भारद्वाज, रणबीर कपूर-यश की फिल्म पर लगाए गंभीर आरोप

Nitish Bharadwaj On Ramayana: बीआर चोपड़ा के टीवी शो 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज ने रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' को लेकर अपना रुख बदल लिया है। ट्रेलर देखने के बाद उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की थी और यहां तक कहा था कि इसे बेस्ट फॉरेन फिल्म के लिए ऑस्कर मिल सकता है लेकिन अब पूरी फिल्म देखने के बाद वह इससे बेहद निराश हैं।

एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तारीफ वापस लेते हुए मेकर्स की कहानी और रावण के चित्रण पर सवाल उठाए हैं। फिल्म 'रामायण' रिलीज के बाद से ही चर्चा में नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म के भव्य सेट, विजुअल इफेक्ट्स और कलाकारों के लुक को लेकर दर्शकों के बीच लगातार बहस हो रही है।

अब इस चर्चा में नितीश भारद्वाज का बयान भी जुड़ गया है। उन्होंने फिल्म में यश (Yash) के रावण वाले किरदार को लेकर आपत्ति जताई है। उनका मानना है कि रावण को जिस तरह पेश किया गया है, उससे रामायण के मूल नैतिक संदेश और आध्यात्मिक विचार कमजोर पड़ते हैं।

'रामायण के मूल नैतिक ढांचे को बदल देती है फिल्म' -नितीश भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि रामायण महज मनोरंजन के लिए सुनाई जाने वाली कहानी नहीं है बल्कि ये भारतीय सभ्यता और आध्यात्मिक चेतना का अहम हिस्सा है। उनके मुताबिक इस महाकाव्य के हर चरित्र के पीछे एक खास उद्देश्य और विचार है इसलिए उनके मूल स्वरूप और महत्व के साथ छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए।

एक्टर ने अपने पोस्ट में लिखा कि भगवान विष्णु ने धर्म की रक्षा और मर्यादा की स्थापना के लिए राम के रूप में अवतार लिया था। ऐसे में रावण को बेहद उदार, सामाजिक न्याय का समर्थक और निष्पक्ष शासक दिखाना उन्हें सही नहीं लगा। उन इस तरह का चित्रण रामायण के नैतिक ढांचे को बदल देता है और भगवान राम के अवतार के मूल उद्देश्य को भी कमजोर करता है।

नितीश भारद्वाज ने फिल्म देखने के बाद अपनी पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट वापस लेने की बात भी कही। उन्होंने साफ किया कि ट्रेलर देखने के बाद उन्होंने जिस उत्साह के साथ फिल्म की तारीफ की थी, पूरी फिल्म देखने के बाद उनकी राय बिल्कुल बदल गई है। एक्टर ने लिखा- मैं इस फिल्म से बहुत दुखी और निराश हूं।

मैं इसके बारे में की गई अपनी पिछली पोस्ट वापस लेता हूं। मुझे इस फिल्म के बारे में कहने के लिए एक भी अच्छी बात नहीं मिल रही है। VFX का दिखावा कभी भी इस महाकाव्य के मूल मूल्यों, दार्शनिक गहराई और आध्यात्मिक सार की जगह नहीं ले सकता।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी राय में ये फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने के योग्य नहीं है क्योंकि इसकी कहानी भारत के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक मूल्यों को गलत तरीके से पेश करती है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Ujjain

उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिलेगा 4 गुना मुआवजा: CM मोहन यादव

स्पेशल • अखिल भारतीय

Mani Pehlwan कौन था? कपूरथला में दिवाली की रात घर के बाहर गोली मारकर हत्या, मर्डर के पीछे क्या वजह?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Divyanka Tripathi के घर के पास लगी भीषण आग, परिवार के साथ बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस, सिक्योरिटी गार्ड की मौत

स्पेशल • Ayodhya

'Akhilesh Yadav 6 दिसंबर को राम मंदिर जाएं, कार सेवकों से माफी मांगें', BJP ने सपा प्रमुख पर निशाना साधा

स्पेशल • अखिल भारतीय

तीसरी शादी टूटने पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे Pawan Kalyan, किया जा रहा 'धिक्कार', अन्ना लेझनेवा ने मुंडवाया सिर

स्पेशल • अखिल भारतीय

'महत्वाकांक्षी होना कोई गुनाह है',प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा आखिर क्यों सोनिया गांधी पर भड़कीं? क्या हुआ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

कहां गायब हैं CM विजय? तमिलनाडु में सरकारी खातों से 22 करोड़ कैसे हुआ साफ? BJP ने पूछा- जनता को जवाब कौन देगा?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल