मंगलवार, 10 नवंबर 2026 05:23 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
स्पेशल अखिल भारतीय 13,212 व्यूज

तीसरी शादी टूटने पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे Pawan Kalyan, किया जा रहा 'धिक्कार', अन्ना लेझनेवा ने मुंडवाया सिर

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 04:12 PM IST
तीसरी शादी टूटने पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे Pawan Kalyan, किया जा रहा 'धिक्कार', अन्ना लेझनेवा ने मुंडवाया सिर

Pawan Kalyan Divorce: तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखने वाले पवन कल्याण इन दिनों अपनी फिल्मों या राजनीतिक फैसलों की वजह से नहीं बल्कि निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी तीसरी शादी टूटने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। 9 नवंबर 2026 को पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना लेझनेवा ने संयुक्त बयान जारी कर अलग होने की जानकारी दी है।

दोनों ने कहा कि वो आपसी समझ और सम्मान के साथ अपने रास्ते अलग कर रहे हैं और आगे भी बच्चों की जिम्मेदारी मिलकर निभाएंगे। पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा का टूटा रिश्ता हालांकि इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। हैरानी की बात ये है कि पवन कल्याण के कुछ फैंस भी इस फैसले से नाराज नजर आ रहे हैं।

लोग अन्ना लेझनेवा के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट और उनके पारिवारिक जीवन से जुड़ी बातों का जिक्र करते हुए एक्टर पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ यूजर्स तो उनकी पिछली दो शादियों का हवाला देकर उनके रिश्तों को लेकर लगातार आलोचना कर रहे हैं। 'शादी और तलाक में 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट', यूजर्स ने पवन पर कसा तंज -पवन कल्याण की तीसरी शादी टूटने के बाद एक्स और रेडिट पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

एक यूजर ने एक्टर पर तंज कसते हुए लिखा है कि पवन कल्याण का शादी और तलाक के मामले में भी 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट है। दरअसल ये टिप्पणी उनके राजनीतिक दावों से जोड़कर की गई है। पवन कल्याण अक्सर अपनी पार्टी जनसेना की चुनावी सफलता का जिक्र करते हुए 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट की बात करते रहे हैं।

ऐसे में यूजर्स ने इसी वाक्य का इस्तेमाल उनकी निजी जिंदगी पर कटाक्ष करने के लिए किया। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि चुनाव के दौरान और सत्ता में आने के बाद पवन कल्याण कई मौकों पर अन्ना लेझनेवा के साथ नजर आए थे। ऐसे में 13 साल बाद अचानक अलग होने का फैसला उनके लिए हैरान करने वाला है।

हालांकि दोनों ने अपने बयान में साफ किया है कि ये निर्णय आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है। सोशल मीडिया पर पवन कल्याण की आलोचना के बीच अन्ना लेझनेवा को लेकर सहानुभूति भी देखने को मिल रही है। कुछ यूजर्स ने उनके पुराने कथित निजी त्याग का जिक्र करते हुए अभिनेता के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

एक यूजर ने दावा किया कि जब पवन कल्याण की तबीयत खराब हुई थी, तब अन्ना ने उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए तिरुमाला मंदिर में प्रार्थना की थी। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि उन्होंने मन्नत के लिए अपना सिर मुंडवाया था और मंदिर की सीढ़ियां चढ़ी थीं। यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा कि जिस महिला ने अपने पति के लिए इतनी आस्था और समर्पण दिखाया, उसके साथ रिश्ता खत्म होने की खबर दुखद है।

हालांकि तिरुमाला मंदिर में उनके इस कथित निजी संकल्प से जुड़ी बातों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Ayodhya

'Akhilesh Yadav 6 दिसंबर को राम मंदिर जाएं, कार सेवकों से माफी मांगें', BJP ने सपा प्रमुख पर निशाना साधा

स्पेशल • अखिल भारतीय

'महत्वाकांक्षी होना कोई गुनाह है',प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा आखिर क्यों सोनिया गांधी पर भड़कीं? क्या हुआ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

कहां गायब हैं CM विजय? तमिलनाडु में सरकारी खातों से 22 करोड़ कैसे हुआ साफ? BJP ने पूछा- जनता को जवाब कौन देगा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

तो इसलिए सोनिया गांधी नहीं बनीं भारत की प्रधानमंत्री? किताब में खोला राज, बताया क्यों मनमोहन सिंह को बनाया PM?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Turkey Steel Factory Blast Reason: तुर्किये की फैक्ट्री में धमाके की क्या वजह? 17 मजदूरों की दर्दनाक मौत

स्पेशल • अखिल भारतीय

दूल्हे को 3 करोड़ की डिफेंडर, घुड़दौड़ में थार का इनाम, MLA Anant Singh की बेटी की शादी में कितना खर्च?

स्पेशल • Mumbai

Tiger Shroff पर हमले के बाद अलर्ट हुई मुंबई पुलिस, सलमान खान-बिग बी समेत बॉलीवुड सटार्स को दी ये सख्त हिदायत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल