मंगलवार, 10 नवंबर 2026 03:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 27°C
स्पेशल Mumbai 5,432 व्यूज

Tiger Shroff पर हमले के बाद अलर्ट हुई मुंबई पुलिस, सलमान खान-बिग बी समेत बॉलीवुड सटार्स को दी ये सख्त हिदायत

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 01:59 PM IST
Tiger Shroff पर हमले के बाद अलर्ट हुई मुंबई पुलिस, सलमान खान-बिग बी समेत बॉलीवुड सटार्स को दी ये सख्त हिदायत

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इस मामले की जांच में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आने के बाद मुंबई पुलिस अब फिल्मी सितारों की सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक एहतियातन बॉलीवुड के कई अभिनेताओं को सार्वजनिक जगहों पर अपनी मौजूदगी सीमित रखने की सलाह दी गई है। मुंबई पुलिस ने स्टार्स की सुरभा को लेकर उठाया ये बड़ा कदम पुलिस ने स्टार्स को खास तौर पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा है।

साथ ही अनजान लोगों के साथ खड़े होकर सेल्फी लेने और ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने से बचने की हिदायत दी गई है, जहां सुरक्षा को लेकर किसी तरह का खतरा हो सकता है। मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड स्टार्स को क्या-क्या सलाह दी? -टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद मुंबई पुलिस ने सेलिब्रिटीज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अभिनेताओं को सलाह दी है कि वो बिना पर्याप्त सुरक्षा के सार्वजनिक स्थानों पर प्रशंसकों के बीच जाने से बचें। इसके अलावा स्टार्स को अनजान लोगों के साथ सेल्फी लेने में सावधानी बरतने को कहा गया है। पुलिस की सलाह है कि किसी भी ऐसे इवेंट या कार्यक्रम में जाने से पहले सुरक्षा से जुड़े इंतजामों का ध्यान रखा जाए, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद हों।

दरअसल फिल्मी स्टार्स अक्सर एयरपोर्ट, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल और सार्वजनिक कार्यक्रमों में फैंस के बीच नजर आते हैं। ऐसे में उनकी गतिविधियों पर नजर रखना किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के लिए आसान हो सकता है। इसी खतरे को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आई जानकारी बताई जा रही है। टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की थी। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में दावा किया था कि उनकी नजर बॉलीवुड के कुछ बड़े स्टार्स पर थी।

इन नामों में सलमान खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार जैसे चर्चित अभिनेताओं का जिक्र सामने आया। बताया गया कि इन स्टार्स की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते कथित तौर पर आरोपियों ने अपना प्लान बदल दिया और टाइगर श्रॉफ को आसान निशाना समझा। इस खुलासे के बाद पुलिस की चिंता बढ़ गई है।

हालांकि आरोपियों के बयानों और जांच में सामने आए तथ्यों के बीच अंतर को समझना जरूरी है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। Mumbai Police has advised Bollywood actors to avoid crowded public places and interactions with fans amid security concerns following the firing incident involving actor Tiger Shroff and reports of surveillance outside several celebrities homes during the investigation.

A senior police official said the advisory was issued as a precautionary measure to ensure the actors safety: Mumbai Police Sources।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

दूल्हे को 3 करोड़ की डिफेंडर, घुड़दौड़ में थार का इनाम, MLA Anant Singh की बेटी की शादी में कितना खर्च?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Yamuna Cruise: यमुना पर शुरू हुई क्रूज सफारी, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'दिल्लीवासियों के लिए पहला ऐसा अनुभव होगा'

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: बेटी की चाह को स्वर देता है छठ महापर्व, लोकगीतों में दिखती है बेटियों के जन्म और शिक्षा की कामना

स्पेशल • अखिल भारतीय

शूट पर मुलाकात, 2 साल की डेटिंग, फिर 13 साल बाद तलाक, कैसी है डिप्टी CM पवन कल्याण-अन्ना लेझनेवा की लव स्टोरी?

स्पेशल • Patna

बिहार के विकास को मिलेगी नई दिशा, 12-13 जनवरी को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन ऑन ट्रांसफॉर्मिंग बिहार 2027

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi Yamuna Cruise: यमुना नदी में शुरू हुई 'नमो यमुना रीवर सफारी', टिकट, रूट से टाइमिंग तक जानें हर डिटेल

स्पेशल • अखिल भारतीय

पत्नी से बेवफाई करने वाले CEO जेनसेन हुआंग कितनी संपत्ति के मालिक? अगर ऐसा हुआ तो गंवानी पड़ेगी आधी प्रोपर्टी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल