मंगलवार, 10 नवंबर 2026 03:11 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 27°C
स्पेशल अखिल भारतीय 5,043 व्यूज

Yamuna Cruise: यमुना पर शुरू हुई क्रूज सफारी, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'दिल्लीवासियों के लिए पहला ऐसा अनुभव होगा'

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 02:09 PM IST
Yamuna Cruise: यमुना पर शुरू हुई क्रूज सफारी, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'दिल्लीवासियों के लिए पहला ऐसा अनुभव होगा'

Delhi Yamuna Cruise: दिल्ली की यमुना अब सिर्फ नदी किनारे घूमने या घाटों तक सीमित नहीं रहेगी। राजधानी में पहली बार लोगों को नदी पर क्रूज सफारी का अनुभव मिलने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दिल्ली में 'नमो यमुना रिवर सफारी' की शुरुआत की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे दिल्लीवासियों के लिए खास अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि अब तक इस तरह की क्रूज राइड के लिए लोगों को दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था। सीएम रेखा गु्प्ता ने दिल्ली के करीब 2.

5 करोड़ लोगों की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी और इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में जुटे सभी लोगों का आभार भी जताया। उनके मुताबिक यह सफारी सिर्फ नाव की सवारी नहीं है, बल्कि यमुना से लोगों का जुड़ाव बढ़ाने की एक कोशिश है। नमो यमुना रिवर सफारी में क्या है खास?

'नमो यमुना रिवर सफारी' के तहत सोनिया विहार से जगतपुर के बीच यमुना में करीब 6 किलोमीटर का राउंड ट्रिप कराया जाएगा। यानी लोग इसी रूट पर क्रूज से सफर करके वापस लौट सकेंगे। इसका मकसद दिल्ली में रिवर टूरिज्म को बढ़ावा देना और लोगों को मनोरंजन का नया विकल्प देना है।

#WATCH | Delhi Chief Minister @gupta_rekha addresses at the launch of river cruise service along the Yamuna in Delhi. The development of the recreational river cruise service in Delhi marks an important step towards harnessing the potential of this National Waterway for recreational navigation and river-based tourism.

#YamunaRiverCruise #RiverTourism केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सेवा शुरू करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार यमुना की सफाई के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की कोशिश है कि नदी का पानी लोगों के जीवन के लिए उपयोगी बन सके। क्रूज सेवा की शुरुआत के बाद सोनोवाल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दूसरे नेताओं के साथ क्रूज की सवारी भी की।

LIVE: Launch of Yamuna River Cruise Service at Sonia Vihar https://t. co/MByR9oshkr Delhi Yamuna Cruise: यमुना नदी में शुरू हुई 'नमो यमुना रीवर सफारी', टिकट, रूट से टाइमिंग तक जानें हर डिटेल रेखा गुप्ता ने क्यों बताया इसे मां यमुना से जुड़ने का मौका? सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लोगों के लिए यह अपनी तरह का पहला अनुभव होगा।

अब तक ऐसी क्रूज सेवा का आनंद लेने के लिए लोगों को दूसरे शहरों की नदियों तक जाना पड़ता था। उन्होंने दिल्लीवासियों से परिवार के साथ इस सफारी का अनुभव लेने की अपील की। सीएम रेखा गुप्ता ने इसे सिर्फ बोट राइड या सफारी तक सीमित नहीं माना।

उन्होंने कहा कि यह मां यमुना के प्रति आस्था, प्रेम और जुड़ाव का भी प्रतीक है। इस सफर के जरिए लोग नदी को करीब से देख और महसूस कर सकेंगे। सीएम रेखा ने यह भी बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने दिल्ली में जाम कम करने के लिए 1.

25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की दिल्ली सरकार जनता के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

दूल्हे को 3 करोड़ की डिफेंडर, घुड़दौड़ में थार का इनाम, MLA Anant Singh की बेटी की शादी में कितना खर्च?

स्पेशल • Mumbai

Tiger Shroff पर हमले के बाद अलर्ट हुई मुंबई पुलिस, सलमान खान-बिग बी समेत बॉलीवुड सटार्स को दी ये सख्त हिदायत

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: बेटी की चाह को स्वर देता है छठ महापर्व, लोकगीतों में दिखती है बेटियों के जन्म और शिक्षा की कामना

स्पेशल • अखिल भारतीय

शूट पर मुलाकात, 2 साल की डेटिंग, फिर 13 साल बाद तलाक, कैसी है डिप्टी CM पवन कल्याण-अन्ना लेझनेवा की लव स्टोरी?

स्पेशल • Patna

बिहार के विकास को मिलेगी नई दिशा, 12-13 जनवरी को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन ऑन ट्रांसफॉर्मिंग बिहार 2027

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi Yamuna Cruise: यमुना नदी में शुरू हुई 'नमो यमुना रीवर सफारी', टिकट, रूट से टाइमिंग तक जानें हर डिटेल

स्पेशल • अखिल भारतीय

पत्नी से बेवफाई करने वाले CEO जेनसेन हुआंग कितनी संपत्ति के मालिक? अगर ऐसा हुआ तो गंवानी पड़ेगी आधी प्रोपर्टी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल