Pawan Kalyan Love Story: तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण अपनी फिल्मों और राजनीतिक सफर के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार चर्चा में रहते हैं। पर्दे पर अपने दमदार अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाले पवन की जिंदगी में प्यार ने कई बार दस्तक दी।
उनकी पहली दो शादियां टूटने के बाद जिंदगी में अन्ना लेझनेवा की एंट्री हुई। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी और कुछ साल बाद ये रिश्ता शादी तक पहुंच गया। 13 साल बाद टूटी पवन कल्याण-अन्ना लेझनेवा की शादी हालांकि अब शादी के करीब 13 साल बाद पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा ने अलग होने का फैसला किया है।
दोनों ने आपसी समझ और सम्मान के साथ अपने वैवाहिक रिश्ते को खत्म करने की बात कही है। इस खबर के बाद एक बार फिर फैंस के बीच उनकी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म के सेट पर पहली बार मिले थे पवन कल्याण-अन्ना लेझनेवा -पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा की पहली मुलाकात साल 2011 में आई तेलुगू फिल्म 'तीन मार' (Teen Maar) की शूटिंग के दौरान हुई थी।
उस वक्त अन्ना रूस से भारत आई थीं और मॉडलिंग व अभिनय की दुनिया में काम कर रही थीं। फिल्म में उनकी भी एक भूमिका थी। 'दर्द मिला', Pawan Kalyan की तीसरी शादी टूटी, पहली पत्नी नंदिनी, दूसरी रेणु से क्यों लिया तलाक?
क्या हुआ? -शूटिंग के दौरान दोनों की बातचीत शुरू हुई। शुरुआत में ये मुलाकात एक सामान्य जान-पहचान तक सीमित थी लेकिन समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।
अलग-अलग देशों और संस्कृतियों से ताल्लुक रखने के बावजूद दोनों एक-दूसरे के करीब आते गए। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। फिल्म की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ ये रिश्ता करीब 2 साल तक चला।
इस दौरान पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा ने एक-दूसरे को समझा और फिर जिंदगी साथ बिताने का फैसला किया। 30 सितंबर 2013 को दोनों ने हैदराबाद में शादी कर ली। बताया जाता है कि ये समारोह बेहद सादगी से आयोजित किया गया था।
इस शादी में परिवार के सदस्यों और कुछ करीबी लोगों ने ही शिरकत की थी। पवन कल्याण की ये तीसरी शादी थी। इससे पहले वह नंदिनी और एक्ट्रेस रेणु देसाई के साथ वैवाहिक रिश्ते में रह चुके थे।
पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा की शादी के बाद उनका परिवार भी बढ़ा। दोनों का एक बेटा मार्क शंकर पवनोविच है। वहीं अन्ना लेझनेवा की पहली शादी से एक बेटी पोलेना अंजना पवनोवा भी है।
पवन कल्याण ने अन्ना के पहले रिश्ते से हुई बेटी को भी अपने परिवार का हिस्सा बनाया। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा काफी हद तक निजी रखा। हालांकि कई सार्वजनिक मौकों पर अन्ना को पवन कल्याण के साथ देखा गया।
परिवार के साथ उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती थीं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं