मंगलवार, 10 नवंबर 2026 01:25 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 27°C
स्पेशल अखिल भारतीय 13,329 व्यूज

Delhi Yamuna Cruise: यमुना नदी में शुरू हुई 'नमो यमुना रीवर सफारी', टिकट, रूट से टाइमिंग तक जानें हर डिटेल

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 12:23 PM IST
Delhi Yamuna Cruise: यमुना नदी में शुरू हुई 'नमो यमुना रीवर सफारी', टिकट, रूट से टाइमिंग तक जानें हर डिटेल

Delhi Yamuna Cruise: दिल्ली वालों को अब यमुना नदी में घूमने का एक नया विकल्प मिलने जा रहा है। दिल्ली में 10 नवंबर से यमुना पर रिवर क्रूज सर्विस शुरू होने जा रही है। इस सफर में लोग इलेक्ट्रिक बोट के जरिए नदी की सैर कर सकेंगे।

खास बात यह है कि इन बोट में एसी की सुविधा होगी। यानी गर्मी और उमस के बीच भी लोग आराम से यमुना का नजारा देख पाएंगे। इस नई सेवा का नाम 'नमो यमुना रिवर सफारी' रखा गया है।

केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सोनिया विहार में इसका उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगे। यह परियोजना दिल्ली में नदी आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में शुरू की जा रही है।

40 मिनट में 5 किलोमीटर की यमुना सैर (Namo Yamuna River Safari Route) नमो यमुना रिवर सफारी के तहत यात्रियों को यमुना के करीब 5 किलोमीटर लंबे हिस्से में घूमने का मौका मिलेगा। यह सफर सोनिया विहार से जगतपुर तक होगा। एक ट्रिप पूरी करने में करीब 40 मिनट लगेंगे।

यानी दिल्ली में रहने वाले लोग अब नदी के रास्ते राजधानी का एक अलग नजारा देख सकेंगे। इस सेवा को खासतौर पर मनोरंजन और पर्यटन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अभी टिकट की आधिकारिक कीमत घोषित नहीं हुई है।

हालांकि शुरुआती जानकारी में प्रति व्यक्ति करीब 500 रुपये किराया होने की उम्मीद जताई गई है। टिकट की ऑनलाइन बुकिंग दिल्ली पर्यटन की वेबसाइट के जरिए किए जाने की योजना है। Delhi: Union Minister of Ports, Shipping and Waterways Sarbananda Sonowal will launch the Namo Yamuna Cruise Safari today in the presence of Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu and Chief Minister Rekha Gupta https://t.

co/9HmkYku0li इस रिवर क्रूज की सबसे खास बात इसमें इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रिक बोट हैं। इनका संचालन बैटरी से होगा। इससे नदी में सफर के दौरान डीजल या पेट्रोल से होने वाला प्रदूषण नहीं फैलेगा।

बोट में यात्रियों के लिए कई सुविधाएं भी रखी गई हैं। संचालन करने वाली एजेंसियों के लिए भी कुछ शर्तें रखी गई हैं। हर ऑपरेटर को दिन में कम से कम चार ट्रिप चलानी होंगी।

इस्तेमाल होने वाली बोट दो साल से ज्यादा पुरानी नहीं हो सकती। ऑपरेटर अपनी बोट खरीद सकता है या लीज पर लेकर सेवा चला सकता है। यमुना क्रूज शुरू होने से पहले लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल इसके किराये को लेकर है।

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, एक यात्री के लिए टिकट की संभावित कीमत 500 रुपये बताई जा रही है। हालांकि, यह अभी आधिकारिक तौर पर घोषित किराया नहीं है। बुकिंग ऑनलाइन करने की व्यवस्था प्रस्तावित है।

इसके लिए दिल्ली पर्यटन की वेबसाइट का इस्तेमाल किया जाएगा। यात्रियों को टिकट खरीदने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर किराये, उपलब्ध समय और बुकिंग शुरू होने की जानकारी जरूर देखनी चाहिए। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Patna

बिहार के विकास को मिलेगी नई दिशा, 12-13 जनवरी को पटना में होगा ग्लोबल कन्वेंशन ऑन ट्रांसफॉर्मिंग बिहार 2027

स्पेशल • अखिल भारतीय

पत्नी से बेवफाई करने वाले CEO जेनसेन हुआंग कितनी संपत्ति के मालिक? अगर ऐसा हुआ तो गंवानी पड़ेगी आधी प्रोपर्टी

स्पेशल • अखिल भारतीय

'दर्द मिला', Pawan Kalyan की तीसरी शादी टूटी, पहली पत्नी नंदिनी, दूसरी रेणु से क्यों लिया तलाक? क्या हुआ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'वो नजरें बचाकर निकलते हैं', सोनिया गांधी ने PM मोदी को लेकर किताब में ये क्या लिख दिया? फिर भी मानी ये बात

स्पेशल • अखिल भारतीय

प्रेमिका से निजी बातचीत में Nvidia CEO ने क्या-क्या बताया? चीनी जासूस के साथ 'पिलो टॉक' का पूरा सच!

स्पेशल • अखिल भारतीय

तीसरी शादी भी टूटी! आंध्र के डिप्टी CM पवन कल्याण पत्नी अन्ना से होंगे अलग, 13 साल बाद लिया फैसला

स्पेशल • अखिल भारतीय

'ईरान का सैन्य खेल खत्म, अब हमले की जरूरत नहीं', कतर PM से मिल ट्रंप का ऐलान, फिर दी अटैक की धमकी!

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल