मंगलवार, 10 नवंबर 2026 09:41 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 16,947 व्यूज

तीसरी शादी भी टूटी! आंध्र के डिप्टी CM पवन कल्याण पत्नी अन्ना से होंगे अलग, 13 साल बाद लिया फैसला

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 07:46 AM IST
तीसरी शादी भी टूटी! आंध्र के डिप्टी CM पवन कल्याण पत्नी अन्ना से होंगे अलग, 13 साल बाद लिया फैसला

Pawan Kalyan Divorce: आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM और अभिनेता पवन कल्याण की निजी जिंदगी से बड़ी खबर सामने आई है। जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण और उनकी तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने शादी के 13 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि यह फैसला किसी विवाद के बजाय आपसी समझ और सम्मान के साथ लिया गया है। यह बयान देर रात सामने आया। इसे पवन कल्याण के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया।

जनसेना पार्टी के आधिकारिक मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए भी यह जानकारी मीडिया तक पहुंचाई गई। दोनों ने साफ किया कि शादी खत्म होने के बाद भी उनके बीच दोस्ताना रिश्ता बना रहेगा। वे अपने बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे।

साथ ही उन्होंने लोगों से इस निजी मामले में दखल नहीं देने और उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है। पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने क्या कहा? पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने अपने साझा बयान में कहा ''जिंदगी का एक लंबा हिस्सा साथ बिताने के बाद उन्होंने अलग रास्ते चुनने का फैसला किया है।

दोनों ने इस फैसले को आपसी सहमति और सम्मान से जुड़ा बताया। भले ही उनकी शादी अब खत्म हो रही है लेकिन वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे। अपने बच्चों के प्रति उनकी जिम्मेदारी भी पहले की तरह बनी रहेगी।

बच्चों की खुशी और उनका भविष्य दोनों की साझा प्राथमिकता है। जीवन के इस निजी बदलाव के दौर में, हम आपसे समझदारी, दया और हमारी निजता के सम्मान की उम्मीद करते हैं। इस पूरे सफर में जो लोग हमारे साथ खड़े रहे, हम उन सभी का दिल से आभार व्यक्त करते हैं।

'' हालांकि पवन कल्याण और अन्ना दोनों अलग क्यों हो रहे हैं, इसकी वजह नहीं बताई है। उन्होंने किसी विवाद, मतभेद या तीसरे व्यक्ति का जिक्र भी नहीं किया। इसलिए फिलहाल उनके रिश्ते के टूटने की वजह को लेकर किसी तरह का दावा करना सही नहीं होगा।

पवन कल्याण ने सितंबर 2013 में अन्ना लेझनेवा से शादी की थी। शादी के बाद उनका नाम अन्ना कोनिडेला हो गया। अन्ना मूल रूप से रूस की रहने वाली हैं।

दोनों की मुलाकात 2011 में आई तेलुगु फिल्म 'तीन मार' के दौरान हुई थी। इस फिल्म में पवन कल्याण और अन्ना दोनों नजर आए थे। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं।

एक बेटी पोलेना अंजना पवनोवा और एक बेटा मार्क शंकर पवनोविच। अब 13 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। पवन कल्याण की पहली शादी नंदिनी से सितंबर 1997 में हुई थी।

हालांकि दोनों के रिश्ते में जल्द ही दूरी आ गई और 1999 में वे अलग रहने लगे। इसके बाद 2008 में उनका कानूनी तलाक हो गया। इसके बाद पवन कल्याण ने अभिनेत्री और मॉडल रेणु देसाई से शादी की।

दोनों ने 2009 में विवाह किया था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

प्रेमिका से निजी बातचीत में Nvidia CEO ने क्या-क्या बताया? चीनी जासूस के साथ 'पिलो टॉक' का पूरा सच!

स्पेशल • अखिल भारतीय

'ईरान का सैन्य खेल खत्म, अब हमले की जरूरत नहीं', कतर PM से मिल ट्रंप का ऐलान, फिर दी अटैक की धमकी!

स्पेशल • अखिल भारतीय

'हमलावरों का रसगुल्ले से स्वागत नहीं करेंगे', Bengal में BJP सरकार के 7 माह में 4 Encounter

स्पेशल • अखिल भारतीय

Greece Migrant Boat Tragedy: ग्रीस के क्रीट द्वीप के पास प्रवासियों से भरी नाव में मिले 12 शव, 18 को बचाया गया

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में किसानों को मिलेगी बीज, खाद और कीटनाशकों की होम डिलीवरी, कृषि विभाग ने डाक विभाग से किया MoU

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: छठ व्रतियों को नहीं होगी कोई असुविधा, मंत्री श्रवण कुमार ने बड़गांव धाम में तैयारियों का लिया जायजा

स्पेशल • Mumbai

दिवाली पार्टी में साथ दिखे समय रैना और मेधा शंकर? डेटिंग की अफवाहों ने फिर पकड़ा जोर, क्या हुआ रिश्ता कंफर्म?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल