Samay Raina and Medha Shankar: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें 12th फेल एक्ट्रेस मेधा शंकर भी उनके साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों में दोनों की मौजूदगी और मेधा की समय के परिवार के साथ नजदीकियों को देखकर फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हालांकि दोनों में से किसी ने भी डेटिंग की खबरों पर अब तक मुहर नहीं लगाई है। समय रैना और मेधा शंकर के बीच है कौन सा रिश्ता? समय रैना अपने कॉमेडी शो और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं लेकिन इन दिनों उनकी पर्सनल लाइफ भी लोगों की दिलचस्पी का विषय बनी हुई है।
लंबे समय से उनका नाम एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ जोड़ा जा रहा है। अब दिवाली के मौके पर समय रैना ने अपने घर पर एक खास पार्टी रखी, जिसकी तस्वीरों में मेधा शंकर भी शामिल नजर आईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि क्या दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है?
दिवाली पार्टी में मेधा शंकर के साथ दिखे समय रैना -समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं। इनमें मेधा शंकर रेड कलर के खूबसूरत अनारकली सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल के साथ अपना ट्रेडिशनल लुक पूरा किया।
वहीं समय सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए। तस्वीरों के साथ समय रैना ने बताया कि उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर पर दिवाली पार्टी आयोजित की थी। उन्होंने लिखा कि इस बार उन्होंने अपने दोस्तों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी सेलिब्रेशन के लिए इंवाइट किया था।
पार्टी की तस्वीरों में मेधा की मौजूदगी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा क्योंकि दोनों के रिश्ते को लेकर पहले से ही सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस दिवाली पार्टी में मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। मेहमानों की लिस्ट में वरुण धवन, मुनव्वर फारूकी, आशीष चंचलानी, कीकू शारदा, सिद्धांत चतुर्वेदी, वीर पहाड़िया और जाकिर खान जैसे नाम शामिल थे।
इसके अलावा शेरोन वर्मा और स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी भी पार्टी में नजर आईं। इन तस्वीरों के बीच एक और झलक चर्चा में आ गई, जिसमें मेधा शंकर अपने दोस्त समय रैना की मां स्वीटी रैना के साथ पोज देती दिखाई दीं। फैंस के लिए ये तस्वीर इसलिए खास रही क्योंकि मेधा का समय के परिवार के साथ इस तरह नजर आना उनकी बॉन्डिंग को लेकर नई चर्चाओं की वजह बन गया।
समय रैना और मेधा शंकर के रिश्ते को लेकर अटकलें जून 2026 में शुरू हुई थीं। उस दौरान दोनों को मुंबई में फिल्म 'आनंदम' के प्रीमियर पर एक साथ देखा गया था। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके बीच कुछ खास होने की बातें होने लगीं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं