सोमवार, 09 नवंबर 2026 06:41 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल अखिल भारतीय 5,394 व्यूज

दिवाली पर Farah Khan के घर में लगी आग? वीडियो देख घबराए थे फैंस, खबर वायरल होने के बाद क्यों भड़कीं फिल्ममेकर?

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 05:54 PM IST
दिवाली पर Farah Khan के घर में लगी आग? वीडियो देख घबराए थे फैंस, खबर वायरल होने के बाद क्यों भड़कीं फिल्ममेकर?

Farah Khan: दिवाली के दिन फिल्ममेकर फराह खान की बिल्डिंग में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद उनके चाहने वाले परेशान हो गए। हालांकि फराह खान ने सामने आकर इस खबर को गलत बताया है। उन्होंने साफ किया कि वीडियो में दिखाई दे रही इमारत उनकी बिल्डिंग नहीं है और मीडिया पोर्टल्स को बिना पुष्टि के खबरें फैलाने से बचने की सलाह दी है।

क्यों हो रही फिल्ममेकर फराह खान की चर्चा? बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान 8 नवंबर 2026 (रविवार) को दिवाली के मौके पर अचानक चर्चा में आ गईं। एक पैपराजी पेज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मुंबई की एक इमारत में आग लगी हुई दिखाई दे रही थी।

पोस्ट के साथ दावा किया गया कि ये फराह खान की बिल्डिंग है। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताने लगे। हालांकि कुछ समय बाद फराह खान ने खुद इस खबर की सच्चाई सामने रख दी।

फराह खान ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर वायरल पोस्ट को रीशेयर करते हुए मीडिया पोर्टल को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई दे रही इमारत उनकी बिल्डिंग नहीं है बल्कि वो एक निर्माणाधीन इमारत है। फिल्ममेकर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा- ऑनलाइन पोर्टल्स, कृपया जिम्मेदार बनें! ये एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग है।

सिर्फ क्लिकबेट खबरें ही सब कुछ नहीं होतीं। फराह खान की इस सफाई के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली। उन्हें पता चला कि फिल्ममेकर और उनका परिवार सुरक्षित हैं।

आपको बता दें कि फराह खान मुंबई के लोखंडवाला इलाके में स्थित ओबेरॉय स्काई हाइट्स में रहती हैं। ऐसे में वायरल वीडियो को उनकी बिल्डिंग से जोड़ने वाली पोस्ट ने लोगों के बीच बेवजह चिंता बढ़ा दी थी। ये पहली बार नहीं है, जब फराह खान सोशल मीडिया पर वायरल किसी वीडियो को लेकर चर्चा में आई हैं।

कुछ समय पहले उनका अपने कुक दिलीप के साथ बातचीत के दौरान बहस करते हुए एक वीडियो सामने आया था। इस क्लिप में दिलीप को यह कहते हुए सुना गया था कि उन्होंने फराह खान को कई बार एक बात समझाई है। इस पर फराह जवाब देती नजर आईं- तू मुझे समझाएगा?

' वीडियो में आगे फराह की नजर कैमरे पर पड़ती है तो वह रिकॉर्डिंग कर रहे लोगों से इसे बंद करने के लिए कहती हैं। इस छोटे से वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी थीं। कुछ लोगों ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाए, तो कुछ ने इसे सामान्य घरेलू बातचीत बताते हुए जल्दबाजी में राय बनाने से बचने की बात कही।

A post shared by Celeb Trail (@thecelebtrail)।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Diwali जश्न पर एक SSI समेत 10 की हत्या से दहला Tamil Nadu! क्यों-कैसे दिया अंजाम? लाशों का हाल रूह कंपाने वाला

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मुझे गलत तरीके से छुआ', औरत बने काजी तौकीर ने ये क्या कह दिया? बिग बॉस 20 में मनीष से भिड़े, क्या हुआ बात?

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP में आंगनबाड़ी में निकली बंपर भर्ती! देखें ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका? किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत?

स्पेशल • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में हर साल तैयार होंगे गौवंश के 1 लाख भ्रूण, 50 एकड़ में बनेगा प्रोजेक्ट: CM मोहन यादव

स्पेशल • अखिल भारतीय

Nvidia CEO जेनसेन हुआंग की प्रेमिका पर चाइनीज जासूस होने का आरोप? अब चीन ने दिया जवाब, अब क्या होगा आगे?

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिवाली के बाद नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? 9 से लेकर 24 तारीख तक की छुट्टियों की लिस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

Diwali Death: हाथ में फटा अनार, 10 साल के बच्चे की मौत, भाई बोला- 'धमाके ने सीना फाड़ा,अस्पताल ने लापरवाही की'

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल