सोमवार, 09 नवंबर 2026 05:34 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
स्पेशल अखिल भारतीय 17,570 व्यूज

दिवाली के बाद नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? 9 से लेकर 24 तारीख तक की छुट्टियों की लिस्ट

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 04:05 PM IST
दिवाली के बाद नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? 9 से लेकर 24 तारीख तक की छुट्टियों की लिस्ट

School Holidays November 2026: नवंबर 2026 में स्कूली बच्चों को त्योहारों के कारण छुट्टियों का अच्छा मौका मिल रहा है। दिवाली के बाद भी देश के कई राज्यों में स्कूल बंद हैं। कहीं दिवाली की लंबी छुट्टियां चल रही हैं तो कहीं गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा के चलते विद्यार्थियों को छुट्टी मिल रही है।

9 नवंबर को बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में स्कूलों का अवकाश है। तमिलनाडु सरकार ने भी दिवाली के अगले दिन अतिरिक्त छुट्टी घोषित की है। ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए जानना जरूरी है कि स्कूल कब खुलेंगे।

नवंबर में 1 नवंबर को रविवार, 6 नवंबर को धनतेरस और 8 नवंबर को रविवार के साथ दिवाली और नरक चतुर्दशी का त्योहार था। 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के अवसर पर कई राज्यों में स्कूल बंद हैं। उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों पर इस दिन अवकाश है।

तमिलनाडु सरकार ने दिवाली रविवार को पड़ने के कारण 9 नवंबर को स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में अतिरिक्त छुट्टी दी है। इसके बदले 28 नवंबर को शनिवार के दिन संस्थान खुले रहेंगे। आगे 11 नवंबर को भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती, 15 नवंबर को छठ पूजा, 16 नवंबर को उत्तर प्रदेश में वीरांगना ऊदा देवी बलिदान दिवस और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा व गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर कई राज्यों में छुट्टी रहेगी।

बिहार के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 7 से 17 नवंबर तक लगातार छुट्टियां निर्धारित हैं। इस दौरान दिवाली, चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज और छठ पूजा शामिल हैं। 18 नवंबर से नियमित कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है।

इसके बाद 24 नवंबर को भी छुट्टी रहेगी। निजी स्कूलों का कैलेंडर अलग हो सकता है। महाराष्ट्र में मुंबई और पुणे के स्कूलों का अवकाश शेड्यूल अलग है।

मुंबई: नगर निगम और निजी सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूलों में 5 से 23 नवंबर तक दिवाली की छुट्टी है। 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती की छुट्टी के बाद 25 नवंबर से स्कूल खुलने की संभावना है। पुणे: मान्यता प्राप्त निजी माध्यमिक स्कूलों में 5 से 18 नवंबर तक अवकाश है।

यहां 19 नवंबर से कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है। पहले यह छुट्टी 2 से 14 नवंबर तक तय थी, जिसे बाद में बदला गया। राजस्थान, गोवा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में 9 नवंबर को स्कूल बंद हैं।

छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में भी दिवाली की छुट्टियां 9 नवंबर तक निर्धारित हैं। हालांकि, सभी राज्यों में छुट्टियों की तारीखें एक जैसी नहीं हैं। विद्यार्थियों को स्कूल प्रशासन की ओर से जारी नोटिस ही स्कूल खुलने की तारीख देखनी चाहिए।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मुझे गलत तरीके से छुआ', औरत बने काजी तौकीर ने ये क्या कह दिया? बिग बॉस 20 में मनीष से भिड़े, क्या हुआ बात?

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP में आंगनबाड़ी में निकली बंपर भर्ती! देखें ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका? किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत?

स्पेशल • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में हर साल तैयार होंगे गौवंश के 1 लाख भ्रूण, 50 एकड़ में बनेगा प्रोजेक्ट: CM मोहन यादव

स्पेशल • अखिल भारतीय

Nvidia CEO जेनसेन हुआंग की प्रेमिका पर चाइनीज जासूस होने का आरोप? अब चीन ने दिया जवाब, अब क्या होगा आगे?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Diwali Death: हाथ में फटा अनार, 10 साल के बच्चे की मौत, भाई बोला- 'धमाके ने सीना फाड़ा,अस्पताल ने लापरवाही की'

स्पेशल • अखिल भारतीय

Election Date: UP से पंजाब तक कब होगा 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान? वोटिंग पर जानें लेटेस्ट अपडेट

स्पेशल • Mumbai

मुंबई एयरपोर्ट पर Adnan Sami का क्यों फूटा गुस्सा? 5 घंटे लेट हुई फ्लाइट, महिला स्टाफ के बर्ताव पर उठाए सवाल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल