मुंबई एयरपोर्ट की एयर इंडिया सर्विस पर भड़के अदनान सामी अदनान सामी के मुताबिक उनकी फ्लाइट करीब पांच घंटे देरी से थी लेकिन परेशानी सिर्फ इतनी ही नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसके अलावा उन्हें असाइन की गई महिला कर्मचारी का बर्ताव भी बेहद गैर-पेशेवर था।
सिंगर ने अपनी पोस्ट में यहां तक कहा है कि इस सर्विस को अपने ग्राहकों के प्रति जिम्मेदारी समझनी चाहिए। अदनान सामी ने 'प्रणाम सर्विस' को लगाई फटकार -अदनान सामी ने एक्स हैंडल पर अपनी पोस्ट की शुरुआत मुंबई एयरपोर्ट T2 की 'प्रणाम सर्विसेज' को शर्म करने की नसीहत देते हुए की।
उन्होंने बताया कि वह इस प्रीमियम सर्विस का इस्तेमाल काफी लंबे समय से कर रहे हैं और शुरुआती ग्राहकों में शामिल रहे हैं। दरअसल 'प्रणाम सर्विस' मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों को पैसे लेकर विशेष सहायता उपलब्ध कराती है। इसका मकसद यात्रियों को एयरपोर्ट पर रिसीव करने से लेकर सुरक्षा जांच, लाउंज और बोर्डिंग गेट तक पहुंचने में मदद करना है।
सिंगर ने एयर इंडिया को टैग करते हुए लिखा कि एक पुराने ग्राहक के तौर पर उन्हें अपना हालिया अनुभव शेयर करना पड़ रहा है क्योंकि इस बार उन्हें बेहद निराशा हुई। अदनान सामी एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें लेने के लिए कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था जबकि उनकी आमद की पुष्टि के लिए सर्विस की तरफ से उनके स्टाफ को फोन भी किया गया था।
अदनान सामी ने अपनी पोस्ट में बताया है कि उनकी एयर इंडिया की फ्लाइट पांच घंटे लेट थी। उनका कहना है कि 'प्रणाम सर्विस' के कर्मचारियों को इस देरी की जानकारी पहले से थी लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय रहते नहीं बताया गया। सिंगर के मुताबिक उन्हें फ्लाइट में देरी की सूचना तब दी गई, जब वह सिक्योरिटी चेक पूरा करके अंदर पहुंच चुके थे।
अगर उन्हें पहले इसकी जानकारी दे दी जाती तो वह इतनी जल्दी एयरपोर्ट पहुंचने के बजाय घर पर ही आराम से इंतजार कर सकते थे। उन्होंने कहा कि सर्विस की लापरवाही के कारण उन्हें और उनके साथ मौजूद लोगों को एयरपोर्ट पर बेवजह लंबा इंतजार करना पड़ा। अदनान सामी ने इस रवैये को गैर-जिम्मेदाराना बताया।
सिंगर अदनान सामी ने अपनी शिकायत में सबसे ज्यादा नाराजगी उस महिला कर्मचारी को लेकर जताई है, जिसे उनकी सहायता के लिए नियुक्त किया गया था। अदनान सामी का आरोप है कि महिला कर्मचारी लगातार अपने मोबाइल फोन में बिजी थी और यात्रियों की जरूरतों पर ध्यान नहीं दे रही थी। सिंगर ने बताया कि जब उन्हें लाउंज से डिपार्चर गेट तक ले जाने का समय आया तो वह महिला कर्मचारी वहां मौजूद नहीं थी।
उसकी जगह एक पोर्टर को भेज दिया गया, जिसे ये तक जानकारी नहीं थी कि संबंधित कर्मचारी कहां है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं