सोमवार, 09 नवंबर 2026 05:30 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
स्पेशल अखिल भारतीय 17,181 व्यूज

Diwali Death: हाथ में फटा अनार, 10 साल के बच्चे की मौत, भाई बोला- 'धमाके ने सीना फाड़ा,अस्पताल ने लापरवाही की'

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 04:07 PM IST
Diwali Death: हाथ में फटा अनार, 10 साल के बच्चे की मौत, भाई बोला- 'धमाके ने सीना फाड़ा,अस्पताल ने लापरवाही की'

Delhi Diwali Boy Death: दिल्ली में दिवाली का जश्न एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के नरेला इलाके में रविवार (8 नवंबर) रात पटाखा जलाते समय 10 साल के एक बच्चे की जान चली गई। परिवार के मुताबिक, बच्चा कोई बड़ा बम नहीं, बल्कि आम तौर पर पार्टियों और शादियों में इस्तेमाल होने वाला छोटा पटाखा जला रहा था।

इसी दौरान पटाखा उसके हाथ में ही फट गया। धमाका इतना तेज था कि बच्चा पीछे की तरफ गिर पड़ा और उसकी छाती पर गंभीर चोटें आईं। परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

अब इस हादसे के साथ ही अस्पताल में हुए कथित व्यवहार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बच्चे के बड़े भाई ने आरोप लगाया है कि इमरजेंसी के बावजूद डॉक्टरों ने तुरंत इलाज नहीं किया। कैसे हुआ हादसा?

हाथ में ही फट गया पटाखा पुलिस के मुताबिक, हादसा रविवार रात करीब 9:45 बजे दिवाली के जश्न के दौरान हुआ। नरेला में बच्चा अपने घर के बाहर पटाखे जला रहा था। इसी दौरान वह हाथ में पकड़कर अनार जलाने लगा।

बताया गया है कि पटाखा जलाते ही अचानक तेज धमाका हुआ और बच्चा पीछे की तरफ गिर गया। धमाके के कारण उसकी छाती पर गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना के एक कथित वीडियो में बच्चा हाथ में पटाखा पकड़े दिखाई देता है। कुछ ही क्षण बाद पटाखा फट जाता है और बच्चा पीछे की ओर गिर पड़ता है। बच्चे के बड़े भाई मोहित ने बताया कि उसका छोटा भाई सामान्य पटाखे जला रहा था।

परिवार के मुताबिक, वह किसी बड़े या ज्यादा खतरनाक बम का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। मोहित ने बताया कि पटाखा जलाते समय अचानक धमाका हुआ और उसके भाई को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद परिवार उसे लेकर हरीश चंद्र अस्पताल पहुंचा।

मोहित का आरोप है कि अस्पताल में इमरजेंसी होने के बावजूद डॉक्टरों ने तत्परता नहीं दिखाई। उसने दावा किया कि वह बार-बार डॉक्टरों से अपने भाई को देखने और दोबारा जांच करने की गुहार लगाता रहा, लेकिन उसे अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिवार का कहना है कि बच्चे को बचाने के लिए समय रहते जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए थे।

हालांकि, अस्पताल की ओर से इलाज में लापरवाही के आरोपों पर कोई पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को इस मामले की जानकारी सामने आई, जबकि हादसा रविवार रात हुआ था। रात करीब 10:50 बजे अस्पताल से सूचना मिली कि पटाखे की घटना में घायल एक बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया है।

अस्पताल की ओर से बताया गया कि बच्चे को जब वहां लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, परिवार का दावा है कि अस्पताल पहुंचने के समय बच्चा सांस ले रहा था और उसे बचाने की कोशिश की जानी चाहिए थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मुझे गलत तरीके से छुआ', औरत बने काजी तौकीर ने ये क्या कह दिया? बिग बॉस 20 में मनीष से भिड़े, क्या हुआ बात?

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP में आंगनबाड़ी में निकली बंपर भर्ती! देखें ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका? किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत?

स्पेशल • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में हर साल तैयार होंगे गौवंश के 1 लाख भ्रूण, 50 एकड़ में बनेगा प्रोजेक्ट: CM मोहन यादव

स्पेशल • अखिल भारतीय

Nvidia CEO जेनसेन हुआंग की प्रेमिका पर चाइनीज जासूस होने का आरोप? अब चीन ने दिया जवाब, अब क्या होगा आगे?

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिवाली के बाद नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? 9 से लेकर 24 तारीख तक की छुट्टियों की लिस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

Election Date: UP से पंजाब तक कब होगा 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान? वोटिंग पर जानें लेटेस्ट अपडेट

स्पेशल • Mumbai

मुंबई एयरपोर्ट पर Adnan Sami का क्यों फूटा गुस्सा? 5 घंटे लेट हुई फ्लाइट, महिला स्टाफ के बर्ताव पर उठाए सवाल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल