सोमवार, 09 नवंबर 2026 06:07 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 3,449 व्यूज

'मुझे गलत तरीके से छुआ', औरत बने काजी तौकीर ने ये क्या कह दिया? बिग बॉस 20 में मनीष से भिड़े, क्या हुआ बात?

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 04:56 PM IST
'मुझे गलत तरीके से छुआ', औरत बने काजी तौकीर ने ये क्या कह दिया? बिग बॉस 20 में मनीष से भिड़े, क्या हुआ बात?

Qazi Touqeer Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में हर दिन नए विवाद और दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं। इस बार शो के कंटेस्टेंट काजी तौकीर अपने अंदाज और घर के अंदर हुए एक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। एक तरफ उनके फैंस शो में कम फुटेज मिलने से नाराज हैं तो दूसरी तरफ मनीष के साथ उनकी बहस ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर दर्शक दो पक्षों में बंटे नजर आ रहे हैं। काजी तौकीर को कम स्क्रीन टाइम मिलने पर भड़के फैंस काजी तौकीर के समर्थकों का कहना है कि वह शो के लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें एपिसोड में पर्याप्त जगह नहीं दी जा रही।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने दावा किया कि करीब 75 मिनट के एपिसोड में काजी का फुटेज मुश्किल से 5 मिनट ही दिखाई देता है। लहंगा-चोली पहनकर लड़की बने काजी तौकीर, मनीष से हुआ विवाद -इस बात को लेकर फैंस ने बिग बॉस के मेकर्स को निशाने पर लिया है। कुछ दर्शकों ने तो मेकर्स को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें लगता है कि काजी के बिना भी शो की लोकप्रियता बरकरार रहेगी तो उन्हें कंटेस्टेंट को बाहर करके देख लेना चाहिए।

फैंस का मानना है कि काजी की मौजूदगी शो के मनोरंजन का अहम हिस्सा है और उन्हें कम दिखाना दर्शकों के साथ नाइंसाफी है। इसी बीच शो का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें काजी तौकीर बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। टास्क या घर की गतिविधि के दौरान काजी को महिला के रूप में तैयार किया गया।

उन्होंने लहंगा-चोली पहनी और अपने हाव-भाव से घरवालों का मनोरंजन करते नजर आए। इस दौरान वह मनीष के साथ फ्लर्ट करते भी दिखाई दिए। हालांकि कुछ ही देर में दोनों के बीच माहौल बदल गया।

काजी तौकीर ने मनीष पर आरोप लगाया कि जब वह महिला के लुक में थे, तब मनीष उन्हें वॉशरूम की तरफ ले जाने की कोशिश कर रहे थे और उन्होंने उन्हें पकड़ने का प्रयास भी किया। काजी की ये बात सुनकर मनीष नाराज हो गए और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। प्रोमो में मनीष गुस्से में अपनी सफाई देते दिखाई देते हैं।

उनका कहना है कि वह महिलाओं की इज्जत करते हैं और अपनी पत्नी से प्यार करते हैं। इसी के साथ उन्होंने काजी से कहा कि इस मामले में वुमन कार्ड खेलने की कोशिश न करें। इस बहस के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं।

काजी तौकीर के समर्थक मनीष के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ फैंस का आरोप है कि काजी जब महिला के रूप में तैयार थे, तब मनीष को उनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए था। हालांकि पूरे मामले की सच्चाई और दोनों के बीच हुई बातचीत को लेकर दर्शक प्रोमो के आधार पर ही अपनी राय बना रहे हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Diwali जश्न पर एक SSI समेत 10 की हत्या से दहला Tamil Nadu! क्यों-कैसे दिया अंजाम? लाशों का हाल रूह कंपाने वाला

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिवाली पर Farah Khan के घर में लगी आग? वीडियो देख घबराए थे फैंस, खबर वायरल होने के बाद क्यों भड़कीं फिल्ममेकर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP में आंगनबाड़ी में निकली बंपर भर्ती! देखें ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका? किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत?

स्पेशल • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में हर साल तैयार होंगे गौवंश के 1 लाख भ्रूण, 50 एकड़ में बनेगा प्रोजेक्ट: CM मोहन यादव

स्पेशल • अखिल भारतीय

Nvidia CEO जेनसेन हुआंग की प्रेमिका पर चाइनीज जासूस होने का आरोप? अब चीन ने दिया जवाब, अब क्या होगा आगे?

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिवाली के बाद नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? 9 से लेकर 24 तारीख तक की छुट्टियों की लिस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

Diwali Death: हाथ में फटा अनार, 10 साल के बच्चे की मौत, भाई बोला- 'धमाके ने सीना फाड़ा,अस्पताल ने लापरवाही की'

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल