सोमवार, 09 नवंबर 2026 06:08 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 2,282 व्यूज

Nvidia CEO जेनसेन हुआंग की प्रेमिका पर चाइनीज जासूस होने का आरोप? अब चीन ने दिया जवाब, अब क्या होगा आगे?

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 05:02 PM IST
Nvidia CEO जेनसेन हुआंग की प्रेमिका पर चाइनीज जासूस होने का आरोप? अब चीन ने दिया जवाब, अब क्या होगा आगे?

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनियों में शामिल एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेनसेन हुआंग एक ऐसे विवाद में घिर गए हैं, जिसने टेक्नोलॉजी से लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक हलचल मचा दी है। मामला सिर्फ उनके निजी रिश्ते तक सीमित नहीं है। आरोप है कि जिस चीनी महिला के साथ हुआंग के करीबी संबंध थे, वह चीन की खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थीं।

अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को शक था कि इस रिश्ते के जरिए Nvidia की तकनीक और कारोबारी गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी चीन तक पहुंचाई जा रही थी। हालांकि चीन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कथित जासूसी की कहानी को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि यह चीन को बदनाम करने की कोशिश है।

वहीं चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टिंग पर भी सवाल उठाए हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिर यह पूरा विवाद क्या है, एलिस हुआंग कौन हैं और एनवीडिया के सीईओ के साथ उनके रिश्ते को लेकर जासूसी के आरोप कैसे सामने आए? चीन ने जासूसी के आरोपों पर क्या कहा?

चीन ने इन आरोपों को खारिज करने में देर नहीं की। 9 नवंबर 2026 को बीजिंग में विदेश मंत्रालय की नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान प्रवक्ता गुओ जियाकुन से इस मामले पर सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि चीन पहले भी इस मुद्दे पर जवाब दे चुका है।

तथाकथित चीनी जासूस का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। यह चीन को बदनाम करने और उसके खिलाफ दुष्प्रचार करने की कोशिश है। इससे पहले 30 अक्टूबर को भी गुओ जियाकुन ने जेनसेन हुआंग को निशाना बनाकर जासूसी अभियान चलाए जाने की खबरों को खारिज किया था।

उन्होंने तब भी इन्हें चीन के खिलाफ बेबुनियाद आरोप बताया था। कौन हैं वो चीनी महिला जासूस? जिसके साथ था Nvidia CEO Jensen Huang का अफेयर, खुलासे के बाद क्यों बढ़ी परेशानी Global Times ने अमेरिकी मीडिया पर क्यों उठाए सवाल?

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भी इस विवाद पर अमेरिकी मीडिया को निशाने पर लिया। अखबार का कहना है कि अमेरिकी मीडिया ने एक कारोबारी की निजी जिंदगी, कथित अफेयर और जासूसी के आरोपों को जोड़कर सनसनीखेज कहानी बना दी है। ग्लोबल टाइम्स ने द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को अटकलों पर आधारित बताया।

उसका दावा है कि इस कहानी के पीछे एक एशियाई महिला की तस्वीरें, एनवीडिया की चीन में चिप बेचने से जुड़े प्रतिबंधों में ढील देने की कोशिशें और कुछ गुमनाम सूत्र हैं। अखबार ने 2023 के चीनी गुब्बारे वाले विवाद का भी जिक्र किया। उस वक्त अमेरिका ने चीनी गुब्बारे को निगरानी उपकरण बताया था, जबकि बीजिंग ने इसे मौसम संबंधी शोध करने वाला गुब्बारा कहा था।

इस घटना के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Diwali जश्न पर एक SSI समेत 10 की हत्या से दहला Tamil Nadu! क्यों-कैसे दिया अंजाम? लाशों का हाल रूह कंपाने वाला

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिवाली पर Farah Khan के घर में लगी आग? वीडियो देख घबराए थे फैंस, खबर वायरल होने के बाद क्यों भड़कीं फिल्ममेकर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मुझे गलत तरीके से छुआ', औरत बने काजी तौकीर ने ये क्या कह दिया? बिग बॉस 20 में मनीष से भिड़े, क्या हुआ बात?

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP में आंगनबाड़ी में निकली बंपर भर्ती! देखें ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका? किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत?

स्पेशल • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में हर साल तैयार होंगे गौवंश के 1 लाख भ्रूण, 50 एकड़ में बनेगा प्रोजेक्ट: CM मोहन यादव

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिवाली के बाद नवंबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? 9 से लेकर 24 तारीख तक की छुट्टियों की लिस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

Diwali Death: हाथ में फटा अनार, 10 साल के बच्चे की मौत, भाई बोला- 'धमाके ने सीना फाड़ा,अस्पताल ने लापरवाही की'

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल