देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग जनवरी के पहले 15 दिनों में चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा जनवरी के शुरुआती दिनों में हो सकती है।
हालांकि अभी चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। मीडिया सोर्स के हवाले से ये रिपोर्ट आई है। चुनाव की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्त सभी पांच राज्यों का दौरा करेंगे।
इसके लिए नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर में कार्यक्रम तैयार किया जा सकता है। फिलहाल आयोग की टीमें चुनावी तैयारियों का जायजा लेने में जुटी हैं। इन दौरों के बाद ही चुनाव की तारीखों और मतदान के चरणों पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।
आयोग की कोशिश है कि मतदान से पहले सुरक्षा, प्रशासन और चुनाव प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को परखा जाए। सूत्रों के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्त का दौरा नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर में शुरू हो सकता है। हालांकि इन दौरों की तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं।
पहले चुनाव आयोग के उप चुनाव आयुक्त (DEC) स्तर की टीमों के सभी राज्यों के दौरे पूरे होंगे। इनके पूरा होने के बाद ही तीनों चुनाव आयुक्तों का कार्यक्रम फाइनल किया जाएगा। 'आधार कार्ड को वोटिंग से जोड़िए',चुनाव आयोग से अखिलेश यादव की 3 बड़ी मांगे क्या हैं?
क्या रुकेगी फर्जी वोटिंग? पांच राज्यों में कहां तक पहुंची तैयारी? चुनाव आयोग की उप चुनाव आयुक्त स्तर की टीमें अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रही हैं।
पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में इन टीमों का दौरा पूरा हो चुका है। उत्तर प्रदेश में एक दौरा हो चुका है, जबकि दो और दौरे बाकी हैं। गोवा में आयोग की टीम का दौरा अभी होना है।
आयोग की योजना है कि नवंबर के आखिर तक सभी राज्यों में ये दौरे पूरे कर लिए जाएं। इसके बाद संबंधित टीमें अपनी रिपोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों को सौंपेंगी। रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग का पूरा बेंच चुनावी राज्यों का दौरा करेगा।
उपचुनाव आयुक्त स्तर की टीमों के दौरे के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) और पुलिस अधीक्षकों (SP) के साथ बैठकें होती हैं। इन बैठकों में मतदान की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक इंतजामों की समीक्षा की जाती है। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों का दौरा इससे व्यापक होगा।
इस दौरान राज्यों के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP), जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठकें होंगी। इसके अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की जाएगी। आयोग चुनाव से जुड़े उनके सुझाव और शिकायतें सुनेगा।
UP Election: यूपी चुनाव में NDA कितनी सीटें जीतेगी? क्या होगी 350 पार? CM योगी ने दिया चौंकाने वाला जवाब UP Election Dates: यूपी में कई चरणों में हो सकता है मतदान पांच राज्यों में चुनाव कितने चरणों में होंगे, इस पर अभी चुनाव आयोग के भीतर कोई चर्चा नहीं हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक ही चरण में मतदान होने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश में सीटों की संख्या और चुनावी व्यवस्थाओं को देखते हुए कई चरणों में वोटिंग कराई जा सकती है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं