Payal Rohatgi: बॉलीवुड एक्ट्रेस और रिएलिटी शो 'बिग बॉस' से पहचान बनाने वाली पायल रोहतगी आज यानी 9 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। 48 साल की हो चुकीं पायल रोहतगी ने अपने करियर में कई फिल्मों और टेलीविजन शोज में काम किया है। हालांकि उनकी पहचान सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं रही।
वह अपने बेबाक बयानों और विवादों को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रही हैं। पायल रोहतगी की जिंदगी नर्क बन गई थी पायल रोहतगी की जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया था, जिसने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से काफी प्रभावित किया। खासकर 'बिग बॉस' के घर से बाहर आने के बाद उनकी जिंदगी में कई मुश्किलें आईं।
एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया था कि शो के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं और इस स्थिति से निपटने के लिए शराब का सहारा लेने लगी थीं। साल 2002 में फिल्मों से शुरू किया था पायल ने अपना करियर -पायल रोहतगी का जन्म 9 नवंबर 1978 को हैदराबाद के बंजारा हिल्स में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम वीना रोहतगी और शशांक रोहतगी है।
एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले पायल मॉडलिंग करती थीं। मॉडलिंग के दौरान उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और फिर फिल्मों की ओर रुख किया। साल 2002 में पायल रोहतगी ने फिल्म 'ये क्या हो रहा है?
' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश की। पायल रोहतगी ने अपने फिल्मी करियर में कई अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम किया।
उन्हें 'दिल कबड्डी', 'कॉर्पोरेट', '26 चाइना टाउन', 'ढोल', 'प्लान' और 'हे बेबी' जैसी फिल्मों में देखा गया। हालांकि फिल्मों से उन्हें उतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिली, जितनी रिएलिटी टेलीविजन के जरिए हासिल हुई। साल 2008 में वह 'बिग बॉस' के दूसरे सीजन में नजर आई थीं।
इसके अलावा पायल 'सर्वाइवर इंडिया', 'नच बलिए 7' और कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' का भी हिस्सा बनीं। इन कार्यक्रमों के दौरान उनके बेबाक अंदाज और विवादित बयानों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। पायल रोहतगी ने साल 2008 में 'बिग बॉस 2' में हिस्सा लिया था।
इस शो में उनका सफर करीब 53 दिनों तक चला और वह 9वें स्थान पर रहते हुए घर से बाहर हो गई थीं। हालांकि शो से बाहर आने के बाद पायल ने दावा किया था कि इस रिएलिटी शो ने दर्शकों के बीच उनकी छवि को नकारात्मक बना दिया। उनका कहना था कि शो में उनकी बातों और निजी रिश्तों को जिस तरह से पेश किया गया, उससे उनकी व्यक्तिगत जिंदगी भी प्रभावित हुई।
बाद में कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉक अप' में भी पायल रोहतगी ने 'बिग बॉस' को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। पायल रोहतगी का आरोप था कि शो में उनके लव एंगल को इस तरह दिखाया गया, जिससे उनकी निजी जिंदगी पर असर पड़ा। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं