सोमवार, 09 नवंबर 2026 02:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
स्पेशल अखिल भारतीय 3,177 व्यूज

Congress Donation: BJP से कितनी पीछे कांग्रेस? एक साल में 75% गिरा चंदा, आंकड़ों ने खोली फंडिंग की तस्वीर

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 01:10 PM IST
Congress Donation: BJP से कितनी पीछे कांग्रेस? एक साल में 75% गिरा चंदा, आंकड़ों ने खोली फंडिंग की तस्वीर

कांग्रेस पार्टी के लिए फंड जुटाना बड़ी चुनौती बनता दिख रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में पार्टी को 20 हजार रुपये से ज्यादा के चंदे के रूप में सिर्फ 130. 69 करोड़ रुपये मिले।

जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में कांग्रेस को इसी मद में 517. 39 करोड़ रुपये मिले थे। यानी एक साल के भीतर पार्टी के घोषित चंदे में करीब 75 फीसदी की गिरावट आई है।

पिछले एक दशक में यह सबसे बड़ी गिरावट है। चुनाव आयोग को सौंपी गई कांग्रेस की योगदान रिपोर्ट के विश्लेषण से यह जानकारी सामने आई है। आंकड़े बताते हैं कि पार्टी को मिलने वाली फंडिंग में गिरावट की सबसे बड़ी वजह प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिलने वाले पैसे का कम होना है।

हालांकि कांग्रेस की पूरी आय का हिसाब अभी सामने नहीं आया है। ऐसे में इन आंकड़ों को पार्टी की कुल कमाई में गिरावट मानना सही नहीं होगा। Congress Donation 2025-26: एक साल में कहां से कहां पहुंचा चंदा?

कांग्रेस को 2024-25 में लोकसभा चुनाव के दौरान 517. 39 करोड़ रुपये का घोषित चंदा मिला था। यह 2023-24 के मुकाबले करीब 84% ज्यादा था।

लेकिन अगले वित्त वर्ष में तस्वीर पूरी तरह बदल गई। 2025-26 में यह रकम घटकर 130. 69 करोड़ रुपये रह गई।

दिलचस्प बात यह है कि 2025-26 का चंदा 2023-24 में मिली रकम से भी करीब 53 फीसदी कम है। यह गिरावट ऐसे वक्त आई, जब बिहार विधानसभा चुनाव हुए और अप्रैल 2026 में असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के चुनाव भी होने थे। 'कांग्रेस को बराबरी का मौका नहीं मिला', सोनिया ने BJP पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग से इमरजेंसी तक पर क्या कहा?

कांग्रेस को मिलने वाला बड़ा फंड क्यों घटा? कांग्रेस के चंदे में आई गिरावट के पीछे प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट की भूमिका सबसे बड़ी रही। 2024-25 में इस ट्रस्ट ने कांग्रेस को 216.

34 करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन 2025-26 में इसका योगदान घटकर सिर्फ 25 करोड़ रुपये रह गया। यानी करीब 88 फीसदी की कमी आई।

पिछले वित्त वर्ष में प्रूडेंट ट्रस्ट से मिली रकम कांग्रेस के कुल घोषित चंदे का 41. 8 फीसदी थी। 2025-26 में यह हिस्सेदारी घटकर करीब 19 फीसदी रह गई।

कांग्रेस की ताजा रिपोर्ट में यही एकमात्र इलेक्टोरल ट्रस्ट दर्ज है। प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट कॉरपोरेट कंपनियों से चंदा जुटाकर राजनीतिक दलों को रकम देता है। पिछले कई वर्षों से बीजेपी इस ट्रस्ट से मिलने वाली फंडिंग की सबसे बड़ी लाभार्थी रही है।

'ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, 2024 का चुनाव अवैध था', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी,भाषण की 5 बड़ी बातें कांग्रेस को किसने कितना दिया चंदा? कांग्रेस को पिछले वित्त वर्ष में कुछ बड़े कारोबारियों और कंपनियों से भी चंदा मिला। इनमें स्टार सीमेंट लिमिटेड ने 5 करोड़ रुपये दिए।

सज्जन भजांका ने 4 करोड़ और अफनान कंस्ट्रक्शंस ने 3 करोड़ रुपये का योगदान दिया। प्रेम कुमार भजांका ने 2 करोड़ रुपये दिए। वहीं, आईपीएसयूएम प्रोएडवाइजर्स और एसएमएस बिल्डर्स ने एक-एक करोड़ रुपये दिए।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'बिग बॉस के बाद जिंदगी बर्बाद हो गई थी, दिन-रात शराब पीती थी', 48 साल की फेमस एक्ट्रेस के साथ क्या हुआ था?

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिवाली के बाद उत्तर भारत में दमघोंटू हवा, कुछ शहरों में AQI 900 पार, दिल्ली तीसरे नंबर पर, ये हैं टॉप 10 शहर

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मेरे साथ जो हुआ', दिवाली पर छलका Daler Mehndi का दर्द, कॉन्सर्ट विवाद पर दिया बड़ा बयान, शेयर किया इमोशनल नोट

स्पेशल • अखिल भारतीय

Katrina Kaif ने दिखाई बेटे विहान की पहली झलक, पापा विक्की कौशल संग दिवाली मनाता दिखा नन्हा राजकुमार

स्पेशल • Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में मौत का तांडव! डिवाइडर से टकराकर पलटी कार में लगी आग, 6 लोग जिंदा जले

स्पेशल • अखिल भारतीय

कौन हैं वो चीनी महिला जासूस? जिसके साथ था Nvidia CEO Jensen Huang का अफेयर, खुलासे के बाद क्यों बढ़ी परेशानी

स्पेशल • अखिल भारतीय

ईरान युद्ध के लिए ट्रंप ने किसे बताया सबसे बड़ा जिम्मेदार? अब उसी को महाभियोग से बचाने उतरे अमेरिकी राष्ट्रपति

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल