सोमवार, 09 नवंबर 2026 12:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
स्पेशल अखिल भारतीय 14,964 व्यूज

'मेरे साथ जो हुआ', दिवाली पर छलका Daler Mehndi का दर्द, कॉन्सर्ट विवाद पर दिया बड़ा बयान, शेयर किया इमोशनल नोट

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 10:52 AM IST
'मेरे साथ जो हुआ', दिवाली पर छलका Daler Mehndi का दर्द, कॉन्सर्ट विवाद पर दिया बड़ा बयान, शेयर किया इमोशनल नोट

Daler Mehndi: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों अपने एक कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं। उत्तराखंड में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनकी परफॉर्मेंस पर सवाल उठे थे, जिसके बाद मामला काफी बढ़ गया। कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ उनकी तीखी बहस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इस विवाद के बाद सिंगर के समर्थन में उनके भाई मीका सिंह (Mika Singh) समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां सामने आईं। अब दलेर मेहंदी ने भी पहली बार इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। दलेर मेहंदी कॉन्सर्ट पर हुए विवाद को लेकर तोड़ी चुप्पी सिंगर दलेर मेहंदी ने दिवाली के खास मौके पर सोशल मीडिया पर एक लंबा और भावुक मैसेज शेयर किया।

इस पोस्ट में उन्होंने मुश्किल वक्त में साथ देने वाले अपने परिवार, दोस्तों, फैंस और पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री का शुक्रिया अदा किया। उनके इस मैसेज से साफ है कि विवाद के बीच मिले लोगों के प्यार और समर्थन ने उन्हें काफी भावुक किया है। दलेर मेहंदी ने भावुक पोस्ट में क्या कहा?

-दलेर मेहंदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि इस बार का त्योहार उनके लिए खास मायने रखता है। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से उन्हें अपने संगीत और हर मंच पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता रहा है लेकिन हाल के दिनों में उन्होंने जो अनुभव किया, उनके साथ जो हुआ और लोगों ने जिस तरह उनका साथ दिया, उसने उन्हें अंदर तक छू लिया है।

सिंगर के मुताबिक मुश्किल समय में फैंस ने जिस तरह उनके पक्ष में आवाज उठाई, उन पर भरोसा जताया और लगातार मैसेज भेजकर हौसला बढ़ाया, उसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्होंने लोगों के मैसेज पढ़े, उनकी बातें सुनीं और उनकी दुआओं को महसूस किया है।

दलेर मेहंदी ने आगे कहा कि इस प्यार और भरोसे के लिए वह सभी के आभारी हैं। भले ही वह हर संदेश का जवाब नहीं दे पाए हों लेकिन लोगों की भावनाएं उन तक पहुंची हैं और वह इस सपोर्ट को कभी नहीं भूलेंगे। अपने भावुक मैसेज में दलेर मेहंदी ने परिवार के योगदान का भी खास तौर पर जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि विवाद के दौरान उनका परिवार उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बनकर खड़ा रहा। सिंगर ने अपने छोटे भाई मीका सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने एक मजबूत ढाल की तरह उनका साथ दिया। इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी तरन, बेटे गुरदीप और बेटियों रबाब, अजीत और प्रभजोत का भी आभार जताया।

दलेर मेहंदी के मुताबिक पत्नी ने अपने साहस और अटूट विश्वास से उन्हें मजबूती दी जबकि परिवार के बाकी सदस्यों ने अपने प्यार और समझदारी से उनका हौसला बनाए रखा। सिंगर ने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि मुश्किल समय में उनके साथ इतना मजबूत परिवार मौजूद रहा। उन्होंने पूरी म्यूजिक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के साथ-साथ देशभर से संपर्क करने वाले लोगों और अपने फैंस को भी धन्यवाद दिया।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिवाली के बाद उत्तर भारत में दमघोंटू हवा, कुछ शहरों में AQI 900 पार, दिल्ली तीसरे नंबर पर, ये हैं टॉप 10 शहर

स्पेशल • अखिल भारतीय

Katrina Kaif ने दिखाई बेटे विहान की पहली झलक, पापा विक्की कौशल संग दिवाली मनाता दिखा नन्हा राजकुमार

स्पेशल • Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में मौत का तांडव! डिवाइडर से टकराकर पलटी कार में लगी आग, 6 लोग जिंदा जले

स्पेशल • अखिल भारतीय

कौन हैं वो चीनी महिला जासूस? जिसके साथ था Nvidia CEO Jensen Huang का अफेयर, खुलासे के बाद क्यों बढ़ी परेशानी

स्पेशल • अखिल भारतीय

ईरान युद्ध के लिए ट्रंप ने किसे बताया सबसे बड़ा जिम्मेदार? अब उसी को महाभियोग से बचाने उतरे अमेरिकी राष्ट्रपति

स्पेशल • Noida

दिवाली के पटाखों ने दिल्ली को बनाया गैस चैंबर! सुबह AQI 449 तक पहुंचा, कई इलाकों में सांस लेना भी मुश्किल

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Election: यूपी चुनाव में NDA कितनी सीटें जीतेगी? क्या होगी 350 पार? CM योगी ने दिया चौंकाने वाला जवाब

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल