सोमवार, 09 नवंबर 2026 09:14 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
स्पेशल Noida 3,683 व्यूज

दिवाली के पटाखों ने दिल्ली को बनाया गैस चैंबर! सुबह AQI 449 तक पहुंचा, कई इलाकों में सांस लेना भी मुश्किल

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 07:30 AM IST
दिवाली के पटाखों ने दिल्ली को बनाया गैस चैंबर! सुबह AQI 449 तक पहुंचा, कई इलाकों में सांस लेना भी मुश्किल

Delhi AQI After Diwali: दिवाली की रात रोशनी और आतिशबाजी के बीच दिल्ली की हवा में जहर घुल गया। रविवार को जमकर पटाखे जलाए गए और सोमवार सुबह राजधानी के लोगों को धुएं की मोटी चादर के बीच दिन की शुरुआत करनी पड़ी। कई इलाकों में घना स्मॉग छाया रहा और कुछ जगहों पर विजिबिलिटी भी कम हो गई।

हालात ऐसे रहे कि दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर स्तर के करीब पहुंच गया। सोनिया विहार में सुबह 6 बजे एक्यूआई 449 दर्ज किया गया, जबकि जहांगीरपुरी में बाद के आंकड़ों में यह 450 तक पहुंच गया। दिल्ली ही नहीं, नोएडा और गाजियाबाद की हवा भी जहरीली हो गई।

सवाल है कि पटाखों के धुएं के साथ पराली जलाने और मौसम ने मिलकर प्रदूषण को कितना बढ़ा दिया? दिवाली के बाद दिल्ली की हवा ने बिगाड़े हालात केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सोमवार सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 366 रहा। इस वक्त 15 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर प्रदूषण का स्तर 400 के पार था।

सोनिया विहार में सबसे ज्यादा 449 एक्यूआई दर्ज हुआ। बुराड़ी क्रॉसिंग में 445, विवेक विहार में 441, जहांगीरपुरी में 439 और नॉर्थ कैंपस में 437 का स्तर रहा। रोहिणी में एक्यूआई 435, डीटीयू में 431, बवाना में 424 और चांदनी चौक व पटपड़गंज में 418 दर्ज किया गया।

मुंडका में यह 413 रहा। एनआईएच नरेला और पंजाबी बाग में 408, जबकि आईटीओ और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 404 का स्तर रिकॉर्ड हुआ। बाद में सुबह करीब 9:30 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 383 बताया गया।

उस वक्त 54 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 24 गंभीर श्रेणी में थे। जहांगीरपुरी में 450 और आरके पुरम में 444 एक्यूआई दर्ज किया गया। सुबह 5 बजे चांदनी चौक में 419, आईटीओ में 405 और पंजाबी बाग में 408 का स्तर था।

आनंद विहार में 339, द्वारका सेक्टर-8 में 368, लोधी रोड में 371, ओखला फेज-2 में 350, आरके पुरम में 370, जेएनयू में 352 और नजफगढ़ में 346 एक्यूआई रहा। दिल्ली में जहरीली हवा का कहर! AQI 450, दिवाली से पहले 10 साल का सबसे खराब हाल,कैसे बनी दमघोंटू स्थिति? नोएडा-गाजियाबाद भी प्रदूषण की चपेट में दिल्ली से सटे शहरों में भी हवा की हालत खराब रही।

सोमवार सुबह 5 बजे नोएडा के सेक्टर-62 में एक्यूआई 404 दर्ज किया गया। सेक्टर-1 में 324 और सेक्टर-39 में 314 रहा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-V में 335 और नॉलेज पार्क-III में 296 का स्तर मिला।

गाजियाबाद के वसुंधरा में एक्यूआई 395, वेव सिटी में 390, लोनी में 377 और इंदिरापुरम में 333 दर्ज किया गया। यानी प्दूषण का असर सिर्फ राजधानी तक सीमित नहीं रहा। सीपीसीबी के पैमाने पर 0 से 50 तक एक्यूआई को अच्छा माना जाता है।

51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब और 301-400 बेहद खराब श्रेणी है। 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर श्रेणी में आता है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

ईरान युद्ध के लिए ट्रंप ने किसे बताया सबसे बड़ा जिम्मेदार? अब उसी को महाभियोग से बचाने उतरे अमेरिकी राष्ट्रपति

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Election: यूपी चुनाव में NDA कितनी सीटें जीतेगी? क्या होगी 350 पार? CM योगी ने दिया चौंकाने वाला जवाब

स्पेशल • Lucknow

Diwali Massive Fire 2026: दिल्ली से लखनऊ-महाराष्ट्र तक, दिवाली पर 5 घंटे में 5 शहरों में 10 अग्निकांड कैसे?

स्पेशल • Rudraprayag

Diwali 2026 Photos: स्वर्ण मंदिर से केदारनाथ तक दीपों की छटा-आतिशबाजी, 15 तस्वीरों में भारत की दिवाली

स्पेशल • Jaipur

Diwali 2026: श्रीनगर के लालचौक से असम के गुवाहाटी तक जश्न में डूबा देश, दिल्ली-मुंबई-जयपुर में ऐसे मनी दिवाली

स्पेशल • Ayodhya

Ayodhya Deepotsav 2026: राम मंदिर से सरयू घाट तक 30 लाख दीपों की रोशनी, विदेशी कलाकारों ने दिखाई रामलीला

स्पेशल • Jaipur

Diwali 2026: श्रीनगर के लाल चौक से असम के गुवाहाट तक जश्न में डूबा देश, दिल्ली-मुंबई, जयपुर में ऐसे मनी दिवाली

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल