सोमवार, 09 नवंबर 2026 09:51 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 4,461 व्यूज

ईरान युद्ध के लिए ट्रंप ने किसे बताया सबसे बड़ा जिम्मेदार? अब उसी को महाभियोग से बचाने उतरे अमेरिकी राष्ट्रपति

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 08:35 AM IST
ईरान युद्ध के लिए ट्रंप ने किसे बताया सबसे बड़ा जिम्मेदार? अब उसी को महाभियोग से बचाने उतरे अमेरिकी राष्ट्रपति

ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को लेकर अमेरिका की राजनीति में टकराव और तेज हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग की मांग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि जिस अधिकारी ने ईरान के खिलाफ युद्ध में सबसे अहम भूमिका निभाई, उसे आखिर पद से हटाने की मांग क्यों की जा रही है?

ट्रंप ने हेगसेथ का बचाव करते हुए अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराया। उनका दावा है कि अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह करके उसे परमाणु हथियार बनाने से रोक दिया। ट्रंप ने इस कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका ने इजरायल और पूरे मिडिल ईस्ट को बचाया है।

उन्होंने यहां तक कहा कि अगर अमेरिका ने ईरान को नहीं रोका होता तो इजरायल का अस्तित्व भी खतरे में पड़ सकता था। राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयान के बीच रक्षा मंत्री हेगसेथ पर महाभियोग चलाने की मांग ने अमेरिकी राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। ट्रंप ने क्यों उठाए महाभियोग पर सवाल?

डोनाल्ड ट्रंप ने पीट हेगसेथ के खिलाफ चल रही महाभियोग की कोशिशों पर नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल किया कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारी को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि हेगसेथ उन लोगों में शामिल हैं, जो इस युद्ध के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार रहे हैं।

ऐसे में उन्हें हटाने की मांग करना समझ से बाहर है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी हमलों को अपनी सरकार की बड़ी कामयाबी के तौर पर पेश किया। उनका दावा है कि इन हमलों से ईरान का परमाणु ढांचा खत्म हो गया और वह परमाणु हथियार विकसित करने की स्थिति में नहीं रहा।

'ट्रंप को मारने के आते थे ख्याल',व्हाइट हाउस के पास हथियारों के साथ पकड़ा गया शख्स, पहले भी 3 बार हो चुके हमले हेगसेथ के खिलाफ क्यों लामबंद हुए डेमोक्रेट्स? अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हकीम जेफ्रीज ने पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग की मांग का समर्थन किया है।

उन्होंने एबीसी न्यूज कि वह इस प्रस्ताव के समर्थन में पूरी तरह खड़े हैं। यह प्रस्ताव रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी तैयार कर रहे हैं। जेफ्रीज ने कहा कि मंगलवार (10 नवंबर) को कांग्रेस का कामकाज दोबारा शुरू होने पर डेमोक्रेटिक सांसद इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

जेफ्रीज ने हेगसेथ पर अपने पद का गलत इस्तेमाल करने, राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने और ईरान के खिलाफ युद्ध की योजना बनाने में भूमिका निभाने का आरोप लगाया। उन्होंने इस सैन्य अभियान को गैरजरूरी और महंगा युद्ध बताया। उनके मुताबिक, युद्ध की वजह से अमेरिकी लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है और देश की सुरक्षा भी पहले से ज्यादा खतरे में आ गई है।

ट्रंप की मिडटर्म हार से भारत को फायदा या नुकसान? पाकिस्तान की क्यों बढ़ेगी मुश्किलें! समझिए दोनों देश पर असर अमेरिकी जनता पर युद्ध का क्या असर पड़ा? हकीम जेफ्रीज ने ईरान युद्ध को सिर्फ सैन्य अभियान नहीं, बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर बोझ बढ़ाने वाला फैसला बताया।

उनका कहना है कि इस संघर्ष की वजह से अमेरिका में कीमतें बढ़ी हैं और आम लोगों की जिंदगी महंगी हुई है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

कौन हैं वो चीनी महिला जासूस? जिसके साथ था Nvidia CEO Jensen Huang का अफेयर, खुलासे के बाद क्यों बढ़ी परेशानी

स्पेशल • Noida

दिवाली के पटाखों ने दिल्ली को बनाया गैस चैंबर! सुबह AQI 449 तक पहुंचा, कई इलाकों में सांस लेना भी मुश्किल

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Election: यूपी चुनाव में NDA कितनी सीटें जीतेगी? क्या होगी 350 पार? CM योगी ने दिया चौंकाने वाला जवाब

स्पेशल • Lucknow

Diwali Massive Fire 2026: दिल्ली से लखनऊ-महाराष्ट्र तक, दिवाली पर 5 घंटे में 5 शहरों में 10 अग्निकांड कैसे?

स्पेशल • Rudraprayag

Diwali 2026 Photos: स्वर्ण मंदिर से केदारनाथ तक दीपों की छटा-आतिशबाजी, 15 तस्वीरों में भारत की दिवाली

स्पेशल • Jaipur

Diwali 2026: श्रीनगर के लालचौक से असम के गुवाहाटी तक जश्न में डूबा देश, दिल्ली-मुंबई-जयपुर में ऐसे मनी दिवाली

स्पेशल • Ayodhya

Ayodhya Deepotsav 2026: राम मंदिर से सरयू घाट तक 30 लाख दीपों की रोशनी, विदेशी कलाकारों ने दिखाई रामलीला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल