दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनियों में शामिल एनवीडिया (Nvidia) के CEO जेनसन हुआंग इन दिनों एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। मामला सिर्फ उनके निजी रिश्ते तक सीमित नहीं है। एक चीनी कारोबारी महिला के साथ उनके अफेयर और उस महिला के चीन के लिए जासूसी करने के आरोपों ने अमेरिका में राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब एनवीडिया के निदेशक मंडल ने भी इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है। 63 साल के जेनसन हुआंग ने कंपनी के कर्मचारियों को भेजे संदेश में अपनी पत्नी के साथ की गई बेवफाई स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि उनके इस कदम का कोई बहाना नहीं हो सकता।
इससे उनकी पत्नी और बच्चों को तकलीफ पहुंची है, जिसके लिए उन्हें अफसोस है। उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों, निदेशक मंडल और शेयरधारकों से भी माफी मांगी। जेनसन हुआंग ने कहा कि वह एनवीडिया के नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाने में पीछे रह गए हैं और दोबारा सभी का भरोसा जीतने के लिए काम करेंगे।
Who Is Alice Huang: कौन हैं चीनी कारोबारी एलिस हुआंग? इस पूरे विवाद के केंद्र में एलिस हुआंग नाम की चीनी महिला हैं। वह सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड से जुड़ी रही हैं।
इससे पहले वह चीन में टेलीविजन रिपोर्टर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। बाद में वह कारोबारी दुनिया में आईं और मेगास्पीड में सीनियर पद तक पहुंचीं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक था कि एलिस हुआंग चीन की सरकार के लिए जानकारी जुटा रही थीं।
रिपोर्ट में दावा किया गया कि जेनसन हुआंग के साथ उनके करीबी रिश्ते थे और इस संपर्क के जरिए बीजिंग तक जानकारियां पहुंचाई जा सकती थीं। दोनों के बीच कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है। हालांकि एलिस हुआंग के जासूस होने का आरोप अभी जांच के दायरे में है।
黄仁勋正式承认出轨之前,网上其实还有不少人不信,觉得外媒在诬陷他,甚至有人拿Alice Huang的长相开涮,认为配不上地球富豪。结果,现在回头看,前面的细节真不少。比如今年5月,多家媒体报道了黄和阿里巴巴关系密切,Alice Huang也突然频繁出现在黄仁勋身边;再比如黄仁勋去韩国上节目时,居然主动说自己喜欢韩星华莎。当时一听到,就觉得有点意外。华莎在韩国并不是那种最主流、最安全牌的歌手,她的风格很鲜明,成熟张扬。像黄仁勋这种天天泡在芯片、AI和企业会议里的人,会特别注意到她,本身就挺有意思。现在出轨消息坐实,Alice Huang的照片也满天飞。仔细看几眼,还真有一点那种成熟、张扬、带点风情的感觉。纯八卦:不会连华莎都是“小三”给黄老板安利的? इस मामले का सबसे संवेदनशील पहलू मेगास्पीड और एनवीडिया के कारोबारी रिश्ते हैं।
मेगास्पीड एनवीडिया की AI चिप्स खरीदने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पिछले दो साल में 4. 8 अरब डॉलर से ज्यादा की एनवीडिया चिप्स खरीदी थीं।
अमेरिकी अधिकारियों को शक था कि मेगास्पीड ने चीन को ऐसे एडवांस एआई चिप्स तक पहुंच बनाने में मदद की, जिनके निर्यात पर अमेरिका ने पाबंदी लगा रखी है। अमेरिका ने 2022 से चीन की एडवांस सेमीकंडक्टर तकनीक तक पहुंच सीमित करने के लिए निर्यात नियंत्रण लागू किए हैं। यही वजह है कि अब यह मामला सिर्फ एक कारोबारी रिश्ते या निजी जिंदगी का विवाद नहीं रह गया है।
सवाल यह है कि क्या किसी विदेशी खुफिया अभियान के जरिए अमेरिकी तकनीक और संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बनाई गई? 8 नवंबर को एनवीडिया के निदेशक मंडल ने स्वतंत्र जांच शुरू करने का ऐलान किया। इसकी निगरानी स्वतंत्र निदेशकों की एक समिति करेगी।
बाहरी कानूनी सलाहकार भी जांच में मदद करेंगे। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं