सोमवार, 09 नवंबर 2026 09:15 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
स्पेशल अखिल भारतीय 3,294 व्यूज

UP Election: यूपी चुनाव में NDA कितनी सीटें जीतेगी? क्या होगी 350 पार? CM योगी ने दिया चौंकाने वाला जवाब

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 07:54 AM IST
UP Election: यूपी चुनाव में NDA कितनी सीटें जीतेगी? क्या होगी 350 पार? CM योगी ने दिया चौंकाने वाला जवाब

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव में अभी वक्त है लेकिन बीजेपी और विपक्षी दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले विधानसभा चुनाव को लेकर ऐसा दावा किया है, जिसने यूपी की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।

सीएम योगी ने साफ कहा है कि बीजेपी और उसके सहयोगी दलों का गठबंधन NDA इस बार 80 फीसदी वोट हासिल करेगा। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि सीटों के मामले में भी गठबंधन का प्रदर्शन इसी आंकड़े के आसपास रहेगा। आजतक पंचायत कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने 2027 के चुनाव को लेकर अपना अनुमान सामने रखा।

उनसे पूछा गया कि क्या बीजेपी गठबंधन NDA विधानसभा की 350 से ज्यादा सीटें जीत पाएगा? इस पर सीएम योगी ने कोई निश्चित सीट संख्या नहीं बताई, लेकिन 80 फीसदी सीटें जीतने का भरोसा जरूर जताया। ऐसे में सवाल है कि योगी के इस दावे का गणित क्या है और अगर NDA को वाकई 80 फीसदी सीटें मिलती हैं तो विधानसभा में उसकी कितनी सीटें होंगी?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बातचीत में दोहराया कि यूपी का चुनाव 80-20 के फॉर्मूले पर लड़ा जाएगा। उनके मुताबिक बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को 80 फीसदी वोट मिलेंगे, जबकि बाकी 20 फीसदी वोट विपक्षी दलों के खाते में जाएंगे। सीएम योगी ने यह भी कहा कि वोटों का यही अनुपात सीटों के नतीजों में भी दिखाई देगा।

UP Election: ये 5 फैक्टर तय करेंगे चुनाव में वोटरों का मूड! योगी या अखिलेश यूपी की सियासी बाजी में कौन आगे? आखिर क्या है 80-20 का चुनावी गणित? योगी आदित्यनाथ का 80-20 फॉर्मूला पहली बार 2027 के चुनाव में सामने नहीं आया है।

उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भी इस फॉर्मूले का जिक्र किया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि करीब 80 फीसदी मतदाता राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास में भरोसा रखते हैं और वे बीजेपी के पक्ष में मतदान करेंगे। वहीं, बाकी 20 फीसदी वोट विपक्षी दलों को मिलने की बात कही थी।

अब 2027 के चुनाव से पहले सीएम योगी ने इसी राजनीतिक गणित को फिर से दोहराया है। हालांकि, इस बार उन्होंने अपने दावे को सिर्फ वोट प्रतिशत तक सीमित नहीं रखा, बल्कि सीटों के नतीजों पर भी लागू किया है। उनका कहना है कि एनडीए को वोटों के साथ-साथ विधानसभा की सीटों में भी 80 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी।

UP में BJP के लिए बज गई खतरे की घंटी? आज चुनाव हुए तो पलट सकता है पूरा खेल, सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया 80% सीटों का मतलब कितनी सीटें? उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं।

अगर योगी आदित्यनाथ का 80 फीसदी सीटें जीतने का अनुमान सही साबित होता है, तो इसका सीधा गणित एनडीए के पक्ष में करीब 322 सीटों का बनता है। यानी 403 सीटों में से लगभग 322 सीटें बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को मिल सकती हैं। वहीं, बाकी करीब 81 सीटें विपक्षी दलों के खाते में जा सकती हैं।

हालांकि, यह आंकड़ा योगी के 80 फीसदी वाले दावे के आधार पर निकाला गया अनुमान है। मुख्यमंत्री ने खुद 322 सीटें जीतने की घोषणा नहीं की है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

ईरान युद्ध के लिए ट्रंप ने किसे बताया सबसे बड़ा जिम्मेदार? अब उसी को महाभियोग से बचाने उतरे अमेरिकी राष्ट्रपति

स्पेशल • Noida

दिवाली के पटाखों ने दिल्ली को बनाया गैस चैंबर! सुबह AQI 449 तक पहुंचा, कई इलाकों में सांस लेना भी मुश्किल

स्पेशल • Lucknow

Diwali Massive Fire 2026: दिल्ली से लखनऊ-महाराष्ट्र तक, दिवाली पर 5 घंटे में 5 शहरों में 10 अग्निकांड कैसे?

स्पेशल • Rudraprayag

Diwali 2026 Photos: स्वर्ण मंदिर से केदारनाथ तक दीपों की छटा-आतिशबाजी, 15 तस्वीरों में भारत की दिवाली

स्पेशल • Jaipur

Diwali 2026: श्रीनगर के लालचौक से असम के गुवाहाटी तक जश्न में डूबा देश, दिल्ली-मुंबई-जयपुर में ऐसे मनी दिवाली

स्पेशल • Ayodhya

Ayodhya Deepotsav 2026: राम मंदिर से सरयू घाट तक 30 लाख दीपों की रोशनी, विदेशी कलाकारों ने दिखाई रामलीला

स्पेशल • Jaipur

Diwali 2026: श्रीनगर के लाल चौक से असम के गुवाहाट तक जश्न में डूबा देश, दिल्ली-मुंबई, जयपुर में ऐसे मनी दिवाली

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल