सोमवार, 09 नवंबर 2026 10:56 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
स्पेशल Muzaffarnagar 11,852 व्यूज

मुजफ्फरनगर में मौत का तांडव! डिवाइडर से टकराकर पलटी कार में लगी आग, 6 लोग जिंदा जले

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 09:32 AM IST
मुजफ्फरनगर में मौत का तांडव! डिवाइडर से टकराकर पलटी कार में लगी आग, 6 लोग जिंदा जले

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक भीषण सड़क हादसे ने छह परिवारों को उजाड़ दिया। तितावी थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू हो गई। पहले वह डिवाइडर से टकराई और फिर बिजली के खंभे से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई और उसमें आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी कार जल गई और कार में बैठे 6 लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। सभी की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। फ्लाईओवर पर कैसे हुआ इतना भयानक हादसा? कार में सवार लोग हरियाणा से शामली होते हुए मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहे थे।

इसी दौरान तितावी थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर पर कार की रफ्तार अनियंत्रित हो गई। वाहन पहले सड़क के डिवाइडर से टकराया और इसके बाद बिजली के खंभे से जा भिड़ा। Muzaffarnagar, Uttar Pradesh: Six people, including a child aged 10 to 12, were burnt alive after an out-of-control car rammed into a light pole near Jagaheri on the Panipat-Khatima National Highway; police reached the spot and sent the bodies for post-mortem, while an investigation is underway.

The deceased are reportedly residents of Jind, Haryana टक्कर के बाद कार पलट गई और उसमें आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरा वाहन इसकी चपेट में आ गया। अंदर बैठे छह लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सभी की जान कार के अंदर ही चली गई। Diwali Massive Fire 2026: दिल्ली से लखनऊ-महाराष्ट्र तक, दिवाली पर 5 घंटे में 5 शहरों में 10 अग्निकांड कैसे? एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि शुरुआती जानकारी में मृतकों का संबंध हरियाणा के नारनौल के पास स्थित राखीखाक गांव से सामने आया है।

हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सभी लोग आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस उनकी पहचान और उनके बीच के आपसी रिश्तों का पता लगाने में जुटी है।

मृतकों की पूरी पहचान और हादसे से जुड़ी दूसरी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। THAR सवार लड़की ने स्कूटी वाले को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा-दर्दनाक मौत, आरोपी फरार-कट चुके हैं 4 चालान CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश मुजफ्फरनगर हादसे में छह लोगों की मौत की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसका संज्ञान लिया।

उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई और अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के साथ मृतकों के परिजनों से संपर्क करने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने और जरूरी राहत एवं सहायता से जुड़ी कार्रवाई जल्द पूरी करने के निर्देश भी दिए हैं।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक का माहौल है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Katrina Kaif ने दिखाई बेटे विहान की पहली झलक, पापा विक्की कौशल संग दिवाली मनाता दिखा नन्हा राजकुमार

स्पेशल • अखिल भारतीय

कौन हैं वो चीनी महिला जासूस? जिसके साथ था Nvidia CEO Jensen Huang का अफेयर, खुलासे के बाद क्यों बढ़ी परेशानी

स्पेशल • अखिल भारतीय

ईरान युद्ध के लिए ट्रंप ने किसे बताया सबसे बड़ा जिम्मेदार? अब उसी को महाभियोग से बचाने उतरे अमेरिकी राष्ट्रपति

स्पेशल • Noida

दिवाली के पटाखों ने दिल्ली को बनाया गैस चैंबर! सुबह AQI 449 तक पहुंचा, कई इलाकों में सांस लेना भी मुश्किल

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Election: यूपी चुनाव में NDA कितनी सीटें जीतेगी? क्या होगी 350 पार? CM योगी ने दिया चौंकाने वाला जवाब

स्पेशल • Lucknow

Diwali Massive Fire 2026: दिल्ली से लखनऊ-महाराष्ट्र तक, दिवाली पर 5 घंटे में 5 शहरों में 10 अग्निकांड कैसे?

स्पेशल • Rudraprayag

Diwali 2026 Photos: स्वर्ण मंदिर से केदारनाथ तक दीपों की छटा-आतिशबाजी, 15 तस्वीरों में भारत की दिवाली

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल