Katrina Kaif Vicky Kaushal Son: बॉलीवुड के चर्चित कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आखिरकार अपने फैंस को अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत खुशी की एक खास झलक दिखा दी है। दिवाली के मौके पर दोनों ने अपने बेटे विहान की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसे देखने के बाद फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा है।
अब तक इस कपल ने अपने बेटे को मीडिया और सोशल मीडिया की नजरों से दूर रखा था लेकिन इस बार दिवाली की खुशियों के बीच उन्होंने अपने नन्हे राजकुमार की प्यारी सी झलक फैंस के साथ शेयर की है। दिवाली पर मम्मी कैटरीना की गोद में दिखे नन्हे विहान कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिवार की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है।
इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- हमारी अब तक की सबसे शानदार दिवाली, सभी को ढेर सारा प्यार, रोशनी और खुशियां मिलें। तस्वीर में कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और उनका बेटा विहान पारंपरिक ड्रेसेस में नजर आ रहे हैं। क्रीम कुर्ते में दिखा विक्की-कैटरीना का लाडला -कैटरीना कैफ पीले रंग के खूबसूरत कढ़ाईदार सूट में बेहद आकर्षक लग रही हैं।
खुले बाल, बड़े झुमके और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान उनके लुक को खास बना रहे हैं। वह जमीन पर बैठकर अपने बेटे को प्यार से गले लगाए हुए हैं। वहीं नन्हे विहान की मुस्कुराहट ने इस तस्वीर की खूबसूरती और बढ़ा दी है।
तस्वीर में विहान क्रीम रंग के कुर्ता-पायजामा और पीले रंग की प्रिंटेड नेहरू जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। वह अपने माता-पिता के बीच खड़े होकर कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे की मासूमियत और प्यारी सी मुस्कान फैंस का दिल जीत रही है।
वहीं विक्की कौशल भी क्रीम रंग के कढ़ाईदार कुर्ते में नजर आए। वह अपने बेटे के पास बैठे हुए हैं और प्यार से उसकी कमर पर हाथ रखे हुए हैं। तस्वीर में तीनों के बीच नजर आ रहा खूबसूरत पारिवारिक जुड़ाव फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विहान की इस तस्वीर पर परिवार और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी खूब प्यार बरसाया है। खास तौर पर उनके दादाजी और मशहूर एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल का कमेंट चर्चा में आ गया।
उन्होंने अपने पोते के लिए प्यार जाहिर करते हुए लिखा कि उनका पोता उनकी जान है। साथ ही उन्होंने परिवार के लिए भगवान का आशीर्वाद बने रहने की कामना की। शाम कौशल ने यह भी कहा कि विहान के आने से उनकी जिंदगी में ढेर सारी खुशियां आई हैं।
उनके इस भावुक संदेश से साफ है कि परिवार में नन्हे विहान के आने के बाद खुशियों का माहौल है। A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)।
पाठक प्रतिक्रियाएं