सोमवार, 09 नवंबर 2026 09:44 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
स्पेशल अखिल भारतीय 19,398 व्यूज

Greece Migrant Boat Tragedy: ग्रीस के क्रीट द्वीप के पास प्रवासियों से भरी नाव में मिले 12 शव, 18 को बचाया गया

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 08:50 PM IST
Greece Migrant Boat Tragedy: ग्रीस के क्रीट द्वीप के पास प्रवासियों से भरी नाव में मिले 12 शव, 18 को बचाया गया

Greece Migrant Boat Tragedy: ग्रीस के क्रीट द्वीप के दक्षिण में भूमध्य सागर में प्रवासियों से भरी एक नाव से 12 शव बरामद किए गए हैं। नाव पर सवार 18 लोगों को मोरक्को के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज ने बचाया। इसी दौरान समुद्र में तीन अन्य नावों पर 180 से ज्यादा प्रवासी मिले।

अधिकारियों ने इन सभी को क्रीट द्वीप ले जाने की तैयारी की। फिलहाल मृतकों की पहचान और उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है। ग्रीस के तटरक्षक बल के मुताबिक, सोमवार सुबह क्रीट द्वीप से करीब 15 नॉटिकल मील यानी 28 किलोमीटर दक्षिण में यह नाव मिली।

नाव पर सवार 12 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 18 लोगों को बचा लिया गया। मृतकों की राष्ट्रीयता और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। समुद्र में तीन और नावें मिलीं, 180 से ज्यादा लोग सवार यूरोपीय संघ की सीमा एजेंसी फ्रोंटेक्स ने सोमवार सुबह क्रीट के दक्षिण में तीन अन्य नावों का पता लगाया।

इनमें पहली नाव पर करीब 47 और दूसरी पर लगभग 40 लोग सवार थे। पहली नाव को फ्रोंटेक्स के विमान और दूसरी को ड्रोन ने देखा। तीसरी नाव में करीब 100 लोग सवार थे।

इसका पता भी फ्रोंटेक्स के ड्रोन ने लगाया। यह नाव क्रीट से लगभग 47 नॉटिकल मील यानी 87 किलोमीटर दक्षिण में थी। अधिकारियों के मुताबिक, तीनों नावों पर सवार लोगों को क्रीट ले जाने की तैयारी की गई।

ग्रीस यूरोपीय संघ में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे प्रवासियों के प्रमुख रास्तों में से एक है। अफ्रीका, मध्य पूर्व और एशिया के कई देशों से लोग संघर्ष, असुरक्षा और आर्थिक बदहाली के कारण यूरोप पहुंचने की कोशिश करते हैं। हाल के महीनों में लीबिया से क्रीट तक समुद्री रास्ते से आने वाले प्रवासियों की संख्या चर्चा में रही है।

इस सफर में कई लोग छोटी नावों या हवा भरकर तैयार की गई डिंगी का इस्तेमाल करते हैं। ये नावें खराब मौसम, ऊंची लहरों और लंबे समुद्री सफर के लिए पर्याप्त सुरक्षित नहीं होतीं। क्षमता से ज्यादा लोगों को बैठाने और सुरक्षा उपकरणों की कमी से भी हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

हालांकि, क्रीट के पास मिली नाव में 12 लोगों की मौत की सटीक वजह की पुष्टि नहीं हुई है। भूमध्य सागर में प्रवासियों से जुड़े हादसे लगातार सामने आते रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने तुर्की से ग्रीस के लेस्बोस और सामोस द्वीपों की ओर जा रही दो नावें पलट गई थीं।

इन घटनाओं में एक शिशु समेत 12 लोगों की मौत हुई थी। फ्रोंटेक्स के अक्टूबर में जारी आंकड़ों के मुताबिक, पूर्वी भूमध्य सागर यूरोपीय संघ में प्रवेश की कोशिश करने वाले प्रवासियों के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। ं में इस क्षेत्र में सीमा पार करने के करीब 31,800 मामले दर्ज किए गए।

यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले लगभग 15 प्रतिशत कम था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'हमलावरों का रसगुल्ले से स्वागत नहीं करेंगे', Bengal में BJP सरकार के 7 माह में 4 Encounter

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में किसानों को मिलेगी बीज, खाद और कीटनाशकों की होम डिलीवरी, कृषि विभाग ने डाक विभाग से किया MoU

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: छठ व्रतियों को नहीं होगी कोई असुविधा, मंत्री श्रवण कुमार ने बड़गांव धाम में तैयारियों का लिया जायजा

स्पेशल • Mumbai

दिवाली पार्टी में साथ दिखे समय रैना और मेधा शंकर? डेटिंग की अफवाहों ने फिर पकड़ा जोर, क्या हुआ रिश्ता कंफर्म?

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिवाली पर Ahaan Panday के परिवार संग दिखीं अनीत पड्डा, मां डीन के साथ खास बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

स्पेशल • अखिल भारतीय

Diwali जश्न पर एक SSI समेत 10 की हत्या से दहला Tamil Nadu! क्यों-कैसे दिया अंजाम? लाशों का हाल रूह कंपाने वाला

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिवाली पर Farah Khan के घर में लगी आग? वीडियो देख घबराए थे फैंस, खबर वायरल होने के बाद क्यों भड़कीं फिल्ममेकर?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल