सोमवार, 09 नवंबर 2026 10:23 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
स्पेशल अखिल भारतीय 3,721 व्यूज

'हमलावरों का रसगुल्ले से स्वागत नहीं करेंगे', Bengal में BJP सरकार के 7 माह में 4 Encounter

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 09:15 PM IST
'हमलावरों का रसगुल्ले से स्वागत नहीं करेंगे', Bengal में BJP सरकार के 7 माह में 4 Encounter

Bengal Police Encounter: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि पुलिस पर हमला करने वालों के साथ जवान रसगुल्ले लेकर नहीं जाएंगे। उत्तर दिनाजपुर में 12 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस कार्रवाई का बचाव किया।

मई में BJP सरकार बनने के बाद राज्य में पुलिस एनकाउंटर में यह चौथी मौत बताई जा रही है। पश्चिम बंगाल में एक नाबालिग की हत्या के मामले ने कानून-व्यवस्था और पुलिस एनकाउंटर को लेकर नई बहस छेड़ दी है। उत्तर दिनाजपुर जिले में 12 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी 47 वर्षीय दिलीप रॉय की सोमवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई।

पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। घटना के कुछ घंटे बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रेप-हत्या, नशीले पदार्थों की तस्करी और बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ जैसे मामलों में पुलिस को कार्रवाई की पूरी छूट दी गई है।

हालांकि, पुलिस मुठभेड़ में मौत के मामलों को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। पुलिस के मुताबिक, उत्तर दिनाजपुर जिले में 12 साल की बच्ची 3 नवंबर को साइकिल लेकर घर से निकली थी। इसके बाद वह लापता हो गई।

दो दिन बाद कुलिक नदी के पास जंगल में उसका शव मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दिलीप रॉय को मुख्य संदिग्ध के रूप में तलाशना शुरू किया। पुलिस अधिकारियों , पोस्टमॉर्टम में बच्ची के साथ यौन हिंसा की आशंका सामने आई।

मामले में POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत जांच की जा रही थी। पुलिस का आरोप है कि रॉय बच्ची को कुलिक नदी दिखाने के बहाने जंगल ले गया था, जहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी। इन आरोपों की पुष्टि अदालत में सुनवाई और साक्ष्यों के आधार पर होनी थी, लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, दिलीप रॉय की तलाश चार दिनों से की जा रही थी। सोमवार तड़के करीब 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि वह बंगाल-बिहार सीमा के पास पारापुकुर इलाके में छिपा है। पुलिस टीम जब उसे पकड़ने पहुंची तो उसने कथित तौर पर 9 एमएम पिस्टल से फायरिंग की।

अधिकारियों , आरोपी की चलाई एक गोली पुलिस वाहन के टायर में लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें रॉय घायल हो गया। उसे रायगंज मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके से एक पिस्टल बरामद किए जाने की जानकारी दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी बिहार की ओर भागने की कोशिश कर रहा था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Greece Migrant Boat Tragedy: ग्रीस के क्रीट द्वीप के पास प्रवासियों से भरी नाव में मिले 12 शव, 18 को बचाया गया

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में किसानों को मिलेगी बीज, खाद और कीटनाशकों की होम डिलीवरी, कृषि विभाग ने डाक विभाग से किया MoU

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bihar News: छठ व्रतियों को नहीं होगी कोई असुविधा, मंत्री श्रवण कुमार ने बड़गांव धाम में तैयारियों का लिया जायजा

स्पेशल • Mumbai

दिवाली पार्टी में साथ दिखे समय रैना और मेधा शंकर? डेटिंग की अफवाहों ने फिर पकड़ा जोर, क्या हुआ रिश्ता कंफर्म?

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिवाली पर Ahaan Panday के परिवार संग दिखीं अनीत पड्डा, मां डीन के साथ खास बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

स्पेशल • अखिल भारतीय

Diwali जश्न पर एक SSI समेत 10 की हत्या से दहला Tamil Nadu! क्यों-कैसे दिया अंजाम? लाशों का हाल रूह कंपाने वाला

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिवाली पर Farah Khan के घर में लगी आग? वीडियो देख घबराए थे फैंस, खबर वायरल होने के बाद क्यों भड़कीं फिल्ममेकर?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल