Nvidia के CEO जेनसेन हुआंग और चीनी कारोबारी एलिस हुआंग के कथित रिश्ते ने अब एक नया सवाल खड़ा कर दिया है। अगर एलिस वास्तव में चीनी खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थीं, तो उन्होंने दुनिया के सबसे ताकतवर टेक कारोबारियों में शामिल जेनसेन हुआंग से निजी बातचीत के दौरान क्या-क्या जानकारी हासिल की होगी?
मामला सिर्फ कंपनी के सीक्रेट्स तक सीमित नहीं है। इसमें अमेरिका की AI रणनीति, चीन को चिप बेचने की नीति और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तकनीकी योजनाओं से जुड़ी जानकारियां भी शामिल हो सकती हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में एक्सपर्ट्स के हवाले से आशंका जताई गई है कि एलिस को हुआंग के साथ करीबी रिश्ते के दौरान एनवीडिया की भविष्य की योजनाओं और अमेरिकी सरकार की सोच को समझने का मौका मिला होगा।
हालांकि, अभी तक ऐसा कोई सार्वजनिक सबूत सामने नहीं आया है, जिससे साबित हो कि उन्होंने कोई गोपनीय जानकारी चीन को दी थी। Nvidia के CEO जेनसेन हुआंग और चीनी प्रेमिका की 'पिलो टॉक'में क्या आया सामने? न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में विशेषज्ञों के हवाले से बताया गया है कि एलिस हुआंग को जेनसेन के साथ निजी बातचीत में कई संवेदनशील जानकारियां मिल सकती थीं।
इनमें एनवीडिया की आने वाली चिप्स, नई तकनीक पर रिसर्च, कंपनी की भविष्य की कारोबारी रणनीति और बाजार को लेकर फैसले शामिल हैं। यहां चिंता सिर्फ दस्तावेज या तकनीकी फॉर्मूले लीक होने की नहीं है। किसी कंपनी के सीईओ की सोच, उसकी प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी किसी दूसरे देश के लिए काफी उपयोगी हो सकती है।
इससे प्रतिद्वंद्वी देश को यह समझने में मदद मिल सकती है कि कंपनी आगे क्या करने वाली है और किन क्षेत्रों में निवेश बढ़ा सकती है। जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिक्योरिटी एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के रिसर्च फेलो सैम ब्रेसनिक ने फास्ट कंपनी कि जेनसेन हुआंग अपनी भूमिका के चलते चीनी खुफिया एजेंसियों के संभावित निशाने पर हो सकते थे।
इसकी वजह एनवीडिया की एआई क्षेत्र में अहम भूमिका और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक हुआंग की पहुंच है। Nvidia CEO जेनसेन हुआंग की प्रेमिका पर चाइनीज जासूस होने का आरोप? अब चीन ने दिया जवाब, अब क्या होगा आगे?
ट्रंप की AI नीति और चीन को चिप बेचने की जानकारी भी थी अहम इस मामले में सबसे संवेदनशील पहलू अमेरिकी सरकार की तकनीकी नीति हो सकती है। जेनसेन हुआंग कई बार ट्रंप प्रशासन के सामने चीन को एडवांस एआई चिप बेचने पर लगी पाबंदियों में ढील देने की पैरवी कर चुके हैं। ऐसे में उनके निजी विचार, अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत और निर्यात प्रतिबंधों को लेकर सरकार की सोच की जानकारी चीन के लिए फायदेमंद हो सकती थी।
सैम ब्रेसनिक ने सवाल उठाया कि क्या हुआंग ने एलिस के साथ बातचीत में ट्रंप प्रशासन की एआई नीति, अमेरिका-चीन प्रतिस्पर्धा और व्यापार प्रतिबंधों पर चर्चा की थी? ।
पाठक प्रतिक्रियाएं