अमेरिका और ईरान के बीच जारी टकराव को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता करीब 85 फीसदी तक खत्म हो चुकी है। ऐसे में फिलहाल उस पर दोबारा हमले करने की जरूरत नहीं दिख रही है।
हालांकि ट्रंप ने सैन्य कार्रवाई का विकल्प पूरी तरह बंद नहीं किया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर हालात बदले तो अमेरिकी सेना दोबारा हमला करने के लिए तैयार है। कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात के बाद ट्रंप ने यह बात कही।
व्हाइट हाउस के ब्रीफिंग रूम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि सैन्य तौर पर ईरान काफी कमजोर हो चुका है। अमेरिका अब मौजूदा स्थिति बनाए रखना चाहता है। दूसरी तरफ ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को हमेशा के लिए रोकने के लिए स्थायी समाधान की जरूरत भी बताई।
उनके बयान से साफ है कि वॉशिंगटन फिलहाल सैन्य दबाव और बातचीत दोनों रास्तों को साथ लेकर चल रहा है। ईरान की परमाणु ताकत 85% खत्म? ट्रंप ने क्या कहा डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता में करीब 85 फीसदी की कमी आ चुकी है।
उन्होंने कहा कि ईरान के प्रतिनिधि अमेरिका से बातचीत कर रहे हैं और उनका रवैया भी पहले के मुकाबले नरम है। हालांकि, अभी यह देखना बाकी है कि बातचीत किस दिशा में आगे बढ़ती है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू करने की फिलहाल कम संभावना है।
लेकिन उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका पूरी तैयारी के साथ वापस मैदान में उतरेगा। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा, 'हम लॉक्ड एंड लोडेड हैं और कार्रवाई के लिए तैयार हैं। ' यहां ट्रंप के बयान का दूसरा पहलू भी समझना जरूरी है।
वह एक तरफ ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर होने का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ परमाणु कार्यक्रम को लेकर किसी स्थायी समझौते पर जोर दे रहे हैं। यानी अमेरिका अभी दबाव कम करने के मूड में नहीं है। ईरान युद्ध के लिए ट्रंप ने किसे बताया सबसे बड़ा जिम्मेदार?
अब उसी को महाभियोग से बचाने उतरे अमेरिकी राष्ट्रपति कतर के PM से बातचीत के बाद ट्रंप का बड़ा दावा ट्रंप ने कतर के पीएम शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी के साथ बातचीत को शानदार बताया। इसके बाद ट्रुथ सोशल पर उन्होंने लिखा कि दोनों के बीच ईरान के हालात पर विस्तार से चर्चा हुई है।
ट्रंप के मुताबिक, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और कुवैत फिलहाल मौजूदा स्थिति बनाए रखने के पक्ष में हैं। इन देशों की प्राथमिकता अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी और नए ऑपरेशन आयरन गेट को जारी रखना है। ट्रंप ने इसे जमीन और समुद्र, दोनों रास्तों से ईरान पर दबाव बनाए रखने की रणनीति बताया।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं