मंगलवार, 10 नवंबर 2026 11:09 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
स्पेशल अखिल भारतीय 5,549 व्यूज

'वो नजरें बचाकर निकलते हैं', सोनिया गांधी ने PM मोदी को लेकर किताब में ये क्या लिख दिया? फिर भी मानी ये बात

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 09:30 AM IST
'वो नजरें बचाकर निकलते हैं', सोनिया गांधी ने PM मोदी को लेकर किताब में ये क्या लिख दिया? फिर भी मानी ये बात

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) इन दिनों अपनी नई आत्मकथा 'बिलांगिंग: ए जर्नी ऑफ लव' को लेकर चर्चा में हैं। 544 पन्नों की इस किताब में सोनिया गांधी ने अपने जीवन के कई अनछुए पहलुओं, राजनीतिक सफर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की है।

उन्होंने किताब में लिखा है कि पीएम मोदी के साथ उनका कोई खास संपर्क नहीं रहा है और जब भी आमना-सामना होता है, तो वे नजरें बचाकर निकलते हैं। इसके साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी के दौर की इमरजेंसी को एक गलती भी माना है। आइए सोनिया गांधी की इस बहुचर्चित किताब के सबसे बड़े खुलासों को आसान भाषा में समझते हैं।

PM मोदी से मुलाकात होती है, लेकिन बातचीत नहीं! सोनिया गांधी ने किताब में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनका कोई वास्तविक संपर्क नहीं बन पाया। दोनों कभी-कभी औपचारिक या अर्ध-सरकारी कार्यक्रमों में मिलते हैं। ऐसी ही एक जगह लोकसभा अध्यक्ष का चैंबर भी है।

सोनिया गांधी ने लिखा, जब हम दोनों आमने-सामने आते हैं तो एक-दूसरे को नमस्ते कहते हैं। लेकिन यह मुलाकात पहले के राजनीतिक दौर जैसी नहीं होती। पहले अलग-अलग दलों के नेता राजनीतिक मतभेद के बावजूद आपस में गर्मजोशी और सहजता से मिलते थे।

लेकिन पीएम मोदी मिलते वक्त अक्सर दूसरी तरफ देखने लगते हैं, वो नजरें बचाकर निकलते हैं। ताकि आंखों से आंखें न मिलें। 'वे आपको भी मार डालेंगे',सोनिया गांधी क्यों नहीं चाहती थी राजीव गांधी बने PM?

पति की बात सुनकर मिला था ये जवाब विचारधारा अलग, लेकिन एक बात पर मिली समानता सोनिया गांधी ने साफ किया है कि भारत को लेकर उनका और पीएम मोदी का नजरिया अलग-अलग रहा है। उन्होंने लिखा कि मोदी अपने भारत के विजन के लिए लड़ रहे थे और वह अपने विचारों वाले भारत के लिए संघर्ष कर रही थीं।

सोनिया ने किताब में लिखा है कि उनका सपना ऐसा भारत है जहां किसी एक विचार या समूह का वर्चस्व न हो। वह समावेशी सोच, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय पर आधारित देश की पक्षधर हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि दोनों के बीच यह टकराव व्यक्तिगत नहीं था, बल्कि भारत को देखने के अलग-अलग नजरियों का अंतर था।

इसके बावजूद सोनिया ने माना कि दिल्ली के सत्ता और राजनीतिक गलियारों में मौजूद प्रभावशाली वर्ग को लेकर मोदी की असहजता को वह भी समझने लगी थीं। उन्होंने लिखा कि कई बार दिल्ली के ड्राइंग रूम में होने वाली राजनीतिक चर्चाओं में उन्हें खुद भी असहज महसूस होता था। वहां रखे जा रहे विचार उन्हें आम भारतीयों की असल जिंदगी से काफी दूर लगते थे।

सोनिया ने मोदी की पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए लिखा कि वह एक साधारण और वंचित तबके से उठकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस में ताकतवर स्थिति तक पहुंचे थे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'दर्द मिला', Pawan Kalyan की तीसरी शादी टूटी, पहली पत्नी नंदिनी, दूसरी रेणु से क्यों लिया तलाक? क्या हुआ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

प्रेमिका से निजी बातचीत में Nvidia CEO ने क्या-क्या बताया? चीनी जासूस के साथ 'पिलो टॉक' का पूरा सच!

स्पेशल • अखिल भारतीय

तीसरी शादी भी टूटी! आंध्र के डिप्टी CM पवन कल्याण पत्नी अन्ना से होंगे अलग, 13 साल बाद लिया फैसला

स्पेशल • अखिल भारतीय

'ईरान का सैन्य खेल खत्म, अब हमले की जरूरत नहीं', कतर PM से मिल ट्रंप का ऐलान, फिर दी अटैक की धमकी!

स्पेशल • अखिल भारतीय

'हमलावरों का रसगुल्ले से स्वागत नहीं करेंगे', Bengal में BJP सरकार के 7 माह में 4 Encounter

स्पेशल • अखिल भारतीय

Greece Migrant Boat Tragedy: ग्रीस के क्रीट द्वीप के पास प्रवासियों से भरी नाव में मिले 12 शव, 18 को बचाया गया

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार में किसानों को मिलेगी बीज, खाद और कीटनाशकों की होम डिलीवरी, कृषि विभाग ने डाक विभाग से किया MoU

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल