मंगलवार, 10 नवंबर 2026 11:42 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
स्पेशल अखिल भारतीय 8,272 व्यूज

'दर्द मिला', Pawan Kalyan की तीसरी शादी टूटी, पहली पत्नी नंदिनी, दूसरी रेणु से क्यों लिया तलाक? क्या हुआ?

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 10:51 AM IST
'दर्द मिला', Pawan Kalyan की तीसरी शादी टूटी, पहली पत्नी नंदिनी, दूसरी रेणु से क्यों लिया तलाक? क्या हुआ?

Pawan Kalyan: साउथ सिनेमा के पावर स्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण अपनी फिल्मों और राजनीतिक सफर के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। उनकी जिंदगी में शोहरत और कामयाबी जितनी चर्चा में रही, उतनी ही चर्चा उनकी तीन शादियों की भी हुई।

अब पवन कल्याण की तीसरी शादी भी खत्म हो गई है। उन्होंने अपनी पत्नी अन्ना लेझनेवा के साथ 13 साल का वैवाहिक रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया है। पवन कल्याण की तीसरी शादी टूटी गत 9 नवंबर 2026 को पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा की ओर से जारी संयुक्त बयान में आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने की बात कही गई है।

दोनों ने ये भी स्पष्ट किया है कि शादी खत्म होने के बावजूद वो दोनों अच्छे दोस्त और अपने बच्चों के प्रति समर्पित माता-पिता बने रहेंगे। हालांकि दोनों ने अलग होने की असली वजह का खुलासा नहीं किया है। क्यों हो रही ही है पवन कल्याण की शादियों की चर्चा?

इस खबर के सामने आने के बाद पवन कल्याण की पिछली दो शादियां भी चर्चा में आ गई हैं। आखिर उनकी पहली शादी क्यों नहीं चल पाई? आइए आपको बताते हैं कि रेणु देसाई के साथ उनका रिश्ता किस मोड़ पर आकर खत्म हुआ और तीसरी शादी के टूटने पर अब तक क्या जानकारी सामने आई है?

पवन कल्याण ने साल 1997 में नंदिनी के साथ पहली शादी की थी। ये एक अरेंज मैरिज थी, जिसे परिवार के बड़ों ने तय किया था। उस समय पवन कल्याण तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहे थे।

दोनों की शादी से काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के करीब 2 साल बाद ही पवन कल्याण और नंदिनी अलग रहने लगे थे। हालांकि उनका कानूनी तलाक साल 2008 में हुआ था।

ऐसे में दोनों के अलग होने और कानूनी तौर पर शादी खत्म होने के बीच काफी लंबा वक्त लगा। इस शादी के टूटने की असल वजह को लेकर पवन कल्याण ने कभी विस्तार से कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन साल 2023 में नंदमुरी बालकृष्ण के चैट शो 'अनस्टॉपेबल विद एनबीके' में उन्होंने इस रिश्ते पर बात की थी।

पवन कल्याण ने बताया था कि नंदिनी के साथ उनकी शादी पूरी तरह पारंपरिक थी और परिवार के बड़ों ने इसे तय किया था। उन्होंने ये भी कहा था कि हर रिश्ते में सब कुछ ठीक हो, ऐसा जरूरी नहीं है। कई बार परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि लोगों को अलग होना पड़ता है।

पहली शादी खत्म होने के बाद पवन कल्याण की जिंदगी में एक्ट्रेस रेणु देसाई आईं। दोनों की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। उन्होंने साथ में 'बद्री' और 'जॉनी' जैसी फिल्मों में काम किया था।

धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

पत्नी से बेवफाई करने वाले CEO जेनसेन हुआंग कितनी संपत्ति के मालिक? अगर ऐसा हुआ तो गंवानी पड़ेगी आधी प्रोपर्टी

स्पेशल • अखिल भारतीय

'वो नजरें बचाकर निकलते हैं', सोनिया गांधी ने PM मोदी को लेकर किताब में ये क्या लिख दिया? फिर भी मानी ये बात

स्पेशल • अखिल भारतीय

प्रेमिका से निजी बातचीत में Nvidia CEO ने क्या-क्या बताया? चीनी जासूस के साथ 'पिलो टॉक' का पूरा सच!

स्पेशल • अखिल भारतीय

तीसरी शादी भी टूटी! आंध्र के डिप्टी CM पवन कल्याण पत्नी अन्ना से होंगे अलग, 13 साल बाद लिया फैसला

स्पेशल • अखिल भारतीय

'ईरान का सैन्य खेल खत्म, अब हमले की जरूरत नहीं', कतर PM से मिल ट्रंप का ऐलान, फिर दी अटैक की धमकी!

स्पेशल • अखिल भारतीय

'हमलावरों का रसगुल्ले से स्वागत नहीं करेंगे', Bengal में BJP सरकार के 7 माह में 4 Encounter

स्पेशल • अखिल भारतीय

Greece Migrant Boat Tragedy: ग्रीस के क्रीट द्वीप के पास प्रवासियों से भरी नाव में मिले 12 शव, 18 को बचाया गया

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल