दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया Nvidia के CEO जेनसन हुआंग (Jensen Huang) इन दिनों चर्चा में है। सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड से जुड़ी एलिस हुआंग (Alice Huang) के साथ अफेयर की खबरें और कथित चीनी जासूसी के आरोपों के बीच उनकी शादीशुदा जिंदगी में भी दरार आ गई है।
हुआंग ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में अपनी पत्नी लोरी हुआंग (Lori Huang) के प्रति बेवफाई की बात स्वीकार कर ली है। मामला सिर्फ एक हाई-प्रोफाइल शादी टूटने तक सीमित नहीं है। चर्चा इस बात की भी है कि अगर दोनों का तलाक होता है तो हुआंग की अरबों डॉलर की संपत्ति का क्या होगा?
फोर्ब्स के 8 नवंबर 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, जेनसन हुआंग की नेटवर्थ करीब 162. 2 अरब डॉलर थी। भारतीय करेंसी में यह रकम लगभग 15.
4 लाख करोड़ रुपये बैठती है। इस संपत्ति का आधा हिस्सा करीब 81. 1 अरब डॉलर यानी लगभग 7.
7 लाख करोड़ रुपये होता है। अगर बराबर बंटवारे की स्थिति बनती है तो लोरी हुआंग इतनी बड़ी संपत्ति की हकदार बन सकती हैं। हालांकि अभी तक जेनसन हुआंग की पत्नी लोरी हुआंग ने अभी तक अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है।
ना ही तलाक की कोई खबर है। मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा जा रहा है कि अगर इनका तलाक होता है तो दुनिया के सबसे महंगे तलाक में से एक होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि जेनसेन हुआंग के पास कितनी संपत्ति है और इस खबर के सामने आने के बाद उनकी दौलत में कैसे गिरावट दर्ज की गई है।
जेनसन हुआंग की दौलत में एक दिन के भीतर बड़ी गिरावट भी दर्ज की गई। फोर्ब्स के आंकड़ों के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 6. 8 अरब डॉलर यानी करीब 64,600 करोड़ रुपये घट गई।
इसके बाद उनकी संपत्ति 155. 4 अरब डॉलर यानी लगभग 14. 76 लाख करोड़ रुपये बताई गई।
इसी दौरान एनवीडिया के शेयरों में भी कमजोरी आई। अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक में कंपनी का शेयर करीब 4 फीसदी गिरकर 178. 67 डॉलर पर बंद हुआ।
पिछले एक महीने में इसमें 22 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी का बाजार पूंजीकरण करीब 4. 3 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग 408 लाख करोड़ रुपये बताया गया।
फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में भी हुआंग की रैंकिंग आठवें स्थान से खिसककर दसवें नंबर पर पहुंच गई। इस सूची में वह वॉरेन बफेट और लैरी एलिसन से नीचे आ गए। क्या मोदी सरकार समझ पा रही है Gen Z की परेशानी?
कांग्रेस हो या BJP, हर पार्टी को परेशान करेगा ये नया सर्वे कैसे डिशवॉशर से दुनिया के अरबपतियों में पहुंचे हुआंग? जेनसन हुआंग का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उनका जन्म 17 फरवरी 1963 को ताइवान के ताइनान में हुआ था।
बचपन में ही उनका परिवार अमेरिका चला गया। उन्होंने ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और 1992 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं