Shivangi Singh Marriage: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों अपने भव्य इंतजामों को लेकर चर्चा में है। लग्जरी गाड़ियों से लेकर घुड़दौड़ प्रतियोगिता, 150 से ज्यादा व्यंजनों वाले मेन्यू और लाखों मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था तक, शादी को यादगार बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं।
पटना के लडमा गांव में होने वाले इस आयोजन में बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की कई चर्चित हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। दुबई से छह मॉडल के आने की भी चर्चा है। शादी में सबसे ज्यादा चर्चा दूल्हे ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित के लिए लाई गई लैंड रोवर डिफेंडर की हो रही है।
इसकी कीमत करीब 2. 5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं, अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की BMW की भी चर्चा है।
शादी के साथ परिवार में अभिनव का जनेऊ संस्कार भी होना है। Who Is Shivangi Singh: कौन हैं शिवांगी सिंह और किससे हो रही शादी? शिवांगी सिंह बिहार के चर्चित राजनेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी हैं।
उनकी शादी पटना के बिहटा क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी कमांडेंट रणविजय कुमार के बेटे ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से तय हुई है। ऋषिकेश MBA कर चुके हैं और करीब 11 साल तक अमेरिका में रहने की जानकारी दी गई है। शादी 25 नवंबर को होनी है।
परिवार की ओर से राजनीतिक हस्तियों, फिल्मी सितारों और अन्य विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किए जाने की बात कही गई है। शादी के सबसे चर्चित आकर्षणों में लग्जरी कारें शामिल हैं। इन गाड़ियों के सामने आने के बाद शादी की तैयारियों के साथ परिवार की लग्जरी कारें भी चर्चा का विषय बन गई हैं।
शादी के लिए लडमा गांव में बड़े पैमाने पर इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजन स्थल के लिए 10 बीघा से अधिक जमीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, घुड़दौड़ प्रतियोगिता के लिए करीब 12 बीघा में अलग मैदान तैयार किया जा रहा है।
जयमाला समारोह के लिए लगभग 30 फुट ऊंचा मंच बनाया जा रहा है। इसकी सजावट में देश के अलग-अलग हिस्सों से सामग्री मंगाई जा रही है। फूल चीन और बेंगलुरु से मंगाने की जानकारी भी दी गई है, जबकि टेंट लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के मऊ से कारीगर बुलाए गए हैं।
आयोजन की साज-सज्जा और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एक विशेष इवेंट कंपनी को सौंपी गई है। शादी के दौरान 25 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित करने की तैयारी है। इसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और अन्य राज्यों के घुड़सवार हिस्सा ले सकते हैं।
अनंत सिंह के सहयोगी मनीष कुमार के मुताबिक, प्रतियोगिता में जीतने वालों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं