Turkey Steel Factory Blast Reason: तुर्किये के पश्चिमी हिस्से में स्थित एक स्टील फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। हादसा इजमिर प्रांत के अलीगा जिले में स्थित हबास डेमिर सेलिक प्लांट में सोमवार दोपहर के आसपास हुआ।
धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई और पूरे इलाके में धुएं व धूल का घना गुबार छा गया। हादसे में जान गंवाने वाले और घायल होने वाले सभी लोग फैक्ट्री में काम करते थे। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
गंभीर रूप से घायल एक मजदूर की बाद में मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई। तुर्किये के स्वास्थ्य मंत्री केमल मेमिसोग्लू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हादसे में एक और व्यक्ति की मौत की जानकारी दी। वहीं, राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने कैबिनेट बैठक के बाद शुरुआती तौर पर 16 लोगों की मौत की पुष्टि की थी।
घटना की जांच शुरू कर दी गई है और राहत एवं बचाव अभियान जारी है। Turkey Steel Factory Blast Reason: कैसे हुआ हादसा? शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसा स्टील की ढलाई के दौरान क्रेन से जुड़ी तकनीकी खराबी के कारण हुआ हो सकता है।
गवर्नर कार्यालय , लिक्विड स्टील की कास्टिंग प्रक्रिया के दौरान एक सीलिंग क्रेन टूटकर इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस में गिर गई। बताया गया कि क्रेन के साथ एक रिप्लेसमेंट बॉयलर ले जाने के दौरान भी हादसे की आशंका जताई गई है। फैक्ट्री का संचालन करने वाली कंपनी ने अपने बयान में कहा कि धमाका प्लांट की इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस में से एक में नियमित रखरखाव के काम के दौरान हुआ।
जांच एजेंसियां हादसे के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। धमाके के बाद फैक्ट्री के अंदर आग लग गई। घटनास्थल के वीडियो फुटेज में आग की लपटें और इमारत के ऊपर उठता धुएं का घना गुबार दिखाई दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि जमीन हिलने का एहसास हुआ। एक व्यक्ति को शुरुआत में लगा कि भूकंप आया है। इजमिर के गवर्नर सुलेमान एल्बन ने बताया कि कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
बचाव दल प्रभावित हिस्सों में लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही घटनास्थल को सुरक्षित करने का काम भी किया जा रहा है। BREAKING: This could be the start of a series of mysterious explosions at steel factories in Turkey that supply the country’s arms manufacturers.
A powerful explosion triggered a fire at the HABAŞ Iron and Steel Factory in İzmir’s Aliağa district. The blast occurred in the section where oxygen cylinders are filled. More than 10 workers were injured.
Initial reports indicate that some workers were temporarily trapped inside the facility. ।
पाठक प्रतिक्रियाएं